Budget 2026: बजट के पीछे की ताकत, जानिए कौन तैयार कर रहे हैं देश के विकास का रोडमैप?

Union Budget 2026 Team: देश का आम बजट तैयार करना एक बड़ी और जिम्मेदारी भरी प्रक्रिया होती है. जिसमें कई अनुभवी अफसरों की अहम भूमिका रहती है. इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार नौवां बजट को पेश करने वाली है. इस काम में वित्त मंत्रालय की एक मजबूत टीम उनका साथ दे रही है. यह टीम मौजूदा आर्थिक हालात और वैश्विक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बजट का खाका तैयार कर रही है. गौरतलब है कि वित्त मंत्री 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी. जो मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा पूर्ण बजट होगा. इस बार के बजट में सबसे खास बात यह है कि इस बार बजट तैयार करने की जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी के कंधों पर हैं. आइए जानते हैं कि बजट 2026-27 को तैयार करने वाली इस टीम में कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं... बजट की तैयारी में अनुराधा ठाकुर की अहम भूमिका बजट 2026-27 की तैयारियों में आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है. विभाग की प्रमुख होने के नाते संसाधनों के सही बंटवारे और देश के व्यापक आर्थिक ढांचे को तय करने की जिम्मेदारी वे संभाल रही हैं. उनके नेतृत्व में बजट विभाग पूरा बजट दस्तावेज तैयार कर रहा है. जिससे उन्हें इस प्रक्रिया की “चीफ आर्किटेक्ट” कहा जाता है. हिमाचल प्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर के लिए यह पहला बजट है, क्योंकि उन्होंने 1 जुलाई 2025 को इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी. खास बात यह है कि वह इस विभाग का नेतृत्व करने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी भी हैं. बजट टीम के अन्य प्रमुख सदस्य बजट 2026-27 की तैयारी में शामिल प्रमुख अधिकारियों में अरविंद श्रीवास्तव (राजस्व सचिव), एम. नागराजू (वित्तीय सेवा सचिव) और वुमलुनमंग वुअलनाम (व्यय सचिव) शामिल हैं. ये सभी वरिष्ठ स्तर पर बजट प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा अरुणिष चावला (सचिव), के. मोसेस चालई (सार्वजनिक उद्यम विभाग सचिव) और वी. अनंत नागेश्वरन (चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर) भी इस टीम का अहम हिस्सा हैं. यह भी पढ़ें: Silver Price Rally: चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी; MCX पर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची, जानें तेजी की वजह

Jan 28, 2026 - 20:30
 0
Budget 2026: बजट के पीछे की ताकत, जानिए कौन तैयार कर रहे हैं देश के विकास का रोडमैप?

Union Budget 2026 Team: देश का आम बजट तैयार करना एक बड़ी और जिम्मेदारी भरी प्रक्रिया होती है. जिसमें कई अनुभवी अफसरों की अहम भूमिका रहती है. इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार नौवां बजट को पेश करने वाली है. इस काम में वित्त मंत्रालय की एक मजबूत टीम उनका साथ दे रही है. यह टीम मौजूदा आर्थिक हालात और वैश्विक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बजट का खाका तैयार कर रही है.

गौरतलब है कि वित्त मंत्री 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी. जो मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा पूर्ण बजट होगा. इस बार के बजट में सबसे खास बात यह है कि इस बार बजट तैयार करने की जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी के कंधों पर हैं. आइए जानते हैं कि बजट 2026-27 को तैयार करने वाली इस टीम में कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं...

बजट की तैयारी में अनुराधा ठाकुर की अहम भूमिका

बजट 2026-27 की तैयारियों में आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है. विभाग की प्रमुख होने के नाते संसाधनों के सही बंटवारे और देश के व्यापक आर्थिक ढांचे को तय करने की जिम्मेदारी वे संभाल रही हैं. उनके नेतृत्व में बजट विभाग पूरा बजट दस्तावेज तैयार कर रहा है. जिससे उन्हें इस प्रक्रिया की “चीफ आर्किटेक्ट” कहा जाता है.

हिमाचल प्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर के लिए यह पहला बजट है, क्योंकि उन्होंने 1 जुलाई 2025 को इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी. खास बात यह है कि वह इस विभाग का नेतृत्व करने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी भी हैं.

बजट टीम के अन्य प्रमुख सदस्य

बजट 2026-27 की तैयारी में शामिल प्रमुख अधिकारियों में अरविंद श्रीवास्तव (राजस्व सचिव), एम. नागराजू (वित्तीय सेवा सचिव) और वुमलुनमंग वुअलनाम (व्यय सचिव) शामिल हैं. ये सभी वरिष्ठ स्तर पर बजट प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं.

इसके अलावा अरुणिष चावला (सचिव), के. मोसेस चालई (सार्वजनिक उद्यम विभाग सचिव) और वी. अनंत नागेश्वरन (चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर) भी इस टीम का अहम हिस्सा हैं.


यह भी पढ़ें: Silver Price Rally: चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी; MCX पर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची, जानें तेजी की वजह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow