CBSE री-इवैल्यूएशन को लेकर बड़ा अपडेट, 1 जून से एक्टिव होगा पोर्टल

CBSE बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रिजल्ट आने के बाद अपनी कॉपियों की दोबारा जांच और नंबरों की समीक्षा कराने का इंतजार कर रहे छात्रों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने साफ किया है कि पोस्ट रिजल्ट गतिविधियों के लिए बनाया गया ऑनलाइन पोर्टल अब 1 जून 2026 से शुरू किया जाएगा. बोर्ड ने कहा है कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और बिना किसी तकनीकी परेशानी के पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है. CBSE का कहना है कि वह मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी तरह की गलती या जल्दबाजी नहीं चाहता, इसलिए सभी जरूरी तैयारियों और तकनीकी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. छात्रों को मिलेगा साफ और सही मूल्यांकन हर साल रिजल्ट आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपने नंबरों को लेकर सवाल उठाते हैं. कई छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी सही तरीके से जांची नहीं गई या मेहनत के मुताबिक अंक नहीं मिले. ऐसे में री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया छात्रों के लिए बेहद अहम मानी जाती है. CBSE ने कहा है कि इस बार पूरी प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाया जा रहा है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. बोर्ड चाहता है कि हर छात्र को सही और निष्पक्ष मूल्यांकन मिले. यह भी पढ़ें - ED recruitment 2026: ED में करना चाहते हैं नौकरी? निकलने वाली हैं बंपर वैकेंसी, पूरा प्लान तैयार 1 जून से खुलेगा पोर्टल CBSE के मुताबिक पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल 1 जून 2026 से चालू होगा. इसी पोर्टल के जरिए छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी देखने, नंबरों की दोबारा जांच कराने और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. क्यों लिया गया यह फैसला? पिछले कुछ सालों में रिजल्ट के बाद वेबसाइट स्लो होने, आवेदन फेल होने और तकनीकी गड़बड़ी जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं. कई छात्रों को समय पर आवेदन करने में परेशानी हुई थी. इसी को देखते हुए CBSE इस बार पहले से ज्यादा तैयारी के साथ प्रक्रिया शुरू करना चाहता है. छात्रों की परेशानी दूर करने के लिए हेल्पलाइन जारी CBSE ने छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है. अगर किसी छात्र को रिजल्ट, री-चेकिंग या आवेदन प्रक्रिया को लेकर कोई सवाल है, तो वह सीधे बोर्ड से संपर्क कर सकता है. छात्र CBSE टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8004 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा बोर्ड ने ईमेल सुविधा भी शुरू की है. छात्र अपनी समस्या [email protected] पर भेज सकते हैं. ये भी पढ़ें-UP Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 722 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स

May 29, 2026 - 22:30
 0
CBSE री-इवैल्यूएशन को लेकर बड़ा अपडेट, 1 जून से एक्टिव होगा पोर्टल

CBSE बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रिजल्ट आने के बाद अपनी कॉपियों की दोबारा जांच और नंबरों की समीक्षा कराने का इंतजार कर रहे छात्रों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने साफ किया है कि पोस्ट रिजल्ट गतिविधियों के लिए बनाया गया ऑनलाइन पोर्टल अब 1 जून 2026 से शुरू किया जाएगा.

बोर्ड ने कहा है कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और बिना किसी तकनीकी परेशानी के पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है. CBSE का कहना है कि वह मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी तरह की गलती या जल्दबाजी नहीं चाहता, इसलिए सभी जरूरी तैयारियों और तकनीकी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.

छात्रों को मिलेगा साफ और सही मूल्यांकन

हर साल रिजल्ट आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपने नंबरों को लेकर सवाल उठाते हैं. कई छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी सही तरीके से जांची नहीं गई या मेहनत के मुताबिक अंक नहीं मिले. ऐसे में री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया छात्रों के लिए बेहद अहम मानी जाती है.

CBSE ने कहा है कि इस बार पूरी प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाया जा रहा है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. बोर्ड चाहता है कि हर छात्र को सही और निष्पक्ष मूल्यांकन मिले.

यह भी पढ़ें - ED recruitment 2026: ED में करना चाहते हैं नौकरी? निकलने वाली हैं बंपर वैकेंसी, पूरा प्लान तैयार

1 जून से खुलेगा पोर्टल

CBSE के मुताबिक पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल 1 जून 2026 से चालू होगा. इसी पोर्टल के जरिए छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी देखने, नंबरों की दोबारा जांच कराने और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे.

क्यों लिया गया यह फैसला?

पिछले कुछ सालों में रिजल्ट के बाद वेबसाइट स्लो होने, आवेदन फेल होने और तकनीकी गड़बड़ी जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं. कई छात्रों को समय पर आवेदन करने में परेशानी हुई थी. इसी को देखते हुए CBSE इस बार पहले से ज्यादा तैयारी के साथ प्रक्रिया शुरू करना चाहता है.

छात्रों की परेशानी दूर करने के लिए हेल्पलाइन जारी

CBSE ने छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है. अगर किसी छात्र को रिजल्ट, री-चेकिंग या आवेदन प्रक्रिया को लेकर कोई सवाल है, तो वह सीधे बोर्ड से संपर्क कर सकता है. छात्र CBSE टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8004 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा बोर्ड ने ईमेल सुविधा भी शुरू की है. छात्र अपनी समस्या [email protected] पर भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें-UP Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 722 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow