CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'

दिल्ली में जंतर-मंतर के पास एक बार फिर बवाल हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट भी बंद किया गया है, जिस पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि यह अभिव्यक्ति पर सीधा हमला है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाते हुए कहा, 'जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद कर दिया है. जिससे भारी अफरा-तफरी मच गई है. यह अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है, जिसका मकसद भारत के युवाओं की आवाज को दबाना और दिल्ली पुलिस की बर्बरता को छिपाना है.' केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी, सावधान हो जाइए, युवाओं के इस विरोध-प्रदर्शन को कुचलने के लिए उठाया गया कोई भी गलत कदम बेहद विनाशकारी साबित होगा और जनता आपको ऐतिहासिक सजा देगी.' PM Modi has cut off internet around Jantar Mantar, which is creating immense panic.This is a direct assault on freedom of speech, to silence the voice of India’s youth and hide the Delhi Police’s brutalities. Be warned, Mr. Modi - any untoward step to quash this youth protest… — K C Venugopal (@kcvenugopalmp) July 22, 2026 प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प बता दें, नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच एक बार फिर प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई. हमले में दिल्ली पुलिस के एसीपी गंभीर रूप से घायल और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं. बवाल के बाद जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक अब इलाके में हालात सामान्य हैं, और इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है. एसीपी विवेक भगत हुए घायल सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन स्थल के पास पार्क होटल के सामने प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को घेर लिया था. जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए पहुंचे ACP विवेक भगत इसी दौरान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उनके सिर पर डंडे  से वार किया गया, जिससे उन्हें चोट आई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बवाल के बाद सख्त हुई सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे के आसपास इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने का संदेश भी जारी हुआ. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की मौजूदगी लगातार बढ़ाई गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. स्थिति पर पुलिस की कड़ी नजर है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.    

Jul 23, 2026 - 06:30
 0
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'

दिल्ली में जंतर-मंतर के पास एक बार फिर बवाल हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट भी बंद किया गया है, जिस पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि यह अभिव्यक्ति पर सीधा हमला है.

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाते हुए कहा, 'जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद कर दिया है. जिससे भारी अफरा-तफरी मच गई है. यह अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है, जिसका मकसद भारत के युवाओं की आवाज को दबाना और दिल्ली पुलिस की बर्बरता को छिपाना है.'

केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी, सावधान हो जाइए, युवाओं के इस विरोध-प्रदर्शन को कुचलने के लिए उठाया गया कोई भी गलत कदम बेहद विनाशकारी साबित होगा और जनता आपको ऐतिहासिक सजा देगी.'

प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प

बता दें, नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच एक बार फिर प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई. हमले में दिल्ली पुलिस के एसीपी गंभीर रूप से घायल और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं. बवाल के बाद जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक अब इलाके में हालात सामान्य हैं, और इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है.

एसीपी विवेक भगत हुए घायल

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन स्थल के पास पार्क होटल के सामने प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को घेर लिया था. जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए पहुंचे ACP विवेक भगत इसी दौरान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उनके सिर पर डंडे  से वार किया गया, जिससे उन्हें चोट आई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बवाल के बाद सख्त हुई सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे के आसपास इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने का संदेश भी जारी हुआ. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की मौजूदगी लगातार बढ़ाई गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. स्थिति पर पुलिस की कड़ी नजर है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow