CBSE Class 12 Result 2026: क्या 10 से 15 मई के बीच आएगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, जान लें ताजा अपडेट 

CBSE Class 12 Result 2026: जहां Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10 के नतीजे अप्रैल की शुरुआत में ही जारी कर दिया था, वहीं लाखों छात्र अभी भी कक्षा 12 के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा खत्म होने के बाद सबसे बडा सवाल यही होता है कि रिजल्ट कब आएगा? पिछले सालों के आंकड़े बताते हैं कि यह देरी कोई नई बात नहीं है और रिजल्ट आमतौर पर CBSE के तय समय के अनुसार ही आता है. साथ ही इस बार भी अलग अलग रिपोर्ट्स में रिजल्ट डेट को लेकर चर्चा तेज है. खासकर 10 से 15 मई के बीच रिजल्ट आने की संभावना को लेकर छात्रों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है. 10 से 15 मई क्यों मानी जा रही संभावित तारीख इस साल कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच का काम अलग-अलग चरणों में शुरू किया गया. इसके लिए CBSE के डिजिटल मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कॉपियां जल्दी जांची जा सकें और सभी विषयों में एक जैसा मूल्यांकन हो सके. रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE 12वीं का रिजल्ट 10 से 15 मई 2026 के बीच जारी हो सकता है. यह अनुमान पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखकर लगाया जा रहा है, क्योंकि बोर्ड अक्सर इसी समय के आसपास रिजल्ट जारी करता रहा है. साल 2024 और 2025 में रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था, जबकि 2023 में यह 12 मई को आया था. इससे यह समझ आता है कि हर साल मई के बीच यानी 10 से 15 मई के बीच रिजल्ट आने का एक तय पैटर्न बन गया है. हालांकि अभी तक CBSE की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह समय सबसे ज्यादा संभावित माना जा रहा है.  तीसरे हफ्ते की भी जताई जा रही संभावना कुछ आधिकारिक अपडेट्स में यह भी बताया गया है कि रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में भी जारी किया जा सकता है. CBSE के अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है और रिजल्ट की तैयारी चल रही है. ऐसे में यह साफ है कि रिजल्ट मई के मध्य या तीसरे सप्ताह तक जारी होने की पूरी संभावना है.  यह भी पढ़ेंः नीट यूजी परीक्षा देने जा रहे हैं? बस यात्रा रहेगी फ्री, पढ़ें पूरी गाइडलाइन रिजल्ट कहां और कैसे देख सकेंगे छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालनी होगी. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. यह डिजिटल मार्कशीट अस्थायी होती है, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलती है.  यह भी पढ़ेंः लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, कल दोपहर 1:00 बजे होगा महाराष्ट्र बोर्ड HSC का रिजल्ट जारी

May 4, 2026 - 01:30
 0
CBSE Class 12 Result 2026: क्या 10 से 15 मई के बीच आएगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, जान लें ताजा अपडेट 

CBSE Class 12 Result 2026: जहां Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10 के नतीजे अप्रैल की शुरुआत में ही जारी कर दिया था, वहीं लाखों छात्र अभी भी कक्षा 12 के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा खत्म होने के बाद सबसे बडा सवाल यही होता है कि रिजल्ट कब आएगा? पिछले सालों के आंकड़े बताते हैं कि यह देरी कोई नई बात नहीं है और रिजल्ट आमतौर पर CBSE के तय समय के अनुसार ही आता है. साथ ही इस बार भी अलग अलग रिपोर्ट्स में रिजल्ट डेट को लेकर चर्चा तेज है. खासकर 10 से 15 मई के बीच रिजल्ट आने की संभावना को लेकर छात्रों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है.

10 से 15 मई क्यों मानी जा रही संभावित तारीख

इस साल कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच का काम अलग-अलग चरणों में शुरू किया गया. इसके लिए CBSE के डिजिटल मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कॉपियां जल्दी जांची जा सकें और सभी विषयों में एक जैसा मूल्यांकन हो सके. रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE 12वीं का रिजल्ट 10 से 15 मई 2026 के बीच जारी हो सकता है. यह अनुमान पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखकर लगाया जा रहा है, क्योंकि बोर्ड अक्सर इसी समय के आसपास रिजल्ट जारी करता रहा है. साल 2024 और 2025 में रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था, जबकि 2023 में यह 12 मई को आया था. इससे यह समझ आता है कि हर साल मई के बीच यानी 10 से 15 मई के बीच रिजल्ट आने का एक तय पैटर्न बन गया है. हालांकि अभी तक CBSE की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह समय सबसे ज्यादा संभावित माना जा रहा है. 

तीसरे हफ्ते की भी जताई जा रही संभावना

कुछ आधिकारिक अपडेट्स में यह भी बताया गया है कि रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में भी जारी किया जा सकता है. CBSE के अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है और रिजल्ट की तैयारी चल रही है. ऐसे में यह साफ है कि रिजल्ट मई के मध्य या तीसरे सप्ताह तक जारी होने की पूरी संभावना है. 

यह भी पढ़ेंः नीट यूजी परीक्षा देने जा रहे हैं? बस यात्रा रहेगी फ्री, पढ़ें पूरी गाइडलाइन

रिजल्ट कहां और कैसे देख सकेंगे छात्र

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालनी होगी. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. यह डिजिटल मार्कशीट अस्थायी होती है, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलती है. 

यह भी पढ़ेंः लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, कल दोपहर 1:00 बजे होगा महाराष्ट्र बोर्ड HSC का रिजल्ट जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow