Capricorn Weekly Horoscope 2025: मकर राशि के लिए ये सप्ताह मिला-जुला, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता! पढ़ें मकर साप्ताहिक राशिफल

Makar Saptahik Rashifal 28 September to 4 October 2025: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में शुरुआत में माहौल अनुकूल न होने से मन खिन्न हो सकता है. सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग कम मिलेगा. भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. पढ़िए मकर साप्ताहिक राशिफल. व्यवसाय और धन लाभ व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा. कागजी काम समय पर निबटाना जरूरी रहेगा, अन्यथा आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. निवेश या किसी डील को फाइनल करने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. परिवार और सामाजिक जीवन स्पष्टवादिता से बचें. सच कहने का तरीका ऐसा न हो जिससे किसी को ठेस पहुंचे. हंसी-मजाक करते समय ध्यान रखें कि यह उपहास में न बदल जाए, वरना रिश्तों में दरार पड़ सकती है. स्वजनों से बातचीत में सावधानी बरतें, अन्यथा लोग आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकते हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है. पार्टनर से बहस करने से बचें और धैर्य रखें. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा. स्वास्थ्य राशिफल सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत का विशेष ध्यान रखें. थकान, तनाव या पुरानी समस्या उभर सकती है. संतुलित आहार और आराम जरूरी रहेगा. उपाय रुद्राष्टकं का पाठ करें. FAQsप्र.1 सप्ताह कैसा रहेगा?उत्तर कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी, रिश्तों में धैर्य और सावधानी जरूरी है. प्र.2 व्यवसाय और धन में क्या करें?उत्तर कागजी कार्य समय पर निपटाएं और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. प्र.3 परिवार और रिश्तों में कैसा रहेगा?उत्तर स्पष्टवादिता और मजाक में सावधानी रखें, अन्यथा मतभेद बढ़ सकते हैं. प्र.4 प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?उत्तर जीवनसाथी और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. प्र.5 शुभ उपाय क्या है?उत्तर प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Sep 26, 2025 - 17:30
 0
Capricorn Weekly Horoscope 2025: मकर राशि के लिए ये सप्ताह मिला-जुला, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता! पढ़ें मकर साप्ताहिक राशिफल

Makar Saptahik Rashifal 28 September to 4 October 2025: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में शुरुआत में माहौल अनुकूल न होने से मन खिन्न हो सकता है.

सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग कम मिलेगा. भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. पढ़िए मकर साप्ताहिक राशिफल.

व्यवसाय और धन लाभ

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा. कागजी काम समय पर निबटाना जरूरी रहेगा, अन्यथा आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

निवेश या किसी डील को फाइनल करने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं.

परिवार और सामाजिक जीवन

स्पष्टवादिता से बचें. सच कहने का तरीका ऐसा न हो जिससे किसी को ठेस पहुंचे. हंसी-मजाक करते समय ध्यान रखें कि यह उपहास में न बदल जाए, वरना रिश्तों में दरार पड़ सकती है.

स्वजनों से बातचीत में सावधानी बरतें, अन्यथा लोग आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकते हैं.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है. पार्टनर से बहस करने से बचें और धैर्य रखें. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा.

स्वास्थ्य राशिफल

सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत का विशेष ध्यान रखें. थकान, तनाव या पुरानी समस्या उभर सकती है. संतुलित आहार और आराम जरूरी रहेगा.

उपाय

रुद्राष्टकं का पाठ करें.

FAQs
प्र.1 सप्ताह कैसा रहेगा?
उत्तर कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी, रिश्तों में धैर्य और सावधानी जरूरी है.

प्र.2 व्यवसाय और धन में क्या करें?
उत्तर कागजी कार्य समय पर निपटाएं और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें.

प्र.3 परिवार और रिश्तों में कैसा रहेगा?
उत्तर स्पष्टवादिता और मजाक में सावधानी रखें, अन्यथा मतभेद बढ़ सकते हैं.

प्र.4 प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
उत्तर जीवनसाथी और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें.

प्र.5 शुभ उपाय क्या है?
उत्तर प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow