CBSE 10th Result 2026: फतेहपुर की टॉपर बनीं अर्पिता सिंह, जानें दूसरे-तीसरे नंबर पर कौन रहा?
सीबीएसई की 10वीं का रिजल्ट आया तो फतेहपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. यहां अर्पिता सिंह ने पूरे जिले में सबसे ज्यादा नंबर हासिल करके टॉप किया तो दूसरे नंबर पर अंबर शुक्ला और तीसरे पर निष्ठा दीक्षित रहे. आइए जानते हैं कि कैसा रहा फतेहपुर जिले का रिजल्ट? इस स्कूल में पढ़ती हैं अर्पिता सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पढ़ने वाली अर्पिता सिंह को 99 पर्सेंट मार्क्स मिले हैं और वह जिले में पहले पायदान पर रहीं. दूसरे नंबर पर सेंट जेवियर्स स्कूल के अंबर शुक्ला हैं तो तीसरे पायदान पर महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की निष्ठा दीक्षित रहीं, जिन्हें 98.6 प्रतिशत अंक मिले. यह है निष्ठा का सपना निष्ठा के पिता संजय दीक्षित सीएचसी गाजीपुर में काम करते हैं तो उनकी मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं. निष्ठा ने बताया कि वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि मैं आगे पढ़कर एमबीबीएस करूंगी और अच्छी डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करूंगी. इसी स्कूल की आकांक्षा सिंह ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए. आकांक्षा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, बहन और शिक्षकों को दिया. कैसा रहा स्कूल का प्रदर्शन? सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रिंसिपल प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. 53 छात्र-छात्राओं को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले. वहीं, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में प्राची पाल और आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया. प्राची यूपीएससी करना चाहती हैं तो आनंद का सपना इंजीनियर बनना है. प्रिंसिपल पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि उनके स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले. इन बच्चों ने भी दिखाया दम इनके अलावा निकिता बाजपेई ने 96.6%, आयुष कुमार और नव्या शुक्ला ने 96.4%, आशुतोष अवस्थी और ईशा साहू ने 96%, आकृति श्रीवास्तव और तनु यादव ने 95.8%, नैनम गुप्ता और ओजस्वा ने 95.4% अंक प्राप्त किए. रिजल्ट आने के बाद स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं. ये भी पढ़ें: CBSE 10वीं के रिजल्ट में हर्षा ने कर दिया कमाल, 500 में 500 अंक लाकर रचा इतिहास
सीबीएसई की 10वीं का रिजल्ट आया तो फतेहपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. यहां अर्पिता सिंह ने पूरे जिले में सबसे ज्यादा नंबर हासिल करके टॉप किया तो दूसरे नंबर पर अंबर शुक्ला और तीसरे पर निष्ठा दीक्षित रहे. आइए जानते हैं कि कैसा रहा फतेहपुर जिले का रिजल्ट?
इस स्कूल में पढ़ती हैं अर्पिता
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पढ़ने वाली अर्पिता सिंह को 99 पर्सेंट मार्क्स मिले हैं और वह जिले में पहले पायदान पर रहीं. दूसरे नंबर पर सेंट जेवियर्स स्कूल के अंबर शुक्ला हैं तो तीसरे पायदान पर महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की निष्ठा दीक्षित रहीं, जिन्हें 98.6 प्रतिशत अंक मिले.
यह है निष्ठा का सपना
निष्ठा के पिता संजय दीक्षित सीएचसी गाजीपुर में काम करते हैं तो उनकी मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं. निष्ठा ने बताया कि वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि मैं आगे पढ़कर एमबीबीएस करूंगी और अच्छी डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करूंगी. इसी स्कूल की आकांक्षा सिंह ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए. आकांक्षा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, बहन और शिक्षकों को दिया.
कैसा रहा स्कूल का प्रदर्शन?
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रिंसिपल प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. 53 छात्र-छात्राओं को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले. वहीं, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में प्राची पाल और आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया. प्राची यूपीएससी करना चाहती हैं तो आनंद का सपना इंजीनियर बनना है. प्रिंसिपल पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि उनके स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले.
इन बच्चों ने भी दिखाया दम
इनके अलावा निकिता बाजपेई ने 96.6%, आयुष कुमार और नव्या शुक्ला ने 96.4%, आशुतोष अवस्थी और ईशा साहू ने 96%, आकृति श्रीवास्तव और तनु यादव ने 95.8%, नैनम गुप्ता और ओजस्वा ने 95.4% अंक प्राप्त किए. रिजल्ट आने के बाद स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं.
ये भी पढ़ें: CBSE 10वीं के रिजल्ट में हर्षा ने कर दिया कमाल, 500 में 500 अंक लाकर रचा इतिहास
What's Your Reaction?