CBSE 12th Result: 500 में 500 नंबर... गजब है भाई! CBSE 12th की टॉपर ईशानी देबनाथ की मार्कशीट उड़ा देगी होश
CBSE 12वीं के नतीजे आते ही पूरे देश में जहां एक ओर छात्र अपनी मेहनत का फल देख रहे हैं, वहीं अहमदाबाद की रहने वाली ईशानी देबनाथ ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो शायद ही हर साल देखने को मिले. डीपीएस बोपल की छात्रा ईशानी ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 500 में से पूरे 500 अंक यानी 100% स्कोर कर एक नई मिसाल कायम की है. ईशानी ने इंग्लिश कोर, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी- इन पांचों विषयों में न केवल लिखित बल्कि प्रैक्टिकल में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए. यह नतीजा न केवल उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है, बल्कि यह भी बताता है कि ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में भी कमाल किया जा सकता है. ईशानी के पिता शांतनु देबनाथ कंसलटेंट हैं और इंजीनियरिंग व एमबीए की पढ़ाई कर चुके हैं, जबकि मां राजेश्वरी ने मास्टर्स की डिग्री ली है और गृहिणी हैं. ईशानी का एक छोटा भाई भी है जो इसी स्कूल में पढ़ता है. यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें किस जोन ने किया टॉप और कौन सा रहा सबसे पीछे ऐसे की थी तैयारी ईशानी ने बताया कि उसने स्कूल की पढ़ाई पर ही सबसे ज्यादा फोकस किया, समय पर डाउट क्लियर किए, असाइनमेंट पूरे किए और पिछले वर्षों के पेपर हल किए. उनका कहना है कि प्रिंसिपल और शिक्षकों का लगातार मार्गदर्शन और माता-पिता की प्रेरणा ने उन्हें इस सफलता तक पहुंचाया. पढ़ाई के साथ परिवार और फिल्में भी ईशानी की मां बताती हैं कि बेटी ने पढ़ाई के साथ संतुलन बनाकर रखा. वह समय निकालकर परिवार के साथ समय बिताती थी, दोस्तों से मिलती थी और कभी-कभी फिल्में भी देखती थी. लेकिन लक्ष्य हमेशा उसके दिमाग में रहता था. कमरे की दीवार पर कैलेंडर प्लानर लगाकर वह हर दिन की योजना बनाती थी.साइंस नहीं, चुनी अपनी राह ईशानी के पिता ने बताया कि दसवीं में 97.20% आने के बाद भी उन्होंने बेटी पर साइंस चुनने का दबाव नहीं बनाया. उन्होंने ईशानी को अपने मनपसंद विषय चुनने दिए. अब ईशानी देश के टॉप कॉलेजों से साइकोलॉजी की पढ़ाई करना चाहती हैं और भविष्य में एक सफल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं. यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी 'अल्माज-आंतेय' की कहानी!
CBSE 12वीं के नतीजे आते ही पूरे देश में जहां एक ओर छात्र अपनी मेहनत का फल देख रहे हैं, वहीं अहमदाबाद की रहने वाली ईशानी देबनाथ ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो शायद ही हर साल देखने को मिले. डीपीएस बोपल की छात्रा ईशानी ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 500 में से पूरे 500 अंक यानी 100% स्कोर कर एक नई मिसाल कायम की है.
ईशानी ने इंग्लिश कोर, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी- इन पांचों विषयों में न केवल लिखित बल्कि प्रैक्टिकल में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए. यह नतीजा न केवल उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है, बल्कि यह भी बताता है कि ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में भी कमाल किया जा सकता है.
ईशानी के पिता शांतनु देबनाथ कंसलटेंट हैं और इंजीनियरिंग व एमबीए की पढ़ाई कर चुके हैं, जबकि मां राजेश्वरी ने मास्टर्स की डिग्री ली है और गृहिणी हैं. ईशानी का एक छोटा भाई भी है जो इसी स्कूल में पढ़ता है.
यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें किस जोन ने किया टॉप और कौन सा रहा सबसे पीछे
ऐसे की थी तैयारी
ईशानी ने बताया कि उसने स्कूल की पढ़ाई पर ही सबसे ज्यादा फोकस किया, समय पर डाउट क्लियर किए, असाइनमेंट पूरे किए और पिछले वर्षों के पेपर हल किए. उनका कहना है कि प्रिंसिपल और शिक्षकों का लगातार मार्गदर्शन और माता-पिता की प्रेरणा ने उन्हें इस सफलता तक पहुंचाया.
पढ़ाई के साथ परिवार और फिल्में भी
ईशानी की मां बताती हैं कि बेटी ने पढ़ाई के साथ संतुलन बनाकर रखा. वह समय निकालकर परिवार के साथ समय बिताती थी, दोस्तों से मिलती थी और कभी-कभी फिल्में भी देखती थी. लेकिन लक्ष्य हमेशा उसके दिमाग में रहता था. कमरे की दीवार पर कैलेंडर प्लानर लगाकर वह हर दिन की योजना बनाती थी.
साइंस नहीं, चुनी अपनी राह
ईशानी के पिता ने बताया कि दसवीं में 97.20% आने के बाद भी उन्होंने बेटी पर साइंस चुनने का दबाव नहीं बनाया. उन्होंने ईशानी को अपने मनपसंद विषय चुनने दिए. अब ईशानी देश के टॉप कॉलेजों से साइकोलॉजी की पढ़ाई करना चाहती हैं और भविष्य में एक सफल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं.
यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी 'अल्माज-आंतेय' की कहानी!
What's Your Reaction?