CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
सीबीएसई ने पश्चिमी एशिया में रहने वाले 12वीं के छात्रों के लिए स्पेशल परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी कर दी है. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात के कारण मार्च और अप्रैल में निर्धारित परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 12 अक्टूबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें उसी लॉगिन अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा, जिससे उन्होंने स्पेशल परीक्षा के लिए अपनी जानकारी जमा की थी. वहीं सीबीएसई ने प्रभावित छात्रों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ही संबंधित देशों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं. स्पेशल परीक्षा के लिए बोर्ड ने उम्मीदवारों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स के आधार पर प्रत्येक देश में एक परीक्षा केंद्र बनाया है. सीबीएसई की डेट शीट के अनुसार 12वीं की स्पेशल परीक्षाएं अलग-अलग विषयों के लिए 23, 26, 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. ज्यादातर परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी. हालांकि कुछ विषयों की परीक्षा 2 घंटे की होगी. विषयवार परीक्षा कार्यक्रम डेट और दिन विषय परीक्षा का समय 23 अक्टूबर, शुक्रवार पॉलिटिकल साइंस सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 23 अक्टूबर, शुक्रवार इकोनॉमिक्स सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक23 अक्टूबर, शुक्रवार गणित सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 23 अक्टूबर, शुक्रवार अप्लाइड मैथमेटिक्स सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 24 अक्टूबर, शनिवार मनोविज्ञान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 24 अक्टूबर, शनिवार बिजनेस स्टडीज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 24 अक्टूबर, शनिवार फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 26 अक्टूबर, सोमवार जीव विज्ञान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 26 अक्टूबर, सोमवार इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 26 अक्टूबर, सोमवार मार्केटिंग सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 26 अक्टूबर, सोमवार मल्टीमीडिया सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 26 अक्टूबर, सोमवार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 27 अक्टूबर, मंगलवार होम साइंस सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 27 अक्टूबर, मंगलवार इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 27 अक्टूबर, मंगलवार कंप्यूटर साइंस सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 28 अक्टूबर, बुधवार इंग्लिश कोर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ये भी पढ़ें-RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड सीबीएसई की ओर से स्पेशल परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर से उपलब्ध कराए जाएंगे. उम्मीदवार सीबीएसई की वेबसाइट से उसी लॉगिन आईडी-पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका उपयोग उन्होंने परीक्षा के लिए अपनी जानकारी जमा करते समय किया. बोर्ड ने स्पेशल परीक्षा के लिए LOC जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की व्यवस्था की है. इसलिए छात्रों को अपनी लॉगिन डिटेल पहले से तैयार रखनी होगी, ताकि एडमिट कार्ड उपलब्ध होने पर उसे आसानी से डाउनलोड किया जा सके. ये भी पढ़ें-NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
सीबीएसई ने पश्चिमी एशिया में रहने वाले 12वीं के छात्रों के लिए स्पेशल परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी कर दी है. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात के कारण मार्च और अप्रैल में निर्धारित परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी.
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 12 अक्टूबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें उसी लॉगिन अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा, जिससे उन्होंने स्पेशल परीक्षा के लिए अपनी जानकारी जमा की थी. वहीं सीबीएसई ने प्रभावित छात्रों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ही संबंधित देशों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं. स्पेशल परीक्षा के लिए बोर्ड ने उम्मीदवारों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स के आधार पर प्रत्येक देश में एक परीक्षा केंद्र बनाया है. सीबीएसई की डेट शीट के अनुसार 12वीं की स्पेशल परीक्षाएं अलग-अलग विषयों के लिए 23, 26, 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. ज्यादातर परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी. हालांकि कुछ विषयों की परीक्षा 2 घंटे की होगी.
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम
डेट और दिन विषय परीक्षा का समय
23 अक्टूबर, शुक्रवार पॉलिटिकल साइंस सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
23 अक्टूबर, शुक्रवार इकोनॉमिक्स सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
23 अक्टूबर, शुक्रवार गणित सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
23 अक्टूबर, शुक्रवार अप्लाइड मैथमेटिक्स सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
24 अक्टूबर, शनिवार मनोविज्ञान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
24 अक्टूबर, शनिवार बिजनेस स्टडीज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
24 अक्टूबर, शनिवार फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
26 अक्टूबर, सोमवार जीव विज्ञान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
26 अक्टूबर, सोमवार इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
26 अक्टूबर, सोमवार मार्केटिंग सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
26 अक्टूबर, सोमवार मल्टीमीडिया सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
26 अक्टूबर, सोमवार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
27 अक्टूबर, मंगलवार होम साइंस सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
27 अक्टूबर, मंगलवार इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
27 अक्टूबर, मंगलवार कंप्यूटर साइंस सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
28 अक्टूबर, बुधवार इंग्लिश कोर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
ये भी पढ़ें-RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीबीएसई की ओर से स्पेशल परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर से उपलब्ध कराए जाएंगे. उम्मीदवार सीबीएसई की वेबसाइट से उसी लॉगिन आईडी-पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका उपयोग उन्होंने परीक्षा के लिए अपनी जानकारी जमा करते समय किया. बोर्ड ने स्पेशल परीक्षा के लिए LOC जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की व्यवस्था की है. इसलिए छात्रों को अपनी लॉगिन डिटेल पहले से तैयार रखनी होगी, ताकि एडमिट कार्ड उपलब्ध होने पर उसे आसानी से डाउनलोड किया जा सके.
ये भी पढ़ें-NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
What's Your Reaction?