CJP प्रदर्शन में जंतर-मंतर आएंगी ममता, बोलीं- प्रियंका के साथ हुआ बुरा बर्ताव

ममता बनर्जी ने कहा है कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं. हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा.  दिल्ली जाने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत दौरान ममता बनर्जी ने बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों और चुनावी अनियमितताओं को लेकर भाजपा तथा चुनाव आयोग पर निशाना साधा.  ममता ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुईं. जंतर-मंतर पहुंचेंगी ममता उन्होंने कहा, ‘‘मैं 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हो सकती हूं, लेकिन अभी कुछ भी निश्चित नहीं है. हमारे उनके (CJP) साथ संबंध रहे हैं और हमने उन्हें अपना समर्थन दिया है. हमारी भागीदारी के बारे में आगे का फैसला बाद में लिया जाएगा.’’ ममता पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद मतदाता सूचियों से कथित तौर पर लाखों नाम अनुचित तरीके से हटाए जाने के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रही हैं.  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग ‘‘चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने की साजिश में मिले हुए’’ हैं, जिसके कारण राज्य की सत्ता में बदलाव हुआ. भाजपा चुनाव लूट रही है उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए कहा कि ‘‘बंगाल में जिस तरह चुनाव कराया गया, वैसा चुनाव कभी नहीं हुआ. क्या आपने कभी सुना है कि चुनाव से पहले कोई यह घोषणा कर दे कि वह कितनी सीटें जीतेगा? इससे योजनाबद्ध मतदान, फर्जी मतदान, धांधली और वोट चोरी पर सवाल उठते हैं. ऐसी व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल सकती और कोई भी पार्टी वोट लूटकर अनिश्चितकाल तक सत्ता में नहीं रह सकती.’’ त्योहार हैं लेकिन आवाज उठाना जरूरी बनर्जी ने कहा कि त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और सभी लोग पूजा में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन में शामिल होना जरूरी है. ‘‘जब लोग किसी महत्वपूर्ण मुद्दे के लिए अपनी आवाज उठा रहे हों, तो हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए. ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हमारी गैर-मौजूदगी सही संदेश नहीं देगी.’’ ममता ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया था, लेकिन CJP के लोगों ने उनका नाम शामिल करने के साथ व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने का अनुरोध किया, जिसके बाद उन्होंने इसमें जाने का फैसला किया है. प्रियंका के साथ किया गया बुरा बर्ताव ममता ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति भी एकजुटता जताई. उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह उचित नहीं था. ‘‘राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, हर किसी को आंदोलन में शामिल करने का अधिकार है, विशेषकर प्रियंका के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह भी बहुत गलत था.’’ उन्होंने कहा कि वह विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से हस्ताक्षर तथा समर्थन लेने की कोशिश करेंगी. दीदी की फ्लाइट जानबूझ की जा रही लेट इस बीच, ममता तृणमूल कांग्रेस गुट के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर उनकी उड़ान में संभावित ‘‘जानबूझकर देरी’’ का आरोप लगाया.घोष ने ‘X’ पर कहा, ‘‘ममता बनर्जी की दिल्ली जाने वाली उड़ान दोपहर तीन बजे निर्धारित थी. बाद में हमें बताया गया कि इसमें 3:45 बजे तक देरी हुई है. अब बताया गया है कि यह 4:30 बजे रवाना होगी. आगे की देरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है. क्या यह दीदी के दिल्ली पहुंचने के बाद निर्धारित कार्यक्रमों में जानबूझकर देरी करने की कोशिश है?’’

Oct 9, 2026 - 02:30
 0
CJP प्रदर्शन में जंतर-मंतर आएंगी ममता, बोलीं- प्रियंका के साथ हुआ बुरा बर्ताव

ममता बनर्जी ने कहा है कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं. हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा.

 दिल्ली जाने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत दौरान ममता बनर्जी ने बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों और चुनावी अनियमितताओं को लेकर भाजपा तथा चुनाव आयोग पर निशाना साधा.  ममता ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुईं.

जंतर-मंतर पहुंचेंगी ममता

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हो सकती हूं, लेकिन अभी कुछ भी निश्चित नहीं है. हमारे उनके (CJP) साथ संबंध रहे हैं और हमने उन्हें अपना समर्थन दिया है. हमारी भागीदारी के बारे में आगे का फैसला बाद में लिया जाएगा.’’

ममता पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद मतदाता सूचियों से कथित तौर पर लाखों नाम अनुचित तरीके से हटाए जाने के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रही हैं.  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग ‘‘चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने की साजिश में मिले हुए’’ हैं, जिसके कारण राज्य की सत्ता में बदलाव हुआ.

भाजपा चुनाव लूट रही है

उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए कहा कि ‘‘बंगाल में जिस तरह चुनाव कराया गया, वैसा चुनाव कभी नहीं हुआ. क्या आपने कभी सुना है कि चुनाव से पहले कोई यह घोषणा कर दे कि वह कितनी सीटें जीतेगा? इससे योजनाबद्ध मतदान, फर्जी मतदान, धांधली और वोट चोरी पर सवाल उठते हैं. ऐसी व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल सकती और कोई भी पार्टी वोट लूटकर अनिश्चितकाल तक सत्ता में नहीं रह सकती.’’

त्योहार हैं लेकिन आवाज उठाना जरूरी

बनर्जी ने कहा कि त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और सभी लोग पूजा में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन में शामिल होना जरूरी है. ‘‘जब लोग किसी महत्वपूर्ण मुद्दे के लिए अपनी आवाज उठा रहे हों, तो हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए. ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हमारी गैर-मौजूदगी सही संदेश नहीं देगी.’’

ममता ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया था, लेकिन CJP के लोगों ने उनका नाम शामिल करने के साथ व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने का अनुरोध किया, जिसके बाद उन्होंने इसमें जाने का फैसला किया है.

प्रियंका के साथ किया गया बुरा बर्ताव

ममता ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति भी एकजुटता जताई. उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह उचित नहीं था. ‘‘राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, हर किसी को आंदोलन में शामिल करने का अधिकार है, विशेषकर प्रियंका के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह भी बहुत गलत था.’’

उन्होंने कहा कि वह विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से हस्ताक्षर तथा समर्थन लेने की कोशिश करेंगी.

दीदी की फ्लाइट जानबूझ की जा रही लेट

इस बीच, ममता तृणमूल कांग्रेस गुट के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर उनकी उड़ान में संभावित ‘‘जानबूझकर देरी’’ का आरोप लगाया.घोष ने ‘X’ पर कहा, ‘‘ममता बनर्जी की दिल्ली जाने वाली उड़ान दोपहर तीन बजे निर्धारित थी. बाद में हमें बताया गया कि इसमें 3:45 बजे तक देरी हुई है. अब बताया गया है कि यह 4:30 बजे रवाना होगी. आगे की देरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है. क्या यह दीदी के दिल्ली पहुंचने के बाद निर्धारित कार्यक्रमों में जानबूझकर देरी करने की कोशिश है?’’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow