Bengaluru: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, फिर बस से हुई टक्कर, 5 युवकों की दर्दनाक मौत
Bengaluru News: कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पांच परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया. तुमकुरु रोड पर हुई इस दुर्घटना में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस से टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुआ. पुलिस के मुताबिक, तुमकुरु से बेंगलुरु की ओर जा रही एक कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद कार विपरीत लेन में जाकर पलट गई. उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार KSRTC बस ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया. चार की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम हादसे में 17 से 22 साल की उम्र के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. मृतकों में हर्षित और लिखित की पहचान डोड्डाबल्लापुर निवासी के रूप में हुई है. हर्षित और लिखित दोनों निजी कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र थे. अन्य तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. परिजनों के अनुसार, हर्षित शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था. एक पीड़ित की मां ने बताया कि उसके बेटे ने मंदिर जाने की बात कही थी और देर होने की सूचना दी थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी बातचीत होगी. तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह? प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना है. आशंका जताई जा रही है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण पहले कार डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में चली गई. संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्तिक रेड्डी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है. रक्त के नमूने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चालक या अन्य यात्रियों ने शराब का सेवन किया था या नहीं. बस यात्री सुरक्षित, जांच जारी हादसे के वक्त KSRTC बस में करीब 42 से 43 यात्री सवार थे. टक्कर के कारण आगे की सीटों पर बैठे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं. दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया. मदनायकनहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
Bengaluru News: कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पांच परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया. तुमकुरु रोड पर हुई इस दुर्घटना में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस से टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुआ.
पुलिस के मुताबिक, तुमकुरु से बेंगलुरु की ओर जा रही एक कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद कार विपरीत लेन में जाकर पलट गई. उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार KSRTC बस ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया.
चार की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में 17 से 22 साल की उम्र के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. मृतकों में हर्षित और लिखित की पहचान डोड्डाबल्लापुर निवासी के रूप में हुई है. हर्षित और लिखित दोनों निजी कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र थे. अन्य तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
परिजनों के अनुसार, हर्षित शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था. एक पीड़ित की मां ने बताया कि उसके बेटे ने मंदिर जाने की बात कही थी और देर होने की सूचना दी थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी बातचीत होगी.
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना है. आशंका जताई जा रही है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण पहले कार डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में चली गई.
संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्तिक रेड्डी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है. रक्त के नमूने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चालक या अन्य यात्रियों ने शराब का सेवन किया था या नहीं.
बस यात्री सुरक्षित, जांच जारी
हादसे के वक्त KSRTC बस में करीब 42 से 43 यात्री सवार थे. टक्कर के कारण आगे की सीटों पर बैठे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं. दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया. मदनायकनहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
What's Your Reaction?