BCCI ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण क्यों नहीं किया? रविचंद्रन अश्विन ने बताया कारण

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी मैच में खेलने उतरे. विराट ने दिल्ली के लिए शतक लगाया तो रोहित ने मुंबई के लिए शतक जड़ा. हालांकि, फैंस इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के मैच टीवी या मोबाइल पर लाइव नहीं देख सके. दरअसल, बीसीसीआई ने इन दोनों दिग्गजों के मैच का प्रसारण ही नहीं किया. इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इसका कारण बताया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि आखिर बीसीसीआई ने रोहित और विराट वाले मैच का लाइव प्रसारण क्यों नहीं किया. अश्विन ने कहा, "हर कोई रोहित और विराट को खेलते देखना चाहता है. अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी होते ही घरेलू कैलेंडर भी जारी कर दिया जाता है. इसके बाद बीसीसीआई प्रसारक किस मैच को दिखाना है, यह तय करती है. रोहित शर्मा और विराट कोहली का शुरुआत से खेलना तय नहीं था. ऐसे में अचानक प्रसारण करवाना मुश्किल होता है. इसी वजह से रोहित और विराट वाले मैच का प्रसारण नहीं हो सका." बीसीसीआई के नए नियम के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को कम से कम दो मैच खेलने हैं. इसी वजह से रोहित अपनी घरेलू टीम मुंबई और विराट अपनी घरेलू टीम दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं. रोहित ने जयपुर में बुधवार को मुंबई के लिए खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ 94 गेंद पर 155 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने. वहीं विराट ने बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में दिल्ली के लिए खेलते हुए 101 गेंद पर 131 रन बनाए और टीम को 4 विकेट से जीत दिलायी. बता दें कि ऐसा नहीं है कि 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मैचों का लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है. बीसीसीआई कुछ मैचों का प्रसारण कर रही है. हालांकि, इसमें दिल्ली और मुंबई के मैच शामिल नहीं हैं. ऐसे में फैंस दोबारा भी विराट और रोहित को खेलते नहीं देख सकेंगे. 

Dec 25, 2025 - 20:30
 0
BCCI ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण क्यों नहीं किया? रविचंद्रन अश्विन ने बताया कारण

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी मैच में खेलने उतरे. विराट ने दिल्ली के लिए शतक लगाया तो रोहित ने मुंबई के लिए शतक जड़ा. हालांकि, फैंस इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के मैच टीवी या मोबाइल पर लाइव नहीं देख सके. दरअसल, बीसीसीआई ने इन दोनों दिग्गजों के मैच का प्रसारण ही नहीं किया. इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इसका कारण बताया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि आखिर बीसीसीआई ने रोहित और विराट वाले मैच का लाइव प्रसारण क्यों नहीं किया. अश्विन ने कहा, "हर कोई रोहित और विराट को खेलते देखना चाहता है. अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी होते ही घरेलू कैलेंडर भी जारी कर दिया जाता है. इसके बाद बीसीसीआई प्रसारक किस मैच को दिखाना है, यह तय करती है. रोहित शर्मा और विराट कोहली का शुरुआत से खेलना तय नहीं था. ऐसे में अचानक प्रसारण करवाना मुश्किल होता है. इसी वजह से रोहित और विराट वाले मैच का प्रसारण नहीं हो सका."

बीसीसीआई के नए नियम के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को कम से कम दो मैच खेलने हैं. इसी वजह से रोहित अपनी घरेलू टीम मुंबई और विराट अपनी घरेलू टीम दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं. रोहित ने जयपुर में बुधवार को मुंबई के लिए खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ 94 गेंद पर 155 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने. वहीं विराट ने बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में दिल्ली के लिए खेलते हुए 101 गेंद पर 131 रन बनाए और टीम को 4 विकेट से जीत दिलायी.

बता दें कि ऐसा नहीं है कि 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मैचों का लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है. बीसीसीआई कुछ मैचों का प्रसारण कर रही है. हालांकि, इसमें दिल्ली और मुंबई के मैच शामिल नहीं हैं. ऐसे में फैंस दोबारा भी विराट और रोहित को खेलते नहीं देख सकेंगे. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow