Bhandara Style Kaddu Ki Sabji: घर पर ऐसे बनाएं भंडारा स्टाइल कद्दू की सब्जी, सब चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Bhandara Style Kaddu Ki Sabji: एक सवाल जो लगभग हर घर में पूछा ही जाता है और वो है, मम्मी आज खाने में क्या बना है? जैसे ही किचन से जवाब आता है कद्दू की सब्जी, बच्चों का तुरंत मुंह बन जाता है. कद्दू का नाम सुनते ही बच्चे ही नहीं, कई बार बड़े भी मुंह बनाने लगते हैं. अगर आपके घर का भी यही हाल है, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आज आपको बताएंगे कद्दू की एक ऐसी जादुई रेसिपी, जिसे खाकर बच्चे कद्दू के दीवाने हो जाएंगे. ये जादुई  रेसिपी और कोई नहीं बल्कि भंडारे में मिलने वाली खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी की है. भंडारे वाली इस सब्जी की खुशबू इतनी लाजवाब होती है कि भूख न होने पर भी मुंह में पानी आ ही जाता है. साथ ही इसका वो चटपटा, थोड़ा खट्टा और थोड़ा मीठा स्वाद बच्चों को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता है. खास बात यह है कि इस तरीके से बनाई गई सब्जी में कद्दू का पारंपरिक स्वाद पूरी तरह बदल जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट विधि.  यह भी पढ़ें: Kanpuriya Aloo Dhaniya: घर में झटपट कैसे बनाएं कनपुरिया स्टाइल आलू धनिया, एक क्लिक में जान लें इसकी ए टू जेड रेसिपी आवश्यक सामग्री  कद्दू- 500 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) सरसों का तेल- 2 से 3 बड़े चम्मच मेथी दाना और सौंफ- 1-1 छोटा चम्मच (तड़के के लिए) तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च- 2-2 पीस  हरी मिर्च और अदरक- बारीक कटे हुए  मसाले- हल्दी,कश्मीरी लाल मिर्च,धनिया पाउडर, गरम मसाला  खटास के लिए- आमचूर पाउडर या इमली का पल्प (1 चम्मच) मिठास के लिए- गुड़ या चीनी (2 चम्मच) हरा धनिया- बारीक कटा हुआ  बनाने की इंस्टेंट विधि  भंडारे वाली खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दो से तीन बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे, तब गैस धीमी करके उसमें मेथी दाना, सौंफ, तेजपत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. साथ ही इन मसालों के चटकते ही बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें. अब कड़ाही में कद्दू के छोटे-छोटे टुकड़े डालें और तेज आंच पर दो मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. इसके बाद फ्लेम धीमा करें और कद्दू में हल्दी, धनिया पाउडर,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. मसालों को अच्छी तरह मिलाने के बाद सब्जी में आधा कप पानी का छींटा मारें और कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक कद्दू के एकदम नरम होने तक पकने दें. जब कद्दू अच्छी तरह गल जाए, तब इसमें सीक्रेट ट्विस्ट देने के लिए दो चम्मच पिसा हुआ गुड़ या चीनी और एक चम्मच आमचूर पाउडर डालें. साथ ही कड़छी की मदद से कद्दू के कुछ टुकड़ों को हल्का सा मैश कर दें, जिससे सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी और लुटपुटी हो जाएगी. अब इसे बिना ढके दो मिनट तक पकाएं ताकि खट्टा-मीठा स्वाद कद्दू में अच्छी तरह मिल जाए. आखिर में ऊपर से आधा चम्मच गरम मसाला और ढेर सारा ताजा बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. आपकी गरमा-गरम, खुशबूदार भंडारा स्टाइल कद्दू की सब्जी तैयार है, अब इसे गरमागरम पूड़ी के साथ सर्व करें.  यह भी पढ़ें: Summer Cooler Mango Mastani: गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक, घर में ऐसे बनाएं पुणे स्टाइल मैंगो मस्तानी

May 30, 2026 - 21:30
 0
Bhandara Style Kaddu Ki Sabji: घर पर ऐसे बनाएं भंडारा स्टाइल कद्दू की सब्जी, सब चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Bhandara Style Kaddu Ki Sabji: एक सवाल जो लगभग हर घर में पूछा ही जाता है और वो है, मम्मी आज खाने में क्या बना है? जैसे ही किचन से जवाब आता है कद्दू की सब्जी, बच्चों का तुरंत मुंह बन जाता है. कद्दू का नाम सुनते ही बच्चे ही नहीं, कई बार बड़े भी मुंह बनाने लगते हैं. अगर आपके घर का भी यही हाल है, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आज आपको बताएंगे कद्दू की एक ऐसी जादुई रेसिपी, जिसे खाकर बच्चे कद्दू के दीवाने हो जाएंगे.

ये जादुई  रेसिपी और कोई नहीं बल्कि भंडारे में मिलने वाली खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी की है. भंडारे वाली इस सब्जी की खुशबू इतनी लाजवाब होती है कि भूख न होने पर भी मुंह में पानी आ ही जाता है. साथ ही इसका वो चटपटा, थोड़ा खट्टा और थोड़ा मीठा स्वाद बच्चों को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता है. खास बात यह है कि इस तरीके से बनाई गई सब्जी में कद्दू का पारंपरिक स्वाद पूरी तरह बदल जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट विधि. 

यह भी पढ़ें: Kanpuriya Aloo Dhaniya: घर में झटपट कैसे बनाएं कनपुरिया स्टाइल आलू धनिया, एक क्लिक में जान लें इसकी ए टू जेड रेसिपी

आवश्यक सामग्री 

कद्दू- 500 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

सरसों का तेल- 2 से 3 बड़े चम्मच

मेथी दाना और सौंफ- 1-1 छोटा चम्मच (तड़के के लिए)

तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च- 2-2 पीस 

हरी मिर्च और अदरक- बारीक कटे हुए 

मसाले- हल्दी,कश्मीरी लाल मिर्च,धनिया पाउडर, गरम मसाला 

खटास के लिए- आमचूर पाउडर या इमली का पल्प (1 चम्मच)

मिठास के लिए- गुड़ या चीनी (2 चम्मच)

हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 

बनाने की इंस्टेंट विधि 

भंडारे वाली खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दो से तीन बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे, तब गैस धीमी करके उसमें मेथी दाना, सौंफ, तेजपत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. साथ ही इन मसालों के चटकते ही बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें. अब कड़ाही में कद्दू के छोटे-छोटे टुकड़े डालें और तेज आंच पर दो मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. इसके बाद फ्लेम धीमा करें और कद्दू में हल्दी, धनिया पाउडर,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. मसालों को अच्छी तरह मिलाने के बाद सब्जी में आधा कप पानी का छींटा मारें और कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक कद्दू के एकदम नरम होने तक पकने दें.

जब कद्दू अच्छी तरह गल जाए, तब इसमें सीक्रेट ट्विस्ट देने के लिए दो चम्मच पिसा हुआ गुड़ या चीनी और एक चम्मच आमचूर पाउडर डालें. साथ ही कड़छी की मदद से कद्दू के कुछ टुकड़ों को हल्का सा मैश कर दें, जिससे सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी और लुटपुटी हो जाएगी. अब इसे बिना ढके दो मिनट तक पकाएं ताकि खट्टा-मीठा स्वाद कद्दू में अच्छी तरह मिल जाए. आखिर में ऊपर से आधा चम्मच गरम मसाला और ढेर सारा ताजा बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. आपकी गरमा-गरम, खुशबूदार भंडारा स्टाइल कद्दू की सब्जी तैयार है, अब इसे गरमागरम पूड़ी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Summer Cooler Mango Mastani: गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक, घर में ऐसे बनाएं पुणे स्टाइल मैंगो मस्तानी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow