Bhature Making Tips: घर पर नहीं बनते बाजार जैसे फूले-फूले भटूरे, आटा गूंथते समय बस कर लीजिए ये काम

How To Make Soft And Fluffy Bhature At Home: बाजार में मिलने वाले फूले-फूले और मुलायम भटूरे देखकर अक्सर लोगों के मन में यही सवाल आता है कि आखिर घर पर वैसे भटूरे क्यों नहीं बन पाते. कई बार आटा सही होने के बावजूद भटूरे सख्त रह जाते हैं या तेल में डालते ही फूलने के बजाय बैठ जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसकी वजह आटा गूंथने के दौरान की गई छोटी-सी गलती हो सकती है. दरअसल, कुछ खास चीजें मिलाने और सही तरीके से आटा तैयार करने से घर पर भी बाजार जैसे नरम और फूले हुए भटूरे बनाए जा सकते हैं.  चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर कैसे फूले- फूले भटूरे बना कर घरवालों का दिल जीत सकते हैं.  भटूरे के लिए क्या रखें ध्यान? सबसे जरूरी बात कि भटूरों को मुलायम बनाने के लिए केवल मैदा ही काफी नहीं होती. आटा गूंथते समय उसमें दही और हल्का गुनगुना दूध मिलाना बेहद फायदेमंद माना जाता है. दही और दूध का मिक्स आटे को नरम बनाता है, जिससे तलने के बाद भटूरे अंदर से स्पंजी और बाहर से हल्के कुरकुरे बनते हैं. यही वह ट्रिक है जिसका इस्तेमाल कई लोग ढाबा स्टाइल भटूरे बनाने के लिए करते हैं.  चुटकीभर बेकिंग सोडा भी जरूरी फूड वेबसाइट के अनुसार,  एक और जरूरी बात यह है कि आटे में चुटकीभर बेकिंग सोडा जरूर मिलाएं. बहुत ज्यादा बेकिंग सोडा डालने से भटूरे तेल ज्यादा सोख सकते हैं, लेकिन सही मात्रा में मिलाने पर यही सामग्री भटूरों को अच्छी तरह फूलने में मदद करती है. इसके साथ थोड़ा-सा चीनी मिलाने से भटूरों का रंग सुनहरा और आकर्षक बनता है. आंटा गूथने के दौरान क्या गलती न करें? आटा गूंथने के बाद तुरंत भटूरे बनाने की गलती न करें। अच्छे भटूरों का राज आटे को आराम देने में भी छिपा है. आटे को कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक ढककर रखना चाहिए,  इससे उसमें हल्की फर्मेंटेशन प्रक्रिया होती है और भटूरे ज्यादा नरम बनते हैं. इसलिए इसका ध्यान रखना काफी जरूरी माना जाता है.  इसे भी पढ़ें-Healthy Diet For Children: बच्चों को बेहद पसंद होता है मटन का यह पार्ट, अबकी बार जरूर लाएं घर, झूम उठेगी चिल्लर पार्टी इन चीजों का भी रखें ध्यान भटूरे बेलते समय भी ध्यान रखना जरूरी है. इन्हें पूरी की तरह बहुत पतला न बेलें. थोड़ा मोटा बेलने पर भटूरे बेहतर तरीके से फूलते हैं. वहीं तलने के लिए तेल का तापमान भी सही होना चाहिए. अगर तेल पर्याप्त गर्म नहीं होगा तो भटूरे फूलेंगे नहीं और ज्यादा तेल सोख लेंगे. दूसरी तरफ, जरूरत से ज्यादा गर्म तेल भटूरों को जल्दी भूरा कर सकता है.  इसे भी पढ़ें-High Protein Snacks: ऑफिस टिफिन में कुछ टेस्टी खाने के लिए मचल रहा दिल, मिनटों में तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स

Jun 22, 2026 - 00:30
 0
Bhature Making Tips: घर पर नहीं बनते बाजार जैसे फूले-फूले भटूरे, आटा गूंथते समय बस कर लीजिए ये काम

How To Make Soft And Fluffy Bhature At Home: बाजार में मिलने वाले फूले-फूले और मुलायम भटूरे देखकर अक्सर लोगों के मन में यही सवाल आता है कि आखिर घर पर वैसे भटूरे क्यों नहीं बन पाते. कई बार आटा सही होने के बावजूद भटूरे सख्त रह जाते हैं या तेल में डालते ही फूलने के बजाय बैठ जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसकी वजह आटा गूंथने के दौरान की गई छोटी-सी गलती हो सकती है. दरअसल, कुछ खास चीजें मिलाने और सही तरीके से आटा तैयार करने से घर पर भी बाजार जैसे नरम और फूले हुए भटूरे बनाए जा सकते हैं.  चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर कैसे फूले- फूले भटूरे बना कर घरवालों का दिल जीत सकते हैं. 

भटूरे के लिए क्या रखें ध्यान?

सबसे जरूरी बात कि भटूरों को मुलायम बनाने के लिए केवल मैदा ही काफी नहीं होती. आटा गूंथते समय उसमें दही और हल्का गुनगुना दूध मिलाना बेहद फायदेमंद माना जाता है. दही और दूध का मिक्स आटे को नरम बनाता है, जिससे तलने के बाद भटूरे अंदर से स्पंजी और बाहर से हल्के कुरकुरे बनते हैं. यही वह ट्रिक है जिसका इस्तेमाल कई लोग ढाबा स्टाइल भटूरे बनाने के लिए करते हैं. 

चुटकीभर बेकिंग सोडा भी जरूरी

फूड वेबसाइट के अनुसार,  एक और जरूरी बात यह है कि आटे में चुटकीभर बेकिंग सोडा जरूर मिलाएं. बहुत ज्यादा बेकिंग सोडा डालने से भटूरे तेल ज्यादा सोख सकते हैं, लेकिन सही मात्रा में मिलाने पर यही सामग्री भटूरों को अच्छी तरह फूलने में मदद करती है. इसके साथ थोड़ा-सा चीनी मिलाने से भटूरों का रंग सुनहरा और आकर्षक बनता है.

आंटा गूथने के दौरान क्या गलती न करें?

आटा गूंथने के बाद तुरंत भटूरे बनाने की गलती न करें। अच्छे भटूरों का राज आटे को आराम देने में भी छिपा है. आटे को कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक ढककर रखना चाहिए,  इससे उसमें हल्की फर्मेंटेशन प्रक्रिया होती है और भटूरे ज्यादा नरम बनते हैं. इसलिए इसका ध्यान रखना काफी जरूरी माना जाता है. 

इसे भी पढ़ें-Healthy Diet For Children: बच्चों को बेहद पसंद होता है मटन का यह पार्ट, अबकी बार जरूर लाएं घर, झूम उठेगी चिल्लर पार्टी

इन चीजों का भी रखें ध्यान

भटूरे बेलते समय भी ध्यान रखना जरूरी है. इन्हें पूरी की तरह बहुत पतला न बेलें. थोड़ा मोटा बेलने पर भटूरे बेहतर तरीके से फूलते हैं. वहीं तलने के लिए तेल का तापमान भी सही होना चाहिए. अगर तेल पर्याप्त गर्म नहीं होगा तो भटूरे फूलेंगे नहीं और ज्यादा तेल सोख लेंगे. दूसरी तरफ, जरूरत से ज्यादा गर्म तेल भटूरों को जल्दी भूरा कर सकता है. 

इसे भी पढ़ें-High Protein Snacks: ऑफिस टिफिन में कुछ टेस्टी खाने के लिए मचल रहा दिल, मिनटों में तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow