Bihar Thekua Recipe: PM Modi के गिफ्ट के बाद चर्चा में बिहार का ठेकुआ, जानिए इसकी आसान रेसिपी

Bihar Thekua Recipe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों स्लोवाकिया दौरे पर हैं. स्लोवाकिया के दौरे पर पीएम मोदी ने भारत की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत से जुड़े कई खास उपहार वहां के नेताओं को भेंट किए. इन उपहार में बिहार और झारखंड की प्रसिद्ध पारंपरिक डिश ठेकुआ भी शामिल था. पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और स्पीकर रिचर्ड राशि को ठेकुआ उपहार में दिया, जिसके बाद भारत की यह मिठाई एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई. आपको बता दें कि ठेकुआ बिहार और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है. खासतौर पर छठ महापर्व के दौरान इसे प्रसाद के रूप में मनाया जाता है. गेहूं के आटे, गुड़ और सौंफ जैसी चीजों से तैयार होने वाली यह डिश अपने स्वाद, लंबे समय तक सुरक्षित रहने की क्षमता और परंपरा के लिए जानी जाती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि ठेकुआ आसानी से कैसे बना सकते हैं.  ठेकुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री  दो कप गेहूं का आटा तीन चौथाई से एक कप गुड़ दो बड़े चम्मच घी  आधा कप कद्दूकस किया हुआ नारियल  4 से 5 इलायची  इच्छानुसार कटे हुए काजू और बादाम  तलने के लिए तेल या घी  ऐसे बनाएं ठेकुआ  ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़ कर थोड़े पानी में गर्म करें और पूरी तरह घुलने दें. इसके बाद घोल को छान लें, ताकि कोई गंदगी ना रह जाए. अब इसमें घी मिलाकर थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिला दें. अब गुड़ के तैयार गोल की मदद से सख्त आटा गूंथ लें . ध्यान रखें कि ठेकुआ का आटा नॉर्मल रोटी के आटे की तुलना में थोड़ा सख्त रखा जाता है. आटा तैयार होने के बाद उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना ले.  अब इन्हें हाथों से आकर दे या किसी सांचे की मदद से डिजाइन बना सकते हैं. अगर सांचा नहीं है तो छलनी, कद्दूकस या किसी डिजाइन दार बर्तन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.  ये भी पढ़ें-Healthy Diet For Children: बच्चों को बेहद पसंद होता है मटन का यह पार्ट, अबकी बार जरूर लाएं घर, झूम उठेगी चिल्लर पार्टी धीमी आंच पर करें फ्राई अब ठेकुआ को तलने के लिए कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें. जब तेल मीडियम आंच पर गर्म हो जाए तो तैयार ठेकुआ डालकर मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तलें. ठेकुआ को जल्दी तलने के लिए तेज आंच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे वह अंदर से कच्चा रह सकता है. सुनहरा होने पर ठेकुआ निकालकर ठंडा होने दें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट कंटेनर में रखा जा सकता है. इससे यह कई दिनों तक खराब नहीं होता और स्वाद भी बरकरार रहता है. ये भी पढ़ें-High Protein Snacks: ऑफिस टिफिन में कुछ टेस्टी खाने के लिए मचल रहा दिल, मिनटों में तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स

Jun 20, 2026 - 12:30
 0
Bihar Thekua Recipe: PM Modi के गिफ्ट के बाद चर्चा में बिहार का ठेकुआ, जानिए इसकी आसान रेसिपी

Bihar Thekua Recipe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों स्लोवाकिया दौरे पर हैं. स्लोवाकिया के दौरे पर पीएम मोदी ने भारत की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत से जुड़े कई खास उपहार वहां के नेताओं को भेंट किए. इन उपहार में बिहार और झारखंड की प्रसिद्ध पारंपरिक डिश ठेकुआ भी शामिल था. पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और स्पीकर रिचर्ड राशि को ठेकुआ उपहार में दिया, जिसके बाद भारत की यह मिठाई एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई.

आपको बता दें कि ठेकुआ बिहार और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है. खासतौर पर छठ महापर्व के दौरान इसे प्रसाद के रूप में मनाया जाता है. गेहूं के आटे, गुड़ और सौंफ जैसी चीजों से तैयार होने वाली यह डिश अपने स्वाद, लंबे समय तक सुरक्षित रहने की क्षमता और परंपरा के लिए जानी जाती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि ठेकुआ आसानी से कैसे बना सकते हैं. 

ठेकुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

  • दो कप गेहूं का आटा
  • तीन चौथाई से एक कप गुड़
  • दो बड़े चम्मच घी 
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ नारियल 
  • 4 से 5 इलायची 
  • इच्छानुसार कटे हुए काजू और बादाम 
  • तलने के लिए तेल या घी 

ऐसे बनाएं ठेकुआ 

ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़ कर थोड़े पानी में गर्म करें और पूरी तरह घुलने दें. इसके बाद घोल को छान लें, ताकि कोई गंदगी ना रह जाए. अब इसमें घी मिलाकर थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिला दें. अब गुड़ के तैयार गोल की मदद से सख्त आटा गूंथ लें . ध्यान रखें कि ठेकुआ का आटा नॉर्मल रोटी के आटे की तुलना में थोड़ा सख्त रखा जाता है. आटा तैयार होने के बाद उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना ले.  अब इन्हें हाथों से आकर दे या किसी सांचे की मदद से डिजाइन बना सकते हैं. अगर सांचा नहीं है तो छलनी, कद्दूकस या किसी डिजाइन दार बर्तन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-Healthy Diet For Children: बच्चों को बेहद पसंद होता है मटन का यह पार्ट, अबकी बार जरूर लाएं घर, झूम उठेगी चिल्लर पार्टी

धीमी आंच पर करें फ्राई

अब ठेकुआ को तलने के लिए कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें. जब तेल मीडियम आंच पर गर्म हो जाए तो तैयार ठेकुआ डालकर मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तलें. ठेकुआ को जल्दी तलने के लिए तेज आंच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे वह अंदर से कच्चा रह सकता है. सुनहरा होने पर ठेकुआ निकालकर ठंडा होने दें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट कंटेनर में रखा जा सकता है. इससे यह कई दिनों तक खराब नहीं होता और स्वाद भी बरकरार रहता है.

ये भी पढ़ें-High Protein Snacks: ऑफिस टिफिन में कुछ टेस्टी खाने के लिए मचल रहा दिल, मिनटों में तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow