Budget 2026: पटना, जयपुर से दिल्ली तक जनता की आवाज, जानें आम बजट से क्या चाहती है पब्लिक?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) पेश करने जा रही हैं. यह बजट इतिहास का एक खास मौका है, क्योंकि दूसरी बार आम बजट रविवार के दिन संसद में प्रस्तुत किया जाना है. इस बजट से सैलरीड, मिडिल क्लास, महिलाएं, युवा, कारोबारी और सीनियर सिटीजन सभी को बड़ी राहत की उम्मीद है. इसी को लेकर देश के अलग-अलग शहरों में आम लोगों से बातचीत की गई, जहां बजट को लेकर उनकी चिंताएं और अपेक्षाएं साफ तौर पर सामने आईं. पटना रोजगार और महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा पटना में लोगों को इस बजट से खास उम्मीदें हैं. युवाओं का कहना है कि बेरोजगारी और महंगाई दोनों तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन आय में उस हिसाब से बढ़ोतरी नहीं हो रही. उन्होंने सरकार से रोजगार को प्राथमिकता देने की मांग की. सोना और चांदी के बढ़ते दामों को लेकर भी चिंता जताई गई. लोगों का कहना है कि कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम परिवार के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है. शिक्षा और स्वास्थ्य बजट बढ़ाने की भी मांग सामने आई. इसके साथ ही बिहार के लिए विशेष पैकेज और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा ध्यान देने की अपील की गई. महिलाओं ने घरेलू महंगाई, रसोई खर्च और बेहतर रेल कनेक्टिविटी पर फोकस की बात कही. भोपाल: महंगाई कंट्रोल और टैक्स राहत की उम्मीद भोपाल में आम लोगों का कहना है कि बजट ऐसा होना चाहिए जो रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाए. महिलाओं ने महंगाई पर नियंत्रण की मांग की, वहीं सर्विस क्लास के लोगों ने टैक्स में राहत की उम्मीद जताई. लोगों ने यह भी कहा कि हेल्थ, रेलवे और जरूरी सेवाओं पर सरकार को ज्यादा खर्च करना चाहिए ताकि आम आदमी को सीधा फायदा मिल सके. लखनऊ: टैक्स कम हो और सोने-चांदी के दाम काबू में आएं (Gold Silver Price in Lunckow) लखनऊ में बजट को लेकर लोगों की मुख्य चिंता टैक्स और महंगाई को लेकर रही. लोगों का कहना है कि टैक्स का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जिससे मिडिल क्लास पर दबाव पड़ रहा है. महिलाओं ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर चिंता जताई. उनका कहना है कि सोना महिलाओं की बचत का अहम साधन होता है, लेकिन कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि बचत करना मुश्किल हो रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर अधिक फोकस की भी मांग की गई. रेल यात्रियों की उम्मीदें: किराया और सुविधाएं रेल यात्रियों को भी Railway Budget 2026 से कई उम्मीदें हैं. यात्रियों का कहना है कि रेलवे में आम आदमी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. सीनियर सिटीजन के लिए छूट दोबारा शुरू करने, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, साफ-सफाई सुधारने और किराया कम करने की मांग सामने आई. यात्रियों का मानना है कि रेलवे बजट में सुविधाओं के साथ-साथ किराए में भी राहत मिलनी चाहिए. जयपुर: रसोई सस्ती हो और टैक्स स्लैब बढ़े (Incom Tax Slabs) जयपुर में लोगों ने घरेलू खर्च को लेकर चिंता जताई. महिलाओं का कहना है कि रसोई से जुड़े सामान, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें सस्ती होनी चाहिए. सोना और चांदी के दाम कम करने की मांग के साथ-साथ इनकम टैक्स स्लैब बढ़ाने की भी बात कही गई. महिला वित्त मंत्री होने के नाते निर्मला सीतारमण से महिलाओं को खास उम्मीदें हैं. दिल्ली: हेल्थ और लोन राहत पर फोकस (Health and Loan) दिल्ली में लोगों ने हेल्थ सेक्टर को बजट की प्राथमिकता बनाने की मांग की. उनका कहना है कि इलाज लगातार महंगा होता जा रहा है, ऐसे में सरकार को बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है. होम लोन और एजुकेशन लोन पर राहत देने की भी मांग सामने आई. मिडिल क्लास का कहना है कि टैक्स में सीधी राहत मिलनी चाहिए ताकि बढ़ती महंगाई का दबाव कुछ कम हो सके. कुल मिलाकर Budget 2026 से देशभर के लोगों की उम्मीद यही है कि यह बजट महंगाई, रोजगार और टैक्स के बीच संतुलन बनाए. अब देखना यह होगा कि सरकार आम जनता की इन अपेक्षाओं को कितनी हद तक पूरा कर पाती है. ये भी पढ़ें: Budget 2026 Reaction Live: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बोले आज का बजट 2047 तक 'विकसित भारत' के विजन के साथ जुड़ा होगा

Feb 1, 2026 - 11:30
 0
Budget 2026: पटना, जयपुर से दिल्ली तक जनता की आवाज, जानें आम बजट से क्या चाहती है पब्लिक?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) पेश करने जा रही हैं. यह बजट इतिहास का एक खास मौका है, क्योंकि दूसरी बार आम बजट रविवार के दिन संसद में प्रस्तुत किया जाना है. इस बजट से सैलरीड, मिडिल क्लास, महिलाएं, युवा, कारोबारी और सीनियर सिटीजन सभी को बड़ी राहत की उम्मीद है. इसी को लेकर देश के अलग-अलग शहरों में आम लोगों से बातचीत की गई, जहां बजट को लेकर उनकी चिंताएं और अपेक्षाएं साफ तौर पर सामने आईं.

पटना रोजगार और महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा

पटना में लोगों को इस बजट से खास उम्मीदें हैं. युवाओं का कहना है कि बेरोजगारी और महंगाई दोनों तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन आय में उस हिसाब से बढ़ोतरी नहीं हो रही. उन्होंने सरकार से रोजगार को प्राथमिकता देने की मांग की. सोना और चांदी के बढ़ते दामों को लेकर भी चिंता जताई गई. लोगों का कहना है कि कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम परिवार के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है. शिक्षा और स्वास्थ्य बजट बढ़ाने की भी मांग सामने आई. इसके साथ ही बिहार के लिए विशेष पैकेज और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा ध्यान देने की अपील की गई. महिलाओं ने घरेलू महंगाई, रसोई खर्च और बेहतर रेल कनेक्टिविटी पर फोकस की बात कही.

भोपाल: महंगाई कंट्रोल और टैक्स राहत की उम्मीद

भोपाल में आम लोगों का कहना है कि बजट ऐसा होना चाहिए जो रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाए. महिलाओं ने महंगाई पर नियंत्रण की मांग की, वहीं सर्विस क्लास के लोगों ने टैक्स में राहत की उम्मीद जताई. लोगों ने यह भी कहा कि हेल्थ, रेलवे और जरूरी सेवाओं पर सरकार को ज्यादा खर्च करना चाहिए ताकि आम आदमी को सीधा फायदा मिल सके.

लखनऊ: टैक्स कम हो और सोने-चांदी के दाम काबू में आएं (Gold Silver Price in Lunckow)

लखनऊ में बजट को लेकर लोगों की मुख्य चिंता टैक्स और महंगाई को लेकर रही. लोगों का कहना है कि टैक्स का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जिससे मिडिल क्लास पर दबाव पड़ रहा है. महिलाओं ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर चिंता जताई. उनका कहना है कि सोना महिलाओं की बचत का अहम साधन होता है, लेकिन कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि बचत करना मुश्किल हो रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर अधिक फोकस की भी मांग की गई.

रेल यात्रियों की उम्मीदें: किराया और सुविधाएं

रेल यात्रियों को भी Railway Budget 2026 से कई उम्मीदें हैं. यात्रियों का कहना है कि रेलवे में आम आदमी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. सीनियर सिटीजन के लिए छूट दोबारा शुरू करने, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, साफ-सफाई सुधारने और किराया कम करने की मांग सामने आई. यात्रियों का मानना है कि रेलवे बजट में सुविधाओं के साथ-साथ किराए में भी राहत मिलनी चाहिए.

जयपुर: रसोई सस्ती हो और टैक्स स्लैब बढ़े (Incom Tax Slabs)

जयपुर में लोगों ने घरेलू खर्च को लेकर चिंता जताई. महिलाओं का कहना है कि रसोई से जुड़े सामान, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें सस्ती होनी चाहिए. सोना और चांदी के दाम कम करने की मांग के साथ-साथ इनकम टैक्स स्लैब बढ़ाने की भी बात कही गई. महिला वित्त मंत्री होने के नाते निर्मला सीतारमण से महिलाओं को खास उम्मीदें हैं.

दिल्ली: हेल्थ और लोन राहत पर फोकस (Health and Loan)

दिल्ली में लोगों ने हेल्थ सेक्टर को बजट की प्राथमिकता बनाने की मांग की. उनका कहना है कि इलाज लगातार महंगा होता जा रहा है, ऐसे में सरकार को बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है. होम लोन और एजुकेशन लोन पर राहत देने की भी मांग सामने आई. मिडिल क्लास का कहना है कि टैक्स में सीधी राहत मिलनी चाहिए ताकि बढ़ती महंगाई का दबाव कुछ कम हो सके. कुल मिलाकर Budget 2026 से देशभर के लोगों की उम्मीद यही है कि यह बजट महंगाई, रोजगार और टैक्स के बीच संतुलन बनाए. अब देखना यह होगा कि सरकार आम जनता की इन अपेक्षाओं को कितनी हद तक पूरा कर पाती है.

ये भी पढ़ें: Budget 2026 Reaction Live: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बोले आज का बजट 2047 तक 'विकसित भारत' के विजन के साथ जुड़ा होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow