CBSE 10-12वीं के सैंपल पेपर जारी, मार्किंग स्कीम भी हुई जारी
सीबीएसई ने 2027 शैक्षणिक सत्र के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है. दोनों कक्षाओं के अलग-अलग विषयों के सैंपल पेपर और उनके अनुसार मार्किंग स्कीम सीबीएसई की ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in. पर जारी की गई है. छात्र उनकी मदद से बोर्ड परीक्षाओं के पेपर का पैटर्न, सवालों का नेचर और अंकों के वितरण को समझ सकते हैं. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 2026-27 के लिए असेसमेंट स्कीम या पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी इस सत्र में भी परीक्षा का ढांचा पिछले सत्र में लागू व्यवस्था के अनुसार ही रहेगा. सैंपल पेपर से समझें कैसा होगा बोर्ड का पेपर? सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयावर सैंपल पेपर जारी किए हैं. इन पेपर में यह समझने में मदद मिलेगी कि परीक्षा में सवाल किस तरह पूछे जा सकते हैं. प्रश्न पत्र को अलग-अलग क्षेत्र में किस तरह बांटा गया है और अलग-अलग सवालों के लिए कितने अंक निर्धारित किए जा सकते हैं. इसके साथ ही जारी मार्किंग स्कीम भी छात्रों के लिए जरूरी है. इससे उन्हें पता चलेगा कि किसी सवाल के उत्तर का मूल्यांकन किस आधार पर किया जाएगा और अलग-अलग उत्तरों के लिए अंक किस तरह दिए जाएंगे. छात्र पहले एसक्यूपी हल कर सकते हैं. फिर मार्किंग स्कीम से अपने उत्तरों का मिलान कर अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं. पास होने के नियम में भी बदलाव नहीं सीबीएसई ने 2026-27 सत्र के लिए असेसमेंट सिस्टम में किसी बदलाव की बात नहीं कही है. प्रश्न पत्र का डिजाइन और मूल्यांकन व्यवस्था 2025-26 सत्र में लागू ढांचे के अनुसार ही रहेगी. कक्षा 10 और 12वीं दोनों के छात्रों के लिए पासिंग क्राइटेरिया भी पहले जैसा ही है. दिए गए विवरण के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा. ये भी पढ़ें-NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई सैंपल पेपर 2027? सीबीएसई सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in. पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर सैंपल क्वेश्चन पेपर सेक्शन खोलें. अब एसक्यूपी 2026-27 का ऑप्शन चुनें. इसके बाद क्लास 10वीं या क्लास 12वीं का चयन करें. अब अपनी जरूरत के अनुसार विषय चुनें और उसके सामने दिए लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम की पीडीएफ खुल जाएगी, इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं. अभी जारी नहीं हुई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई ने फिलहाल 2027 बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक डेटशीट जारी नहीं की है. डेट शीट में परीक्षा की तारीख, विषय, समय और जरूरी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी. वहीं कुछ रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड की ओर से टाइम टेबल अक्टूबर 2026 तक जारी होने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें-यूपी 11,508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को मिलेगा वेटेज? आयु में छूट की तैयारी
सीबीएसई ने 2027 शैक्षणिक सत्र के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है. दोनों कक्षाओं के अलग-अलग विषयों के सैंपल पेपर और उनके अनुसार मार्किंग स्कीम सीबीएसई की ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in. पर जारी की गई है. छात्र उनकी मदद से बोर्ड परीक्षाओं के पेपर का पैटर्न, सवालों का नेचर और अंकों के वितरण को समझ सकते हैं. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 2026-27 के लिए असेसमेंट स्कीम या पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी इस सत्र में भी परीक्षा का ढांचा पिछले सत्र में लागू व्यवस्था के अनुसार ही रहेगा.
सैंपल पेपर से समझें कैसा होगा बोर्ड का पेपर?
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयावर सैंपल पेपर जारी किए हैं. इन पेपर में यह समझने में मदद मिलेगी कि परीक्षा में सवाल किस तरह पूछे जा सकते हैं. प्रश्न पत्र को अलग-अलग क्षेत्र में किस तरह बांटा गया है और अलग-अलग सवालों के लिए कितने अंक निर्धारित किए जा सकते हैं. इसके साथ ही जारी मार्किंग स्कीम भी छात्रों के लिए जरूरी है. इससे उन्हें पता चलेगा कि किसी सवाल के उत्तर का मूल्यांकन किस आधार पर किया जाएगा और अलग-अलग उत्तरों के लिए अंक किस तरह दिए जाएंगे. छात्र पहले एसक्यूपी हल कर सकते हैं. फिर मार्किंग स्कीम से अपने उत्तरों का मिलान कर अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं.
पास होने के नियम में भी बदलाव नहीं
सीबीएसई ने 2026-27 सत्र के लिए असेसमेंट सिस्टम में किसी बदलाव की बात नहीं कही है. प्रश्न पत्र का डिजाइन और मूल्यांकन व्यवस्था 2025-26 सत्र में लागू ढांचे के अनुसार ही रहेगी. कक्षा 10 और 12वीं दोनों के छात्रों के लिए पासिंग क्राइटेरिया भी पहले जैसा ही है. दिए गए विवरण के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा.
ये भी पढ़ें-NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई सैंपल पेपर 2027?
- सीबीएसई सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in. पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर सैंपल क्वेश्चन पेपर सेक्शन खोलें.
- अब एसक्यूपी 2026-27 का ऑप्शन चुनें.
- इसके बाद क्लास 10वीं या क्लास 12वीं का चयन करें.
- अब अपनी जरूरत के अनुसार विषय चुनें और उसके सामने दिए लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम की पीडीएफ खुल जाएगी, इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
अभी जारी नहीं हुई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट
सीबीएसई ने फिलहाल 2027 बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक डेटशीट जारी नहीं की है. डेट शीट में परीक्षा की तारीख, विषय, समय और जरूरी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी. वहीं कुछ रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड की ओर से टाइम टेबल अक्टूबर 2026 तक जारी होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-यूपी 11,508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को मिलेगा वेटेज? आयु में छूट की तैयारी
What's Your Reaction?