Chhath Puja 2026: छठ पूजा में बनने वाली गुड़ की खीर कैसे होती है तैयार? जानें खरना की रेसिपी

Chhath Puja 2026: छठ पूजा में खरना का दिन बहुत खास होता है. इस दिन व्रत रखने वाले लोग शाम को पूजा करने के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद खाते हैं. इस खीर को कई जगह रसिया भी कहा जाता है. इसे दूध, चावल और गुड़ से बनाया जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और खुशबूदार होता है. खरना की खीर बनाते समय साफ-सफाई और पूजा के नियमों का खास ध्यान रखा जाता है. अगर आप भी इस बार घर पर यह खीर बनाना चाहते हैं तो इसे आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं. गुड़ की खीर बनाने के लिए चाहिए ये सामान खरना की खीर बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. इसके लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध, करीब 50 ग्राम छोटे दाने वाले चावल और 100 ग्राम गुड़ लें. इसके अलावा 4-5 हरी इलायची या एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर भी रख लें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़े काजू, बादाम, किशमिश और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल लें. गुड़ की मिठास आप अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते हैं. खीर बनाने से पहले चावल को अच्छी तरह धोकर 15 से 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे चावल जल्दी पक जाएंगे. यह भी पढ़ें : Thekua Recipe: छठ पूजा में क्यों बनाया जाता है ठेकुआ? जानिए पारंपरिक रेसिपी और महत्व  इस तरह पकाएं दूध और चावल सबसे पहले एक मोटे तले वाला बर्तन लें और उसमें दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें. जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें भीगे हुए चावल डाल दें. अब गैस धीमी कर दें और खीर को पकने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि चावल बर्तन के नीचे चिपके नहीं. जब चावल अच्छी तरह गल जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची और कटे हुए काजू-बादाम डाल दें. इसके बाद खीर को कुछ देर और पकाएं. ध्यान रखें कि खीर को जल्दी पकाने के लिए तेज आंच का इस्तेमाल न करें. धीमी आंच पर पकाने से चावल अच्छी तरह गलते हैं और खीर का स्वाद भी अच्छा आता है. सबसे आखिर में मिलाएं गुड़ गुड़ की खीर बनाते समय सबसे जरूरी बात यह है कि गुड़ को उबलते हुए दूध में नहीं डालना चाहिए. ऐसा करने से दूध फट सकता है और पूरी खीर खराब हो सकती है. इसलिए जब चावल पक जाएं तो गैस बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें. जब खीर हल्की गर्म रह जाए या कमरे के तापमान पर आ जाए, तब इसमें छोटे टुकड़ों में कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें. अब इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि गुड़ पूरी खीर में घुल जाए. जरूरत हो तो गुड़ को अलग से थोड़े पानी में गर्म करके छान लें और ठंडा होने पर खीर में मिलाएं. तैयार गुड़ की खीर को खरना की पूजा में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है. यह भी पढ़ें :Easy Breakfast Recipe: इस तरह से बनाएं मूली के पराठे, नापसंद करने वाले भी चाटेंगे उंगलियां 

Nov 13, 2026 - 06:30
 0
Chhath Puja 2026: छठ पूजा में बनने वाली गुड़ की खीर कैसे होती है तैयार? जानें खरना की रेसिपी

Chhath Puja 2026: छठ पूजा में खरना का दिन बहुत खास होता है. इस दिन व्रत रखने वाले लोग शाम को पूजा करने के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद खाते हैं. इस खीर को कई जगह रसिया भी कहा जाता है. इसे दूध, चावल और गुड़ से बनाया जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और खुशबूदार होता है. खरना की खीर बनाते समय साफ-सफाई और पूजा के नियमों का खास ध्यान रखा जाता है. अगर आप भी इस बार घर पर यह खीर बनाना चाहते हैं तो इसे आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं.

गुड़ की खीर बनाने के लिए चाहिए ये सामान

खरना की खीर बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. इसके लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध, करीब 50 ग्राम छोटे दाने वाले चावल और 100 ग्राम गुड़ लें. इसके अलावा 4-5 हरी इलायची या एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर भी रख लें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़े काजू, बादाम, किशमिश और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल लें. गुड़ की मिठास आप अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते हैं. खीर बनाने से पहले चावल को अच्छी तरह धोकर 15 से 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे चावल जल्दी पक जाएंगे.

यह भी पढ़ें : Thekua Recipe: छठ पूजा में क्यों बनाया जाता है ठेकुआ? जानिए पारंपरिक रेसिपी और महत्व 

इस तरह पकाएं दूध और चावल

सबसे पहले एक मोटे तले वाला बर्तन लें और उसमें दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें. जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें भीगे हुए चावल डाल दें. अब गैस धीमी कर दें और खीर को पकने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि चावल बर्तन के नीचे चिपके नहीं. जब चावल अच्छी तरह गल जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची और कटे हुए काजू-बादाम डाल दें. इसके बाद खीर को कुछ देर और पकाएं. ध्यान रखें कि खीर को जल्दी पकाने के लिए तेज आंच का इस्तेमाल न करें. धीमी आंच पर पकाने से चावल अच्छी तरह गलते हैं और खीर का स्वाद भी अच्छा आता है.

सबसे आखिर में मिलाएं गुड़

गुड़ की खीर बनाते समय सबसे जरूरी बात यह है कि गुड़ को उबलते हुए दूध में नहीं डालना चाहिए. ऐसा करने से दूध फट सकता है और पूरी खीर खराब हो सकती है. इसलिए जब चावल पक जाएं तो गैस बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें. जब खीर हल्की गर्म रह जाए या कमरे के तापमान पर आ जाए, तब इसमें छोटे टुकड़ों में कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें. अब इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि गुड़ पूरी खीर में घुल जाए. जरूरत हो तो गुड़ को अलग से थोड़े पानी में गर्म करके छान लें और ठंडा होने पर खीर में मिलाएं. तैयार गुड़ की खीर को खरना की पूजा में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है.

यह भी पढ़ें :Easy Breakfast Recipe: इस तरह से बनाएं मूली के पराठे, नापसंद करने वाले भी चाटेंगे उंगलियां 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow