Brandy For Cough: क्या ब्रांडी पीने से वाकई ठीक हो जाती है खांसी, डॉक्टर से जानें यह बात कितनी सच?

Does Brandy Cure Cough: सर्दियों में खांसी, जुकाम या गले में खराश होने पर कई लोग ब्रांडी या रम पीने की सलाह देते हैं. माना जाता है कि इससे गला साफ होता है और जुकाम में राहत मिलती है. लेकिन डॉक्टर इस घरेलू नुस्खे को पूरी तरह सही नहीं मानते. एक्सपर्ट का साफ कहना है कि खांसी या जुकाम के इलाज के तौर पर किसी भी तरह की शराब पीना सही तरीका नहीं है. चलिए आपको इस मिथक की सच्चाई बताते हैं.  ब्रांडी इलाज नहीं है इस मिथक को लेकर डॉक्टर बताते हैं कि गर्म पानी के साथ रम या ब्रांडी पीने से सिर्फ थोड़ी देर के लिए गर्माहट महसूस होती है, जिससे लक्षणों में हल्की राहत मिल सकती है. लेकिन यह किसी वायरल इंफेक्शन जैसे खांसी या सर्दी का इलाज नहीं है. उल्टा, नियमित रूप से शराब पीने से इम्युनिटी कमजोर हो सकती है. कई एक्सपर्ट का मानना है कि शराब ब्लड वेसल्स को फैलाती है, जिससे शरीर में गर्माहट महसूस होती है. ऐसे में ब्रांडी या रम गले की खराश पर हल्का सुन्न करने वाला असर डाल सकती है. अगर इसे शहद, नींबू या मसालों के साथ लिया जाए, तो कुछ देर के लिए आराम मिल सकता है, लेकिन यह सिर्फ सतही राहत है, इलाज नहीं. क्या कहते हैं एक्सपर्ट? कुछ लोग बच्चों को भी सर्दी और जुकाम से बचाने के लिए एक चम्मच ब्रांडी पिला देते हैं. इसको लेकर डॉ रवि मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इसके नुकसान के बारे में विस्तार से बताया है. उनके अनुसार, ब्रांडी सर्दी-जुकाम का इलाज नहीं है. यह सिर्फ एक गलत धारणा है, जो समय के साथ घरों में आम हो गई है. उनके अनुसार, ब्रांडी खासतौर पर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. इससे शरीर में ब्लड ग्लूकोज का स्तर तेजी से गिर सकता है, जिससे दौरे पड़ने का खतरा रहता है. इतना ही नहीं, यह सांस से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है और बच्चे के दिमाग के विकास पर भी बुरा असर डाल सकती है. तो फिर क्या करें? डॉक्टरों का कहना है कि खांसी और जुकाम में शराब की जगह गर्म हर्बल चाय ज्यादा फायदेमंद होती है. एक रिसर्च के मुताबिक, गर्म पेय लेने से खांसी, बहती नाक और छींक जैसे लक्षणों में तुरंत राहत मिल सकती है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सर्दियों में खांसी-जुकाम होने पर शरीर को हाइड्रेट रखें, भरपूर आराम करें, गुनगुने तरल पदार्थ पिएं और भाप लें. डॉक्टरों के अनुसार, ये उपाय ब्रांडी या रम पीने से कहीं ज्यादा सुरक्षित और असरदार हैं. इसे भी पढ़ें: नाखूनों से पहचानें सेहत का हाल, ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक, तुरंत लें मेडिकल सलाह Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें 

Feb 3, 2026 - 14:30
 0
Brandy For Cough: क्या ब्रांडी पीने से वाकई ठीक हो जाती है खांसी, डॉक्टर से जानें यह बात कितनी सच?

Does Brandy Cure Cough: सर्दियों में खांसी, जुकाम या गले में खराश होने पर कई लोग ब्रांडी या रम पीने की सलाह देते हैं. माना जाता है कि इससे गला साफ होता है और जुकाम में राहत मिलती है. लेकिन डॉक्टर इस घरेलू नुस्खे को पूरी तरह सही नहीं मानते. एक्सपर्ट का साफ कहना है कि खांसी या जुकाम के इलाज के तौर पर किसी भी तरह की शराब पीना सही तरीका नहीं है. चलिए आपको इस मिथक की सच्चाई बताते हैं. 

ब्रांडी इलाज नहीं है

इस मिथक को लेकर डॉक्टर बताते हैं कि गर्म पानी के साथ रम या ब्रांडी पीने से सिर्फ थोड़ी देर के लिए गर्माहट महसूस होती है, जिससे लक्षणों में हल्की राहत मिल सकती है. लेकिन यह किसी वायरल इंफेक्शन जैसे खांसी या सर्दी का इलाज नहीं है. उल्टा, नियमित रूप से शराब पीने से इम्युनिटी कमजोर हो सकती है. कई एक्सपर्ट का मानना है कि शराब ब्लड वेसल्स को फैलाती है, जिससे शरीर में गर्माहट महसूस होती है. ऐसे में ब्रांडी या रम गले की खराश पर हल्का सुन्न करने वाला असर डाल सकती है. अगर इसे शहद, नींबू या मसालों के साथ लिया जाए, तो कुछ देर के लिए आराम मिल सकता है, लेकिन यह सिर्फ सतही राहत है, इलाज नहीं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कुछ लोग बच्चों को भी सर्दी और जुकाम से बचाने के लिए एक चम्मच ब्रांडी पिला देते हैं. इसको लेकर डॉ रवि मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इसके नुकसान के बारे में विस्तार से बताया है. उनके अनुसार, ब्रांडी सर्दी-जुकाम का इलाज नहीं है. यह सिर्फ एक गलत धारणा है, जो समय के साथ घरों में आम हो गई है. उनके अनुसार, ब्रांडी खासतौर पर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. इससे शरीर में ब्लड ग्लूकोज का स्तर तेजी से गिर सकता है, जिससे दौरे पड़ने का खतरा रहता है. इतना ही नहीं, यह सांस से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है और बच्चे के दिमाग के विकास पर भी बुरा असर डाल सकती है.

तो फिर क्या करें?

डॉक्टरों का कहना है कि खांसी और जुकाम में शराब की जगह गर्म हर्बल चाय ज्यादा फायदेमंद होती है. एक रिसर्च के मुताबिक, गर्म पेय लेने से खांसी, बहती नाक और छींक जैसे लक्षणों में तुरंत राहत मिल सकती है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सर्दियों में खांसी-जुकाम होने पर शरीर को हाइड्रेट रखें, भरपूर आराम करें, गुनगुने तरल पदार्थ पिएं और भाप लें. डॉक्टरों के अनुसार, ये उपाय ब्रांडी या रम पीने से कहीं ज्यादा सुरक्षित और असरदार हैं.

इसे भी पढ़ें: नाखूनों से पहचानें सेहत का हाल, ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक, तुरंत लें मेडिकल सलाह

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow