Bluetooth Battery Usage: हर टाइम फोन में Bluetooth ऑन रखने से कितनी बैटरी खत्म होती है, जान लीजिए जवाब?

Bluetooth Battery Usage: बहुत से लोग सोचते हैं कि Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, इसलिए वो हर बार इस्तेमाल के बाद उसे बंद कर देते हैं. लेकिन इसकी सच्चाई थोड़ी अलग है. काफी सारी टेस्टिंग करने के बाद सामने आया कि पूरे दिन Bluetooth ऑन रखने के बाद बैटरी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा. उस टेस्ट में सामने आया कि पूरे दिन Bluetooth ऑन रखने के बाद भी फोन की बैटरी केवल करीब 1 से 2% तक ही कम हुई. यानी इससे यह बात साबित होती है कि बैटरी पर Bluetooth ऑन होने का असर बहुत कम पड़ता है.  Bluetooth Low Energy कैसे बचाती है बैटरी? इसकी वजह है आज की Bluetooth टेक्नोलॉजी, जिसे Bluetooth Low Energy यानी BLE कहा जाता है. यह टेक्नोलॉजी डेटा को छोटे-छोटे पैकेट में और बहुत कम बिजली खर्च करते हुए भेजती है, ताकि फोन और कनेक्ट किए गए डिवाइस दोनों की बैटरी बची रहे. इसका मतलब है जब Bluetooth सिर्फ ऑन रहता है पर किसी डिवाइस से जुड़ा नहीं होता, तो वह लगभग ना के बराबर बैटरी इस्तेमाल करता है. यानी जब आप Bluetooth का इस्तेमाल किसी डिवाइस से कनेक्ट करके चला रहे हैं तभी उसकी बैटरी जाती है.  यह भी पढ़ेंः ChatGPT का बड़ा अपडेट! अब समय पर मिलेगा हर चीज का अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है ये नया फीचर बैटरी आखिर खर्च किस वजह से होती है? ऐसे में हर किसी के दिमाग में आता है कि फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी जा किस लिए रही है. इसका कारण Bluetooth का ऑन होना नहीं है बल्कि इसका कारण है लगातार स्क्रीन और लोकेशन सर्विस का ऑन रहना.  एक टेस्ट के मुताबिक लगातार स्क्रीन के ऑन रहने से करीब 40% से 50% बैटरी इस्तेमाल होती है. जबकि GPS से हर घंटे लगभग 10 से 20% बैटरी जाती है. इसलिए अगर आपका फोन जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है, तो सबसे पहले स्क्रीन ब्राइटनेस और लोकेशन सेटिंग्स पर ध्यान दें.  इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप कभी भी Bluetooth बंद ही न करें. अगर आप किसी भी डिवाइस से कनेक्ट नहीं हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करने वाले, तो उससे बैटरी पर ना के बराबर असर पड़ता है.  यह भी पढ़ेंः  Gadgets For Students: छात्रों के बहुत काम आते हैं ये गैजेट्स, फटाफट चेक करें लिस्ट

Jun 22, 2026 - 00:30
 0
Bluetooth Battery Usage: हर टाइम फोन में Bluetooth ऑन रखने से कितनी बैटरी खत्म होती है, जान लीजिए जवाब?

Bluetooth Battery Usage: बहुत से लोग सोचते हैं कि Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, इसलिए वो हर बार इस्तेमाल के बाद उसे बंद कर देते हैं. लेकिन इसकी सच्चाई थोड़ी अलग है. काफी सारी टेस्टिंग करने के बाद सामने आया कि पूरे दिन Bluetooth ऑन रखने के बाद बैटरी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा. उस टेस्ट में सामने आया कि पूरे दिन Bluetooth ऑन रखने के बाद भी फोन की बैटरी केवल करीब 1 से 2% तक ही कम हुई. यानी इससे यह बात साबित होती है कि बैटरी पर Bluetooth ऑन होने का असर बहुत कम पड़ता है. 

Bluetooth Low Energy कैसे बचाती है बैटरी?

इसकी वजह है आज की Bluetooth टेक्नोलॉजी, जिसे Bluetooth Low Energy यानी BLE कहा जाता है. यह टेक्नोलॉजी डेटा को छोटे-छोटे पैकेट में और बहुत कम बिजली खर्च करते हुए भेजती है, ताकि फोन और कनेक्ट किए गए डिवाइस दोनों की बैटरी बची रहे. इसका मतलब है जब Bluetooth सिर्फ ऑन रहता है पर किसी डिवाइस से जुड़ा नहीं होता, तो वह लगभग ना के बराबर बैटरी इस्तेमाल करता है. यानी जब आप Bluetooth का इस्तेमाल किसी डिवाइस से कनेक्ट करके चला रहे हैं तभी उसकी बैटरी जाती है. 

यह भी पढ़ेंः ChatGPT का बड़ा अपडेट! अब समय पर मिलेगा हर चीज का अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है ये नया फीचर

बैटरी आखिर खर्च किस वजह से होती है?

ऐसे में हर किसी के दिमाग में आता है कि फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी जा किस लिए रही है. इसका कारण Bluetooth का ऑन होना नहीं है बल्कि इसका कारण है लगातार स्क्रीन और लोकेशन सर्विस का ऑन रहना.  एक टेस्ट के मुताबिक लगातार स्क्रीन के ऑन रहने से करीब 40% से 50% बैटरी इस्तेमाल होती है. जबकि GPS से हर घंटे लगभग 10 से 20% बैटरी जाती है. इसलिए अगर आपका फोन जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है, तो सबसे पहले स्क्रीन ब्राइटनेस और लोकेशन सेटिंग्स पर ध्यान दें. 

इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप कभी भी Bluetooth बंद ही न करें. अगर आप किसी भी डिवाइस से कनेक्ट नहीं हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करने वाले, तो उससे बैटरी पर ना के बराबर असर पड़ता है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow