CBSE Results 2025 Soon: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं-12वीं के नतीजे, डिजिलॉकर से ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE Result 2025: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बहुत जल्द 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE इसी हफ्ते नतीजे जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker ऐप और वेबसाइट के जरिए भी छात्र अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे. CBSE हर साल डिजिलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराता है जो सरकारी मान्यता प्राप्त होती है. यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा CBSE Class X & XII Results 2025 – Coming Soon!Get ready to check your results quickly and securely via #DigiLocker.Activate your account today to avoid last-minute hassle:https://t.co/pSvg3mFQ0k#CBSE #Results2025 #CBSEresults #DigitalIndia #ComingSoon pic.twitter.com/03zMFGJTpg — DigiLocker (@digilocker_ind) May 12, 2025 2024 में कब आया था रिजल्ट  पिछले साल सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई को नतीजे जारी किए थे. जिस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट इसी सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें- SBI में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या है प्रक्रिया डिजिलॉकर से कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड? स्टेप 1: सबसे पहले www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें. स्टेप 2: यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें, नहीं तो “Sign Up” पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं. अकाउंट बनाने के लिए आधार नंबर या मोबाइल नंबर की जरूरत होगी. स्टेप 3: होम पेज पर “Central Board of Secondary Education” सेक्शन में जाएं. स्टेप 4: अब "Class 10th Marksheet 2025" या "Class 12th Marksheet 2025" विकल्प चुनें. स्टेप 5: अपना रोल नंबर, साल (2025), और जन्मतिथि जैसे जरूरी विवरण भरें और सबमिट करें. स्टेप 6: आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स यहां कर सकते हैं अप्लाई

May 12, 2025 - 13:30
 0
CBSE Results 2025 Soon: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं-12वीं के नतीजे, डिजिलॉकर से ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE Result 2025: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बहुत जल्द 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE इसी हफ्ते नतीजे जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker ऐप और वेबसाइट के जरिए भी छात्र अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे. CBSE हर साल डिजिलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराता है जो सरकारी मान्यता प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

2024 में कब आया था रिजल्ट 

पिछले साल सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई को नतीजे जारी किए थे. जिस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट इसी सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- SBI में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या है प्रक्रिया

डिजिलॉकर से कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड?

  • स्टेप 1: सबसे पहले www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें.
  • स्टेप 2: यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें, नहीं तो “Sign Up” पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं. अकाउंट बनाने के लिए आधार नंबर या मोबाइल नंबर की जरूरत होगी.
  • स्टेप 3: होम पेज पर “Central Board of Secondary Education” सेक्शन में जाएं.
  • स्टेप 4: अब "Class 10th Marksheet 2025" या "Class 12th Marksheet 2025" विकल्प चुनें.
  • स्टेप 5: अपना रोल नंबर, साल (2025), और जन्मतिथि जैसे जरूरी विवरण भरें और सबमिट करें.
  • स्टेप 6: आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स यहां कर सकते हैं अप्लाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow