CJP Protest: पानी, बिजली बंद करने का ऑर्डर PM से आया या गृहमंत्री से? जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस से अभिजीत दीपके ने पूछा सवाल
Cockroach Janta Party Protest: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन शनिवार (20 जून, 2026) को देर रात होने के बाद भी लगातार जारी है. सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके और बड़ी संख्या में मौजूद उनके समर्थक थाली बजाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस बीच अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शन की जगह (जंतर-मंतर) पर प्रदर्शनकारियों को खाना, पानी, स्ट्रीट लाइट और वॉशरूम तक जाने की अनुमति नहीं दे रही है. अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से क्या सवाल किया? इसके साथ ही, सीजेपी अध्यक्ष ने विरोध प्रदर्शन के मंच से माइक पर बोलते हुए दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि क्या जंतर मंतर पर पानी, बिजली बंद करने का आदेश प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से आया है या फिर गृह मंत्री (अमित शाह) से? इस सवाल को पूछते हुए दीपके ने अपने X प्लेटफॉर्म हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वो दिल्ली पुलिस के जवानों और अधिकारियों से पूछते नजर आ रहे हैं कि पानी रोकने और लाइट बंद करने का फरमान किसने दिया है. जंतर मंतर पर पानी, बिजली बंद करने का ऑर्डर प्रधानमंत्री से आया या गृहमंत्री से? pic.twitter.com/kXoe5eyhGa — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 20, 2026 आपकी नौकरी नहीं जाएगी, ये मेरी जिम्मेदारी- दीपके उन्होंने पुलिस से आगे कहा, ‘मैं जानता हूं कि आप उनके आदेशों का उल्लंघन नहीं सकते हैं, इसलिए आप मुझे सिर्फ उनके नाम बता दीजिए, मैं उनसे खुद रिक्वेस्ट कर लूंगा.’ उन्होंने यहां तक कहा, ‘मैं आप लोगों के ऊपर कोई मुसीबत नहीं आने दूंगा. आप लोगों की ड्यूटी नहीं जाएगी, ये मेरी जिम्मेदारी है. आप सिर्फ उनके नाम बता दीजिए, कि क्या प्रधानमंत्री ने कहा है? गृह मंत्री ने कहा है? शिक्षा मंत्री ने कहा है? या फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आपलोगों से पानी और बिजली बंद करने को कहा है.’ दिल्ली पुलिस की दी हुई समयसीमा खत्म, फिर भी नहीं हट रहे प्रदर्शनकारी दिल्ली पुलिस की तरफ से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए एक तय समयसीमा दी गई थी, जो कि खत्म हो गई, लेकिन सीजेपी के समर्थकों का प्रदर्शन लगातार जारी है. रात के अंधेरे के बावजूद बड़ी संख्या में सीजेपी के प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर थाली पीटकर नारे लगा रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. यह भी पढ़ेंः डेढ़ लाख सीसीटीवी, 50 हजार+ जैमर, हर परीक्षा केंद्र पर 50 सुरक्षाकर्मी... नीट परीक्षा के लिए NTA ने क्या-क्या किए इंतजाम, जानें पूरी डिटेल
Cockroach Janta Party Protest: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन शनिवार (20 जून, 2026) को देर रात होने के बाद भी लगातार जारी है. सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके और बड़ी संख्या में मौजूद उनके समर्थक थाली बजाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस बीच अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शन की जगह (जंतर-मंतर) पर प्रदर्शनकारियों को खाना, पानी, स्ट्रीट लाइट और वॉशरूम तक जाने की अनुमति नहीं दे रही है.
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से क्या सवाल किया?
इसके साथ ही, सीजेपी अध्यक्ष ने विरोध प्रदर्शन के मंच से माइक पर बोलते हुए दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि क्या जंतर मंतर पर पानी, बिजली बंद करने का आदेश प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से आया है या फिर गृह मंत्री (अमित शाह) से? इस सवाल को पूछते हुए दीपके ने अपने X प्लेटफॉर्म हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वो दिल्ली पुलिस के जवानों और अधिकारियों से पूछते नजर आ रहे हैं कि पानी रोकने और लाइट बंद करने का फरमान किसने दिया है.
जंतर मंतर पर पानी, बिजली बंद करने का ऑर्डर प्रधानमंत्री से आया या गृहमंत्री से? pic.twitter.com/kXoe5eyhGa — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 20, 2026
आपकी नौकरी नहीं जाएगी, ये मेरी जिम्मेदारी- दीपके
उन्होंने पुलिस से आगे कहा, ‘मैं जानता हूं कि आप उनके आदेशों का उल्लंघन नहीं सकते हैं, इसलिए आप मुझे सिर्फ उनके नाम बता दीजिए, मैं उनसे खुद रिक्वेस्ट कर लूंगा.’ उन्होंने यहां तक कहा, ‘मैं आप लोगों के ऊपर कोई मुसीबत नहीं आने दूंगा. आप लोगों की ड्यूटी नहीं जाएगी, ये मेरी जिम्मेदारी है. आप सिर्फ उनके नाम बता दीजिए, कि क्या प्रधानमंत्री ने कहा है? गृह मंत्री ने कहा है? शिक्षा मंत्री ने कहा है? या फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आपलोगों से पानी और बिजली बंद करने को कहा है.’
दिल्ली पुलिस की दी हुई समयसीमा खत्म, फिर भी नहीं हट रहे प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस की तरफ से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए एक तय समयसीमा दी गई थी, जो कि खत्म हो गई, लेकिन सीजेपी के समर्थकों का प्रदर्शन लगातार जारी है. रात के अंधेरे के बावजूद बड़ी संख्या में सीजेपी के प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर थाली पीटकर नारे लगा रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
What's Your Reaction?