Bluetooth On Drain Battery: दिनभर ऑन रखते हैं फोन का Bluetooth, जानें इससे कितनी खर्च हो जाती है बैटरी?

Bluetooth On Drain Battery: स्मार्टफोन में Bluetooth ऑन रखना हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और कार कनेक्टिविटी के लिए लोग इसे दिनभर चालू रखते हैं. कई बार तो काम खत्म होने के बाद भी हम Bluetooth बंद करना भूल जाते हैं और यह दिन-रात ऑन ही रहता है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या दिनभर Bluetooth ऑन रखने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है? क्या Bluetooth बंद करके हम अपने फोन की बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं? आइए जानते हैं... क्या है Bluetooth Low Energy अगर हम कुछ साल पहले की बात करें तो उस समय Bluetooth ऑन रखने पर सच में फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती थी. हालांकि, आज के समय टेक्नोलॉजी बहुत बदल चुकी है. आजकल के सभी नए और आधुनिक स्मार्टफोन्स में Bluetooth Low Energy यानी BLE टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. इस तकनीक की मदद से जब आपका Bluetooth किसी डिवाइस जैसे इयरफोन या वॉच से कनेक्ट नहीं होता है, तो यह Bluetooth को स्लीप मोड में डाल देता है. इस दौरान यह आसपास के डिवाइसेज को ढूंढने के लिए बहुत कम मात्रा में सिग्नल भेजता है, जिस कारण Bluetooth होने पर भी हमारे फोन की बैटरी को बहुत ही कम खर्च होती हैं.  दिन भर में कितनी खर्च होती है बैटरी अगर आपके फोन का Bluetooth पूरे दिन ऑन रहता है और वह किसी चीज से कनेक्टेड नहीं है तो यह हमारे फोन की कुल बैटरी का सिर्फ 1% से 3% हिस्सा ही खर्च करता है. लेकिन जब हमारा फोन किसी डिवाइस से कनेक्ट रहता है, तो बैटरी खर्च होने की रफ्तार थोड़ी बढ़ जाती है. फिर भी, यह स्क्रीन लाइट, वाई-फाई या इंटरनेट ऑन रखने के मुकाबले बहुत कम बैटरी लेता है.  इसे भी पढ़ें: फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण Bluetooth ऑन रखने के नुकसान ये सच है कि Bluetooth फोन की बैटरी को ज्यादा खर्च नहीं करता, लेकिन इसे हर वक्त ऑन रखने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. अगर हमेशा Bluetooth ऑन रहता है, तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हैकर्स आपके फोन से कनेक्ट करके आपके फोन का डेटा चोरी कर सकते हैं. साथ ही जब आप बाहर होते हैं, तो आपका फोन अनजान Bluetooth डिवाइसेज से जुड़ने के लिए बार-बार नोटिफिकेशन भेजता है. जिससे आप परेशान हो सकते हैं.  इसे भी पढ़ें: पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज

Jul 26, 2026 - 08:30
 0
Bluetooth On Drain Battery: दिनभर ऑन रखते हैं फोन का Bluetooth, जानें इससे कितनी खर्च हो जाती है बैटरी?

Bluetooth On Drain Battery: स्मार्टफोन में Bluetooth ऑन रखना हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और कार कनेक्टिविटी के लिए लोग इसे दिनभर चालू रखते हैं. कई बार तो काम खत्म होने के बाद भी हम Bluetooth बंद करना भूल जाते हैं और यह दिन-रात ऑन ही रहता है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या दिनभर Bluetooth ऑन रखने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है? क्या Bluetooth बंद करके हम अपने फोन की बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं? आइए जानते हैं...

क्या है Bluetooth Low Energy

अगर हम कुछ साल पहले की बात करें तो उस समय Bluetooth ऑन रखने पर सच में फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती थी. हालांकि, आज के समय टेक्नोलॉजी बहुत बदल चुकी है. आजकल के सभी नए और आधुनिक स्मार्टफोन्स में Bluetooth Low Energy यानी BLE टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. इस तकनीक की मदद से जब आपका Bluetooth किसी डिवाइस जैसे इयरफोन या वॉच से कनेक्ट नहीं होता है, तो यह Bluetooth को स्लीप मोड में डाल देता है. इस दौरान यह आसपास के डिवाइसेज को ढूंढने के लिए बहुत कम मात्रा में सिग्नल भेजता है, जिस कारण Bluetooth होने पर भी हमारे फोन की बैटरी को बहुत ही कम खर्च होती हैं. 

दिन भर में कितनी खर्च होती है बैटरी

अगर आपके फोन का Bluetooth पूरे दिन ऑन रहता है और वह किसी चीज से कनेक्टेड नहीं है तो यह हमारे फोन की कुल बैटरी का सिर्फ 1% से 3% हिस्सा ही खर्च करता है. लेकिन जब हमारा फोन किसी डिवाइस से कनेक्ट रहता है, तो बैटरी खर्च होने की रफ्तार थोड़ी बढ़ जाती है. फिर भी, यह स्क्रीन लाइट, वाई-फाई या इंटरनेट ऑन रखने के मुकाबले बहुत कम बैटरी लेता है. 

इसे भी पढ़ें: फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण

Bluetooth ऑन रखने के नुकसान

ये सच है कि Bluetooth फोन की बैटरी को ज्यादा खर्च नहीं करता, लेकिन इसे हर वक्त ऑन रखने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. अगर हमेशा Bluetooth ऑन रहता है, तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हैकर्स आपके फोन से कनेक्ट करके आपके फोन का डेटा चोरी कर सकते हैं. साथ ही जब आप बाहर होते हैं, तो आपका फोन अनजान Bluetooth डिवाइसेज से जुड़ने के लिए बार-बार नोटिफिकेशन भेजता है. जिससे आप परेशान हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow