BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

शुक्रवार को BCCI ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया. टी20 टीम पहले ही सामने आ चुकी थी. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड टूर 22 अक्टूबर से शुरू होगा, जहां सबसे पहले पांच टी20 मैच, फिर पांच ODI और अंत में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार टी20 टीम के लिए खेलते दिखेंगे. मगर ऐसे कई सीनियर खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम में स्थान नहीं मिला है. इस स्क्वाड अनाउंसमेंट से लगता है कि 3 खिलाड़ियों का अगले दोनों वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल लग रहा है. दोनों वर्ल्ड कप यानी 2027 ODI और 2028 का टी20 वर्ल्ड कप. यह दर्शाता है जैसे इन खिलाड़ियों को मान लेना चाहिए कि अब उनका वनडे करियर लगभग समाप्त हो चुका है. 1. मोहम्मद शमी सबसे पहला नाम मोहम्मद शमी का है, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (55) लिए हैं. अब अगले साल वर्ल्ड कप में बहुत कम समय बचा है, शमी का लगातार इग्नोर होना संकेत है कि उनका नाम 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में दूर-दूर तक शामिल नहीं है. शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी इग्नोर कर दिया गया है, जबकि वो रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में 5 विकेट चटका कर आ रहे हैं. 2. रवींद्र जडेजा रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए वनडे टीम में वापस लाया गया था. ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे अब तक जडेजा का वर्ल्ड कप पक्का है. मगर नमन धीर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उभर कर सामने आए हैं. टीम इंडिया के इस चयन को संकेत माना जा सकता है कि जडेजा की जगह वनडे टीम में नमन धीर ले चुके हैं. 3. युजवेन्द्र चहल अभी कुछ दिन पहले ही युजवेन्द्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था. मगर उनका कहना था कि उन्होंने वनडे और टी20 टीम में वापसी के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं. जाहिर है चहल की इच्छा व्हाइट बॉल टीमों में वापसी करने और अगले वर्ल्ड कप में खेलने की है, लेकिन सेलेक्टर्स ने भी कहीं न कहीं अपनी मंशा साफ कर दी है. 4. भुवनेश्वर कुमार भुवनेश्वर कुमार टी20 टीम में तो वापस आए हैं, लेकिन वनडे टीम से नजरअंदाज हो गए हैं. यहां तक कि भुवनेश्वर को टी20 में प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है. मगर उनका एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप खेलने का सपना अधूरा रह सकता है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत का ODI स्क्वाड (पहले 3 वनडे): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव भारत का ODI स्क्वाड (आखिरी 2 वनडे): श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.  यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

Oct 17, 2026 - 08:30
 0
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

शुक्रवार को BCCI ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया. टी20 टीम पहले ही सामने आ चुकी थी. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड टूर 22 अक्टूबर से शुरू होगा, जहां सबसे पहले पांच टी20 मैच, फिर पांच ODI और अंत में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार टी20 टीम के लिए खेलते दिखेंगे. मगर ऐसे कई सीनियर खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम में स्थान नहीं मिला है. इस स्क्वाड अनाउंसमेंट से लगता है कि 3 खिलाड़ियों का अगले दोनों वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल लग रहा है. दोनों वर्ल्ड कप यानी 2027 ODI और 2028 का टी20 वर्ल्ड कप. यह दर्शाता है जैसे इन खिलाड़ियों को मान लेना चाहिए कि अब उनका वनडे करियर लगभग समाप्त हो चुका है.

1. मोहम्मद शमी

सबसे पहला नाम मोहम्मद शमी का है, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (55) लिए हैं. अब अगले साल वर्ल्ड कप में बहुत कम समय बचा है, शमी का लगातार इग्नोर होना संकेत है कि उनका नाम 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में दूर-दूर तक शामिल नहीं है. शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी इग्नोर कर दिया गया है, जबकि वो रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में 5 विकेट चटका कर आ रहे हैं.

2. रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए वनडे टीम में वापस लाया गया था. ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे अब तक जडेजा का वर्ल्ड कप पक्का है. मगर नमन धीर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उभर कर सामने आए हैं. टीम इंडिया के इस चयन को संकेत माना जा सकता है कि जडेजा की जगह वनडे टीम में नमन धीर ले चुके हैं.

3. युजवेन्द्र चहल

अभी कुछ दिन पहले ही युजवेन्द्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था. मगर उनका कहना था कि उन्होंने वनडे और टी20 टीम में वापसी के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं. जाहिर है चहल की इच्छा व्हाइट बॉल टीमों में वापसी करने और अगले वर्ल्ड कप में खेलने की है, लेकिन सेलेक्टर्स ने भी कहीं न कहीं अपनी मंशा साफ कर दी है.

4. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार टी20 टीम में तो वापस आए हैं, लेकिन वनडे टीम से नजरअंदाज हो गए हैं. यहां तक कि भुवनेश्वर को टी20 में प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है. मगर उनका एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप खेलने का सपना अधूरा रह सकता है.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत का ODI स्क्वाड (पहले 3 वनडे): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव

भारत का ODI स्क्वाड (आखिरी 2 वनडे): श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव. 

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow