Budget 2026: 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत...', बजट को लेकर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार (1 फरवरी) को अपना नौवां बजट पेश किया. इस बजट से सभी को उम्मीद है कि सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाएगी. पिछले कुछ सालों में सरकार ने सड़कों, रेलवे, रक्षा निर्माण, शहरी बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स पर खर्च तेजी से बढ़ाया है ताकि निजी निवेश को आकर्षित कर सके. बजट 2026 को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान आया है. क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर आज पत्रकारों से बात करते हुए इसे विकसित भारत का बजट बताया है. हालांकि वो बजट को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बोले. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत का बजट'. कृषि मंत्री इतना ही बोलकर चले गए. उन्होंने मीडिया को सवाल पूछने का मौका ही नहीं दिया. केंद्रीय मंत्री चौहान ने दैनिक वृक्षारोपण प्रतिज्ञा के तहत 'प्रतिदिन एक पौधा' अभियान के अंतर्गत दिल्ली में एक पौधा लगाया. #WATCH | On #UnionBudget2026, Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "Viksit aur Aatmanirbhar Bharat ka Budget." https://t.co/1SRoyfM9WO pic.twitter.com/TvEHXcgHYo — ANI (@ANI) February 1, 2026 टैक्स कटौती के चलते सरकार की कमाई घटीपिछले कुछ सालों में मोदी सरकार ने इनकम टैक्स और जीएसटी में बड़ी कटौती की है. इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी खूब खर्च किया है. हालांकि टैक्स कटौती के चलते सरकार की कमाई घटी है इसलिए नए उपायों की गुंजाइश बहुत कम रह गई है. सबसे बड़ी चुनौती अब अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम उठाना है.  चुनावी राज्यों को लेकर हो सकते हैं ऐलानजानकारों के मुताबिक पैसे की कमी के बावजूद सरकार के खर्च घटाने की संभावना नहीं है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम जैसे चुनावी राज्यों को देखते हुए मोदी सरकार कुछ नए ऐलान कर सकती है. वित्त वर्ष 2027 के लिए अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि कैपेक्स में अच्छी बढ़ोतरी होगी. रेलवे, बिजली ट्रांसमिशन और शहरी परिवहन को प्राथमिकता मिलेगी. राज्यों के बुनियादी ढांचे के लिए ब्याज-मुक्त लोन का समर्थन सरकार की ओर से जारी रहेगा. ये भी पढ़ें Cigarettes Price Hike: आज से सिगरेट होगी बेहद महंगी! नई एक्साइज ड्यूटी से धुआं उड़ाना पड़ेगा भारी

Feb 1, 2026 - 11:30
 0
Budget 2026: 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत...', बजट को लेकर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार (1 फरवरी) को अपना नौवां बजट पेश किया. इस बजट से सभी को उम्मीद है कि सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाएगी. पिछले कुछ सालों में सरकार ने सड़कों, रेलवे, रक्षा निर्माण, शहरी बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स पर खर्च तेजी से बढ़ाया है ताकि निजी निवेश को आकर्षित कर सके. बजट 2026 को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान आया है.

क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर आज पत्रकारों से बात करते हुए इसे विकसित भारत का बजट बताया है. हालांकि वो बजट को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बोले. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत का बजट'. कृषि मंत्री इतना ही बोलकर चले गए. उन्होंने मीडिया को सवाल पूछने का मौका ही नहीं दिया. केंद्रीय मंत्री चौहान ने दैनिक वृक्षारोपण प्रतिज्ञा के तहत 'प्रतिदिन एक पौधा' अभियान के अंतर्गत दिल्ली में एक पौधा लगाया.

टैक्स कटौती के चलते सरकार की कमाई घटी
पिछले कुछ सालों में मोदी सरकार ने इनकम टैक्स और जीएसटी में बड़ी कटौती की है. इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी खूब खर्च किया है. हालांकि टैक्स कटौती के चलते सरकार की कमाई घटी है इसलिए नए उपायों की गुंजाइश बहुत कम रह गई है. सबसे बड़ी चुनौती अब अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम उठाना है. 

चुनावी राज्यों को लेकर हो सकते हैं ऐलान
जानकारों के मुताबिक पैसे की कमी के बावजूद सरकार के खर्च घटाने की संभावना नहीं है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम जैसे चुनावी राज्यों को देखते हुए मोदी सरकार कुछ नए ऐलान कर सकती है. वित्त वर्ष 2027 के लिए अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि कैपेक्स में अच्छी बढ़ोतरी होगी. रेलवे, बिजली ट्रांसमिशन और शहरी परिवहन को प्राथमिकता मिलेगी. राज्यों के बुनियादी ढांचे के लिए ब्याज-मुक्त लोन का समर्थन सरकार की ओर से जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें

Cigarettes Price Hike: आज से सिगरेट होगी बेहद महंगी! नई एक्साइज ड्यूटी से धुआं उड़ाना पड़ेगा भारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow