CBSE Class 10 Results 2026: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 पर बड़ा असर, जानें टू-एग्जाम सिस्टम से क्या होगा बदलाव?

CBSE Class 10 Results 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. 2026 से लागू होने वाला टू-एग्जाम सिस्टम छात्रों के रिजल्ट, मूल्यांकन और पूरे परीक्षा एक्सपीरियंस को काफी हद तक बदल सकता है. यह बदलाव नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत लाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक परीक्षा नीति यानी एक ही परीक्षा में सब कुछ तय करने वाले दबाव को कम करना है. नई व्यवस्था के तहत छात्रों को एक ही साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका मिलेगा. माना जा रहा है कि इससे न केवल रिजल्ट का स्वरूप बदलेगा, बल्कि छात्रों के प्रदर्शन को देखने का नजरिया भी ज्यादा लचीला और संतुलित होगा. दो बार परीक्षा से छात्रों के रिजल्ट में क्या होगा फायदा? टू-एग्जाम सिस्टम का सबसे बड़ा असर यह होगा कि छात्र साल में दो बार परीक्षा दे सकेंगे. अगर कोई छात्र पहली बार के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, तो वह दूसरी बार परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकता है. अंतिम मार्कशीट में दोनों में से बेहतर अंक शामिल किए जाएंगे. इससे छात्रों को एक तरह का सेफ्टी नेट मिलेगा और फाइनल रिजल्ट में औसत प्रतिशत बढ़ने की संभावना भी रहेगी. इसके अलावा नई प्रणाली का उद्देश्य केवल रटने पर आधारित पढ़ाई को कम करना और कॉन्सेप्ट समझने पर जोर देना है. दो अवसर मिलने से छात्र अपनी कमजोरी को पहचान कर, उन्हें सुधार सकते हैं. इससे 2026 का रिजल्ट सिर्फ अंकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्रों की वास्तविक समझ और निरंतर प्रगति को भी दर्शाएगा. ये भी पढ़ें-पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी टू-एग्जाम सिस्टम से कैसे कम होगा मेंटल दबाव? अब तक बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों में एक दिन सब तय करेगा जैसा दबाव रहता था. लेकिन दो बार परीक्षा देने के ऑप्शन से यह मानसिक तनाव कम हो सकता है. छात्रों को अपनी-अपनी तैयारी सुधारने और बेहतर प्रदर्शन करने का एक्स्ट्रा मौका मिलेगा. जिससे परीक्षा से जुड़े स्ट्रेस में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा नई व्यवस्था में केवल बोर्ड परीक्षा ही नहीं, बल्कि सालभर की पढ़ाई, प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल्स को भी महत्व दिया जाएगा. इससे उन छात्रों को फायदा मिलेगा जो पूरे साल अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन किसी एक दिन की परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाते. पुराने और नए सिस्टम में क्या है बड़ा अंतर? पहले जहां साल में केवल एक बार परीक्षा होती थी और उसी के आधार पर रिजल्ट तय होता था. वहीं अब साल में दो बार परीक्षा का ऑप्शन मिलेगा पुरानी व्यवस्था में खतरा ज्यादा माना जाता था, जबकि नए सिस्टम में छात्रों के पास दूसरा मौका होगा. साथ ही फोकस अब केवल सिलेबस पूरा करने से हटकर कॉन्सेप्ट समझने और उसके उपयोग पर भी रहेगा. इसके अलावा टू-एग्जाम  सिस्टम लागू होने के बाद 2026 के रिजल्ट में औसत प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. ये भी पढ़ें-सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, इन तरीकों से आसानी से देख सकते हैं नतीजे

Apr 16, 2026 - 17:30
 0
CBSE Class 10 Results 2026: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 पर बड़ा असर, जानें टू-एग्जाम सिस्टम से क्या होगा बदलाव?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow