BSNL-MTNL की 1300 करोड़ की संपत्ति बेचेगी सरकार, मोनेटाइजेशन मुहिम तेज

टेलीकॉम कंपनियां BSNL और MTNL के ऊपर इस समय काफी कर्ज है. जिसे कम करने के लिए सरकार ने एक मास्टर प्लान बनाया है. दरअसल सरकार इन दोनों कंपनियों के करीब 1300 करोड़ रुपये के एसेट बेचने की तैयारी कर रही है. जिससे इन कंपनियों का कर्ज चुकता किया जा सके. सरकार के प्लान के मुताबिक दोनों कपनियों की वो सम्पत्तियां बेची जाएंगी जो काफी समय से बेकार बड़ा हैं. इन सम्पत्तियों का कुल आंकड़ा 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. क्या है पूरा मामला?दरअसल 26 नवंबर को नेशनल लैंड मॉनेटाइजेशन कॉरपोरेशन (NLMC) की बोर्ड की बैठक हुई है. इसमें BSNL और MTNL की करीब 1,300 करोड़ रुपये की सम्पत्तियों को बेचने या दूसरे तरीकों से उनसे कमाई करने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई. NLMC सरकार की एक संस्था है, जो सरकारी कंपनियों की खाली पड़ी जमीनों और इमारतों को बेचने की प्रक्रिया में मदद करती है. कितना है कंपनियों पर कर्ज?सरकार के सामने इन दोनों कंपनियों की आर्थिक स्थिति सुधारना एक बड़ी चुनौती है. MTNL के ऊपर वित्त वर्ष 2025-26 के आखिर तक करीब 40,000 करोड़ रुपये की देनदारियां थीं. तो वहीं BSNL के ऊपर इसी अवधि में करीब 28,000 करोड़ रुपये की देनदारियां थीं. दोनों कंपनियों पर कुल मिलाकर लगभग 68,000 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं. सरकार संपत्तियों को बेचकर मिलने वाले पैसे से इन कंपनियों की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहती है. पहले भी बिकी हैं सम्पत्तियांबता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब कर्ज चुकाने के लिए कंपनियों की सम्पत्तियां बेची जा रही है. इससे पहले भी NLMC ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सरकारी सम्पत्तियों का मॉनेटाइजेशन किया है. सरकार का लक्ष्य है कि इस वित्त वर्ष में अलग-अलग सरकारी कंपनियों की करीब 15,000 करोड़ रुपये की सम्पत्तियों का मॉनेटाइजेशन करना है. हालांकि ये भी साफ कर दें कि एसेट मॉनेटाइजेशन का मतलब है कि कंपनियों की खाली पड़ी जमीनों को ही बेचा जाएगा. ना कि वो जमीनें जिन पर काम चल रहा है. ये भी पढ़ें: सोना 1 महीने में 22000 रुपए सस्ता, क्या अब खरीदने का टाइम आ गया?

Nov 27, 2026 - 01:30
 0
BSNL-MTNL की 1300 करोड़ की संपत्ति बेचेगी सरकार, मोनेटाइजेशन मुहिम तेज

टेलीकॉम कंपनियां BSNL और MTNL के ऊपर इस समय काफी कर्ज है. जिसे कम करने के लिए सरकार ने एक मास्टर प्लान बनाया है. दरअसल सरकार इन दोनों कंपनियों के करीब 1300 करोड़ रुपये के एसेट बेचने की तैयारी कर रही है. जिससे इन कंपनियों का कर्ज चुकता किया जा सके.

सरकार के प्लान के मुताबिक दोनों कपनियों की वो सम्पत्तियां बेची जाएंगी जो काफी समय से बेकार बड़ा हैं. इन सम्पत्तियों का कुल आंकड़ा 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल 26 नवंबर को नेशनल लैंड मॉनेटाइजेशन कॉरपोरेशन (NLMC) की बोर्ड की बैठक हुई है. इसमें BSNL और MTNL की करीब 1,300 करोड़ रुपये की सम्पत्तियों को बेचने या दूसरे तरीकों से उनसे कमाई करने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई.

NLMC सरकार की एक संस्था है, जो सरकारी कंपनियों की खाली पड़ी जमीनों और इमारतों को बेचने की प्रक्रिया में मदद करती है.

कितना है कंपनियों पर कर्ज?
सरकार के सामने इन दोनों कंपनियों की आर्थिक स्थिति सुधारना एक बड़ी चुनौती है. MTNL के ऊपर वित्त वर्ष 2025-26 के आखिर तक करीब 40,000 करोड़ रुपये की देनदारियां थीं. तो वहीं BSNL के ऊपर इसी अवधि में करीब 28,000 करोड़ रुपये की देनदारियां थीं. दोनों कंपनियों पर कुल मिलाकर लगभग 68,000 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं. सरकार संपत्तियों को बेचकर मिलने वाले पैसे से इन कंपनियों की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहती है.

पहले भी बिकी हैं सम्पत्तियां
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब कर्ज चुकाने के लिए कंपनियों की सम्पत्तियां बेची जा रही है. इससे पहले भी NLMC ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सरकारी सम्पत्तियों का मॉनेटाइजेशन किया है. सरकार का लक्ष्य है कि इस वित्त वर्ष में अलग-अलग सरकारी कंपनियों की करीब 15,000 करोड़ रुपये की सम्पत्तियों का मॉनेटाइजेशन करना है. हालांकि ये भी साफ कर दें कि एसेट मॉनेटाइजेशन का मतलब है कि कंपनियों की खाली पड़ी जमीनों को ही बेचा जाएगा. ना कि वो जमीनें जिन पर काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: सोना 1 महीने में 22000 रुपए सस्ता, क्या अब खरीदने का टाइम आ गया?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow