Cheapest Market: सरोजिनी छोड़िए, दिल्ली में ये हैं सबसे सस्ती कपड़े की मार्केट, दूर होगी शॉपिंग की टेंशन

Cheapest Cloth Market: दिल वालों की दिल्ली अपने आप में ही पूरी दुनियाभर में सबसे ज्यादा मशहूर है. जहां, देश के कोने-कोने से लोग भारत की राजधानी दिल्ली में आकर कपड़ों की शॉपिंग करना बेहद ही पसंद करते हैं. यह तो सभी जानते हैं कि दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट कपड़ों के मामले में सबसे ज्यादा सस्ती मार्केटों में से एक है. लेकिन, क्या आप यह जानते हैं कि सरोजिनी नगर मार्केट के अलावा ऐसी कई अन्य मार्केट है जो आपकी शॉपिंग की टेंशन को पूरी तरह से खत्म कर देती है.  1. जनपद मार्केट (Janpath Market) जनपद मार्केट को आखिर कौन नहीं जानता होगा. कनॉट प्लेस के पास स्थित यह मार्केट उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा बेस्ट है जो बोहो-चिकन और विंटेज स्टाइल की खोज में शॉपिंग करते हैं. इतना ही नहीं, इस मार्केट में आपको सरोजिनी से ज्यादा बेहतरीन क्वालिटी के न सिर्फ डेनिम मिलेंगी बल्कि ट्रेंडी टॉप्स का भी एक अलग नजारा देखने को मिलेगा. इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां आपको मोलभाव (Bargaining) करने की कला आनी चाहिए.  2. पालिका बाज़ार (Palika Bazaar) तो वहीं, दूसरे नंबर पर है दिल्ली की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली मार्केट में से एक पालिका बाज़ार. जहां रोजाना लाखों की संख्या में लोगों की चहल-पहल देखने को मिलती है. अगर आपको गर्मी में खुले आसमान के नीचे शॉपिंग करना पसंद नहीं है ता पालिका बाज़ार आपके लिए है. कपड़ों के अलावा यहां आपको  इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स भी बेहद ही सस्तों दामों पर मिलेगा.  Mother's Day 2026: महिलाएं बिना किसी देर के अपने फोन में सेव करें ये नंबर्स, इमरजेंसी में करेंगे आपकी सुरक्षा 3. करोल बाग (Karol Bagh) तीसरे नंबर पर एक ऐसी मार्केट है जो खासतार से सिर्फ और सिर्फ शादी और पार्टी वियर को लेकर ही पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा मशहूर है. करोल बाग पहुंचने पर आपको अजमल खान रोड पर कपड़ों की फर्स्ट कॉपी और सुंदर एथनिक वियर बेहद ही कम दाम में मिलेंगे, जिससे आप आसनी से खरीद सकते हैं. इसके अलावा, करोल बाग में स्थित गफ्फार मार्केट में विदेशी ब्रांड्स के जूतों और एक्सेसरीज का अगल ही बोलबाला देखने को मिलता है.  4. लाजपत नगर (Central Market) लाजपत नगर को दिल्लीवासियों की जान भी कहा जाता है. जहां, आपको बेहतरीन गुणवत्ता (Quality) में हर बजट में कुर्तियों से लेकर साड़ी मिलेगी. इतना ही नहीं, अगर आप अपने कपड़े को सिलवाने के शौकिन हैं तो, लाजपत नगर आपके लिए सबसे ज्यादा बेहतरीन विकल्पों में से एक है. यहां कपड़ों के सिलवाने के लिए कपड़ों की फैब्रिक्स की बहुत बड़ी रेंज शामिल है. फोन पर किसी ने दी गाली या धमकी? चुप न रहें, ऐसे सिखाएं सबक, समझें कानूनी तरीके 5. कमला नगर (Kamla Nagar) नॉर्थ कैंपस के पास होने की वजह से कमला नगर मार्केट अब छात्रों की पसंदीदा मार्केट में से एक बन चुकी है. जहां, शोरूम्स से बाहर लगी सेल में आप 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के कपड़ों को आसानी से खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, कमला नगर में मिलने वाले कपड़ों का स्टॉक दिल्ली के लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स के साथ पूरी तरह से अपडेट रहता है.  6. गांधी नगर (Gandhi Nagar) यह केवल दिल्ली की ही नहीं, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी थोक मार्केट (Wholesale) मार्केट की श्रेणी में आती है. अगर आप कम बजट में ढेर सारी शॉपिंग करना चाहते हैं तो गांधी नगर से बढ़िया आपके लिए कुछ नहीं है. इस मार्केट में रेडीमेड शर्ट्स और जींस की कीमतें आपको पूरी तरह से हैरान भी कर सकती हैं. 

May 10, 2026 - 23:30
 0
Cheapest Market: सरोजिनी छोड़िए, दिल्ली में ये हैं सबसे सस्ती कपड़े की मार्केट, दूर होगी शॉपिंग की टेंशन

Cheapest Cloth Market: दिल वालों की दिल्ली अपने आप में ही पूरी दुनियाभर में सबसे ज्यादा मशहूर है. जहां, देश के कोने-कोने से लोग भारत की राजधानी दिल्ली में आकर कपड़ों की शॉपिंग करना बेहद ही पसंद करते हैं. यह तो सभी जानते हैं कि दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट कपड़ों के मामले में सबसे ज्यादा सस्ती मार्केटों में से एक है. लेकिन, क्या आप यह जानते हैं कि सरोजिनी नगर मार्केट के अलावा ऐसी कई अन्य मार्केट है जो आपकी शॉपिंग की टेंशन को पूरी तरह से खत्म कर देती है. 

1. जनपद मार्केट (Janpath Market)

जनपद मार्केट को आखिर कौन नहीं जानता होगा. कनॉट प्लेस के पास स्थित यह मार्केट उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा बेस्ट है जो बोहो-चिकन और विंटेज स्टाइल की खोज में शॉपिंग करते हैं. इतना ही नहीं, इस मार्केट में आपको सरोजिनी से ज्यादा बेहतरीन क्वालिटी के न सिर्फ डेनिम मिलेंगी बल्कि ट्रेंडी टॉप्स का भी एक अलग नजारा देखने को मिलेगा. इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां आपको मोलभाव (Bargaining) करने की कला आनी चाहिए. 

2. पालिका बाज़ार (Palika Bazaar)

तो वहीं, दूसरे नंबर पर है दिल्ली की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली मार्केट में से एक पालिका बाज़ार. जहां रोजाना लाखों की संख्या में लोगों की चहल-पहल देखने को मिलती है. अगर आपको गर्मी में खुले आसमान के नीचे शॉपिंग करना पसंद नहीं है ता पालिका बाज़ार आपके लिए है. कपड़ों के अलावा यहां आपको  इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स भी बेहद ही सस्तों दामों पर मिलेगा. 

Mother's Day 2026: महिलाएं बिना किसी देर के अपने फोन में सेव करें ये नंबर्स, इमरजेंसी में करेंगे आपकी सुरक्षा

3. करोल बाग (Karol Bagh)

तीसरे नंबर पर एक ऐसी मार्केट है जो खासतार से सिर्फ और सिर्फ शादी और पार्टी वियर को लेकर ही पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा मशहूर है. करोल बाग पहुंचने पर आपको अजमल खान रोड पर कपड़ों की फर्स्ट कॉपी और सुंदर एथनिक वियर बेहद ही कम दाम में मिलेंगे, जिससे आप आसनी से खरीद सकते हैं. इसके अलावा, करोल बाग में स्थित गफ्फार मार्केट में विदेशी ब्रांड्स के जूतों और एक्सेसरीज का अगल ही बोलबाला देखने को मिलता है. 

4. लाजपत नगर (Central Market)

लाजपत नगर को दिल्लीवासियों की जान भी कहा जाता है. जहां, आपको बेहतरीन गुणवत्ता (Quality) में हर बजट में कुर्तियों से लेकर साड़ी मिलेगी. इतना ही नहीं, अगर आप अपने कपड़े को सिलवाने के शौकिन हैं तो, लाजपत नगर आपके लिए सबसे ज्यादा बेहतरीन विकल्पों में से एक है. यहां कपड़ों के सिलवाने के लिए कपड़ों की फैब्रिक्स की बहुत बड़ी रेंज शामिल है.

फोन पर किसी ने दी गाली या धमकी? चुप न रहें, ऐसे सिखाएं सबक, समझें कानूनी तरीके

5. कमला नगर (Kamla Nagar)

नॉर्थ कैंपस के पास होने की वजह से कमला नगर मार्केट अब छात्रों की पसंदीदा मार्केट में से एक बन चुकी है. जहां, शोरूम्स से बाहर लगी सेल में आप 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के कपड़ों को आसानी से खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, कमला नगर में मिलने वाले कपड़ों का स्टॉक दिल्ली के लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स के साथ पूरी तरह से अपडेट रहता है. 

6. गांधी नगर (Gandhi Nagar)

यह केवल दिल्ली की ही नहीं, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी थोक मार्केट (Wholesale) मार्केट की श्रेणी में आती है. अगर आप कम बजट में ढेर सारी शॉपिंग करना चाहते हैं तो गांधी नगर से बढ़िया आपके लिए कुछ नहीं है. इस मार्केट में रेडीमेड शर्ट्स और जींस की कीमतें आपको पूरी तरह से हैरान भी कर सकती हैं. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow