BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?

BCCI's Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट के लिए कल यानी 15 मार्च, 2026 का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि हर साल के तरह इस साल भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा नमन अवॉर्ड्स को आयोजित किया गया. नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते नए सितारों का जमावड़ा लगा. इस समारोह में इंटरनेशनल, घरेलू और जूनियर लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि 'कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' रही, जिससे पूर्व दिग्गज रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. शुभमन-स्मृति को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को साल 2024/25 में किए शानदार प्रदर्शन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर' (पॉली उमरीगर अवार्ड) चुना गया. दूसरी ओर, महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने पांचवीं बार ये प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया. मंधाना इस सीजन में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी रहीं हैं, जबकि दीप्ति शर्मा ने वनडे में सर्वाधिक विकेट चटकाने का अवार्ड हासिल किया. हर्षित राणा को भी मिला नमन अवार्ड भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार आगाज के लिए 'बेस्ट डेब्यू (पुरुष)' का अवार्ड मिला. हालांकि, चोट के कारण वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन बीसीसीआई ने उनके टैलेंट को मंच पर सराहा. महिला क्रिकेट में ये अवार्ड एन. श्री चरणी ने अपने नाम किया. घरेलू क्रिकेट में मुंबई के आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर) और विदर्भ के हर्ष दुबे को लाला अमरनाथ अवार्ड (रणजी ट्रॉफी ऑलराउंडर) से सम्मानित किया गया.  कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़, मिताली राज - सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर (2024-25) शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर (2024-25) स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष) हर्षित राणा अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला) एन. श्री चरणी अंतरराष्ट्रीय वनडे में सर्वाधिक रन (महिला) स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय वनडे में सर्वाधिक विकेट (महिला) दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय लाला अमरनाथ अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर) आयुष म्हात्रे घरेलू (सीमित ओवर) लाला अमरनाथ अवार्ड (रणजी ट्रॉफी ऑलराउंडर) हर्ष दुबे विदर्भ माधवराव सिंधिया अवार्ड (सर्वाधिक रन - रणजी) वाई. वी. राठौड़ (एलीट) / स्नेहल कौथंकर (प्लेट) विदर्भ / गोवा माधवराव सिंधिया अवार्ड (सर्वाधिक विकेट - रणजी) हर्ष दुबे (एलीट) / सुचित जे (प्लेट) विदर्भ / नागालैंड जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला जूनियर) इरा जाधव मुंबई जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला सीनियर) शेफाली वर्मा हरियाणा एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी (U23 कर्नल सी. के. नायडू) मैकनील एच एन (रन) / विकी ओस्तवाल (विकेट) कर्नाटक / महाराष्ट्र एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी (U19 कूच बिहार ट्रॉफी) नित्या जे पंड्या (रन) / हेमचुदेशन जे (विकेट) बड़ौदा / तमिलनाडु जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (U16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी) शांतनु सिंह (रन) / यशवर्धन सिंह चौहान (विकेट) उत्तर प्रदेश / मध्य प्रदेश सर्वश्रेष्ठ घरेलू अंपायर उल्हास गंधे विदर्भ घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) राज्य संघ युवा खिलाड़ियों को भी किया गया सम्मानित बीसीसीआई ने इस अवार्ड समारोह में सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों को नहीं, बल्कि अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 लेवल के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिससे भारत में ग्राउंड लेवल पर क्रिकेट को बढ़ावा मिल सके. 'बेस्ट अंपायर' का पुरस्कार उल्हास गंधे को मिला, जबकि घरेलू टूर्नामेंट्स में सबसे शानदार प्रदर्शन के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ का पुरस्कार दिया गया. यह भी पढ़ें अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी ‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब

Mar 16, 2026 - 11:30
 0
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?

BCCI's Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट के लिए कल यानी 15 मार्च, 2026 का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि हर साल के तरह इस साल भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा नमन अवॉर्ड्स को आयोजित किया गया. नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते नए सितारों का जमावड़ा लगा. इस समारोह में इंटरनेशनल, घरेलू और जूनियर लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि 'कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' रही, जिससे पूर्व दिग्गज रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

शुभमन-स्मृति को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को साल 2024/25 में किए शानदार प्रदर्शन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर' (पॉली उमरीगर अवार्ड) चुना गया. दूसरी ओर, महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने पांचवीं बार ये प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया. मंधाना इस सीजन में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी रहीं हैं, जबकि दीप्ति शर्मा ने वनडे में सर्वाधिक विकेट चटकाने का अवार्ड हासिल किया.

हर्षित राणा को भी मिला नमन अवार्ड

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार आगाज के लिए 'बेस्ट डेब्यू (पुरुष)' का अवार्ड मिला. हालांकि, चोट के कारण वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन बीसीसीआई ने उनके टैलेंट को मंच पर सराहा. महिला क्रिकेट में ये अवार्ड एन. श्री चरणी ने अपने नाम किया. घरेलू क्रिकेट में मुंबई के आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर) और विदर्भ के हर्ष दुबे को लाला अमरनाथ अवार्ड (रणजी ट्रॉफी ऑलराउंडर) से सम्मानित किया गया. 

कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट

रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़, मिताली राज

-

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर (2024-25)

शुभमन गिल

अंतरराष्ट्रीय

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर (2024-25)

स्मृति मंधाना

अंतरराष्ट्रीय

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष)

हर्षित राणा

अंतरराष्ट्रीय

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला)

एन. श्री चरणी

अंतरराष्ट्रीय

वनडे में सर्वाधिक रन (महिला)

स्मृति मंधाना

अंतरराष्ट्रीय

वनडे में सर्वाधिक विकेट (महिला)

दीप्ति शर्मा

अंतरराष्ट्रीय

लाला अमरनाथ अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर)

आयुष म्हात्रे

घरेलू (सीमित ओवर)

लाला अमरनाथ अवार्ड (रणजी ट्रॉफी ऑलराउंडर)

हर्ष दुबे

विदर्भ

माधवराव सिंधिया अवार्ड (सर्वाधिक रन - रणजी)

वाई. वी. राठौड़ (एलीट) / स्नेहल कौथंकर (प्लेट)

विदर्भ / गोवा

माधवराव सिंधिया अवार्ड (सर्वाधिक विकेट - रणजी)

हर्ष दुबे (एलीट) / सुचित जे (प्लेट)

विदर्भ / नागालैंड

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला जूनियर)

इरा जाधव

मुंबई

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला सीनियर)

शेफाली वर्मा

हरियाणा

एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी (U23 कर्नल सी. के. नायडू)

मैकनील एच एन (रन) / विकी ओस्तवाल (विकेट)

कर्नाटक / महाराष्ट्र

एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी (U19 कूच बिहार ट्रॉफी)

नित्या जे पंड्या (रन) / हेमचुदेशन जे (विकेट)

बड़ौदा / तमिलनाडु

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (U16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी)

शांतनु सिंह (रन) / यशवर्धन सिंह चौहान (विकेट)

उत्तर प्रदेश / मध्य प्रदेश

सर्वश्रेष्ठ घरेलू अंपायर

उल्हास गंधे

विदर्भ

घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA)

राज्य संघ

युवा खिलाड़ियों को भी किया गया सम्मानित

बीसीसीआई ने इस अवार्ड समारोह में सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों को नहीं, बल्कि अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 लेवल के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिससे भारत में ग्राउंड लेवल पर क्रिकेट को बढ़ावा मिल सके. 'बेस्ट अंपायर' का पुरस्कार उल्हास गंधे को मिला, जबकि घरेलू टूर्नामेंट्स में सबसे शानदार प्रदर्शन के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ का पुरस्कार दिया गया.

यह भी पढ़ें

अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow