Bengal New CM Live: बंगाल में आज होगा नए CM का ऐलान, शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे, BJP बना सकती है 2 डिप्टी CM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. आज शाम (8 मई) 4 बजे कोलकाता में बीजेपी विधायक (BJP MLAs Meeting) दल की बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है इस दौरान बीजेपी विधायक दल का नया नेता चुन लिया जाएगा. इस अहम बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे. 9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath Ceremony) ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है, शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और गठबंधन के सीनियर नेता शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री (West Bengal CM Announcment) बनने की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि, भाजपा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने मुख्यमंत्री पद (Bengal CM) के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन दो सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक जीत हासिल करने के बाद अधिकारी सबसे आगे चल रहे हैं. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने टीएमसी के 15 साल के शासन को खत्म करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

May 8, 2026 - 14:30
 0
Bengal New CM Live: बंगाल में आज होगा नए CM का ऐलान, शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे, BJP बना सकती है 2 डिप्टी CM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. आज शाम (8 मई) 4 बजे कोलकाता में बीजेपी विधायक (BJP MLAs Meeting) दल की बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है इस दौरान बीजेपी विधायक दल का नया नेता चुन लिया जाएगा. इस अहम बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे.

9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath Ceremony) ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है, शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और गठबंधन के सीनियर नेता शामिल होंगे.

पश्चिम बंगाल में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री (West Bengal CM Announcment) बनने की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि, भाजपा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने मुख्यमंत्री पद (Bengal CM) के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन दो सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक जीत हासिल करने के बाद अधिकारी सबसे आगे चल रहे हैं. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने टीएमसी के 15 साल के शासन को खत्म करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow