CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी

CJP Protest Jantar Mantar: सोनम वांगचुके के अनशन खत्म करने के बाद भी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है. वीकएंड होने के चलते आज जंतर मंजर पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की आशंका है. उधर डीएमआरसी ने पहले ही जंतर मंतर और संसद के आस पास के 18 मेट्रो स्टेशन को बंद कर रखा है. ऐसे में लोगों को जंतर मंतर पहुंचने के लिए शनिवार और रविवार अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है.  दरअसल जंतर मंतर की ओर जाने वाले सभी मेट्रो स्टेशन बंद हैं, जो वहां पहुंचने के लिए सबसे आसान तरीका है. ऐसे में अब लोग ऑनलाइन कैब बुकिंग सेवाएं ले रहे हैं. इसी वजह से ओला, उबर और रैपिडो जैसी प्रमुख राइड-हेलिंग कंपनियों ने किराए में इजाफा कर दिया है.  बता दें कि पीक टाइम पर या किसी एक जगह पर जब यात्रियों की संख्या अचानक बहुत बढ़ जाती है तो उस इलाके में या उस इलाके की ओर जाने वाली गाड़ियों की संख्या सीमित होती है. डिमांड ज्यादा बढ़ने के चलते ऑनलाइन कैब बुकिंग सेवाएं महंगी हो जाती हैं. ऐसे में सिस्टम खुद-ब-खुद किराया बढ़ा देता है. Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन जंतर मंतर जाने के लिए अभी कितना किराया वसूल रही कैब कंपनियां? अगर गाजियाबाद से जंतर मंतर जा रहे हैं तो... बाइक से 250 से 300 रुपए कैब इकॉनोमी- 500 से 550 रुपए कैब प्रायोरिटी- 600 से 650 रुपए कैब प्रिमियम- 650 से 700 रुपए कैब एक्सएल- 900 से 1000 रुपए अगर नोएडा से जंतर मंतर जा रहे हैं तो... बाइक से 200 से 250 रुपए ऑटो एनसीआर- 300 से 350 रुपए कैब इकॉनोमी- 450 से 500 रुपए कैब प्रायोरिटी- 500 से 550 रुपए कैब प्रिमियम- 550 से 650 रुपए कैब एक्सएल- 750 से 800 रुपए अगर गुरुग्राम से जंतर मंतर जा रहे हैं तो... बाइक से 350 से 400 रुपए कैब इकॉनोमी- 550 से 600 रुपए कैब प्रायोरिटी- 580 से 650 रुपए कैब प्रिमियम- 600 से 750 रुपए कैब एक्सएल- 850 से 900 रुपए कम किराए के लिए क्या करें? बता दें कि अगर आपको गाजियाबाद, नोएडा या ग्रुरुग्राम से जंतर मंतर पहुंचना है तो आप मेट्रो स्टेशन से उस नजदीकी मेट्रो स्टेशन पहुंच सकते हैं, जो खुला भी है और जंतर मंतर के आस पास है. इसके बाद आप वहां से ऑटो या कैब बुक करके जंतर मंतर पहुंच सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है. Toll Tax: अब कम कटेगा टोल, NHAI ने कर दी नए फॉर्मूले की घोषणा, जानें कैसे सफर होगा सस्ता

Jul 25, 2026 - 15:30
 0
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी

CJP Protest Jantar Mantar: सोनम वांगचुके के अनशन खत्म करने के बाद भी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है. वीकएंड होने के चलते आज जंतर मंजर पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की आशंका है. उधर डीएमआरसी ने पहले ही जंतर मंतर और संसद के आस पास के 18 मेट्रो स्टेशन को बंद कर रखा है. ऐसे में लोगों को जंतर मंतर पहुंचने के लिए शनिवार और रविवार अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है. 

दरअसल जंतर मंतर की ओर जाने वाले सभी मेट्रो स्टेशन बंद हैं, जो वहां पहुंचने के लिए सबसे आसान तरीका है. ऐसे में अब लोग ऑनलाइन कैब बुकिंग सेवाएं ले रहे हैं. इसी वजह से ओला, उबर और रैपिडो जैसी प्रमुख राइड-हेलिंग कंपनियों ने किराए में इजाफा कर दिया है. 

बता दें कि पीक टाइम पर या किसी एक जगह पर जब यात्रियों की संख्या अचानक बहुत बढ़ जाती है तो उस इलाके में या उस इलाके की ओर जाने वाली गाड़ियों की संख्या सीमित होती है. डिमांड ज्यादा बढ़ने के चलते ऑनलाइन कैब बुकिंग सेवाएं महंगी हो जाती हैं. ऐसे में सिस्टम खुद-ब-खुद किराया बढ़ा देता है.

Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन

जंतर मंतर जाने के लिए अभी कितना किराया वसूल रही कैब कंपनियां?

अगर गाजियाबाद से जंतर मंतर जा रहे हैं तो...

  • बाइक से 250 से 300 रुपए
  • कैब इकॉनोमी- 500 से 550 रुपए
  • कैब प्रायोरिटी- 600 से 650 रुपए
  • कैब प्रिमियम- 650 से 700 रुपए
  • कैब एक्सएल- 900 से 1000 रुपए

अगर नोएडा से जंतर मंतर जा रहे हैं तो...

  • बाइक से 200 से 250 रुपए
  • ऑटो एनसीआर- 300 से 350 रुपए
  • कैब इकॉनोमी- 450 से 500 रुपए
  • कैब प्रायोरिटी- 500 से 550 रुपए
  • कैब प्रिमियम- 550 से 650 रुपए
  • कैब एक्सएल- 750 से 800 रुपए

अगर गुरुग्राम से जंतर मंतर जा रहे हैं तो...

  • बाइक से 350 से 400 रुपए
  • कैब इकॉनोमी- 550 से 600 रुपए
  • कैब प्रायोरिटी- 580 से 650 रुपए
  • कैब प्रिमियम- 600 से 750 रुपए
  • कैब एक्सएल- 850 से 900 रुपए

कम किराए के लिए क्या करें?

बता दें कि अगर आपको गाजियाबाद, नोएडा या ग्रुरुग्राम से जंतर मंतर पहुंचना है तो आप मेट्रो स्टेशन से उस नजदीकी मेट्रो स्टेशन पहुंच सकते हैं, जो खुला भी है और जंतर मंतर के आस पास है. इसके बाद आप वहां से ऑटो या कैब बुक करके जंतर मंतर पहुंच सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है.

Toll Tax: अब कम कटेगा टोल, NHAI ने कर दी नए फॉर्मूले की घोषणा, जानें कैसे सफर होगा सस्ता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow