Balcony Railing Rust: अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी

Easy Ways To Clean Balcony Iron Railing: बालकनी की लोहे की रेलिंग समय के साथ बारिश, नमी और धूल के संपर्क में आने से जंग पकड़ने लगती है. शुरुआत में यह केवल छोटे-छोटे भूरे धब्बों के रूप में दिखाई देती है, लेकिन अगर समय रहते इसे साफ न किया जाए तो जंग धीरे-धीरे लोहे को अंदर से कमजोर करने लगती है. इससे रेलिंग की मजबूती भी प्रभावित हो सकती है और उसकी चमक भी खत्म हो जाती है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों को अपनाकर रेलिंग पर जमी जंग को साफ किया जा सकता है और उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. रेलिंग पर जमी जंग को अच्छी तरह साफ करना  सबसे पहले रेलिंग पर जमी जंग को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है, क्योंकि जंग हटाए बिना उस पर किया गया पेंट या कोई भी कोटिंग ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती. इसके लिए सबसे आसान तरीका है सैंडपेपर या वायर ब्रश का इस्तेमाल करना. जंग वाली जगह पर धीरे-धीरे रगड़ें ताकि ऊपर की जंग हट जाए, लेकिन लोहे की सतह को नुकसान न पहुंचे. कोनों या छोटी जगहों पर जंग जमा हो तो वहां पतले वायर ब्रश या एमरी पेपर की मदद ली जा सकती है. सफाई पूरी होने के बाद सूखे कपड़े से धूल अच्छी तरह हटा दें. इसे भी पढ़ेंः Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू रस्ट रिमूवर का इस्तेमाल अगर रेलिंग पर जंग ज्यादा जम गई है और सामान्य सफाई से नहीं हट रही है तो बाजार में मिलने वाले रस्ट रिमूवर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे प्रोडक्ट जंग को ढीला करके उसे आसानी से हटाने में मदद करते हैं. इस्तेमाल करते समय हमेशा निर्माता द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और हाथों की सुरक्षा के लिए दस्ताने जरूर पहनें, क्योंकि इनमें मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. रस्ट कन्वर्टर का भी यूज एक दूसरा विकल्प रस्ट कन्वर्टर का भी है, जिसमें टैनिक एसिड होता है. यह जंग के साथ प्रतिक्रिया करके उसे एक मजबूत सुरक्षात्मक परत में बदल देता है, जिससे आगे जंग फैलने की संभावना कम हो जाती है. यह तरीका उन रेलिंग के लिए उपयोगी माना जाता है, जहां जंग बार-बार बनने लगती है. इस चीज का रखें ध्यान जंग साफ करने के बाद रेलिंग के सभी स्क्रू, बोल्ट और जोड़ की जांच जरूर करें. अगर कोई हिस्सा ढीला हो गया है तो उसे स्क्रूड्राइवर या रिंच की मदद से कस दें. जिन बोल्ट या स्क्रू पर जंग लग चुकी हो, उन पर पहले थोड़ा लुब्रिकेंट ऑयल स्प्रे करें. कुछ मिनट बाद उन्हें खोलना या कसना आसान हो जाएगा. अगर कोई स्क्रू या फास्टनर पूरी तरह खराब हो चुका है तो उसे नए से बदल देना बेहतर रहेगा. अगर रेलिंग का निचला हिस्सा जंग की वजह से काफी खराब हो गया है, तो केवल सफाई करना काफी नहीं होगा. ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर नया हिस्सा लगवाना ज्यादा सुरक्षित विकल्प माना जाता है. इसे भी पढ़ेंः Easy Garlic Peeling Trick : इस ट्रिक से 30 सेकेंड में छिल जाएगा पूरा लहसुन, नहीं पड़ेगी चाकू की जरूरत

Jul 25, 2026 - 04:30
 0
Balcony Railing Rust: अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी

Easy Ways To Clean Balcony Iron Railing: बालकनी की लोहे की रेलिंग समय के साथ बारिश, नमी और धूल के संपर्क में आने से जंग पकड़ने लगती है. शुरुआत में यह केवल छोटे-छोटे भूरे धब्बों के रूप में दिखाई देती है, लेकिन अगर समय रहते इसे साफ न किया जाए तो जंग धीरे-धीरे लोहे को अंदर से कमजोर करने लगती है. इससे रेलिंग की मजबूती भी प्रभावित हो सकती है और उसकी चमक भी खत्म हो जाती है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों को अपनाकर रेलिंग पर जमी जंग को साफ किया जा सकता है और उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

रेलिंग पर जमी जंग को अच्छी तरह साफ करना 

सबसे पहले रेलिंग पर जमी जंग को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है, क्योंकि जंग हटाए बिना उस पर किया गया पेंट या कोई भी कोटिंग ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती. इसके लिए सबसे आसान तरीका है सैंडपेपर या वायर ब्रश का इस्तेमाल करना. जंग वाली जगह पर धीरे-धीरे रगड़ें ताकि ऊपर की जंग हट जाए, लेकिन लोहे की सतह को नुकसान न पहुंचे. कोनों या छोटी जगहों पर जंग जमा हो तो वहां पतले वायर ब्रश या एमरी पेपर की मदद ली जा सकती है. सफाई पूरी होने के बाद सूखे कपड़े से धूल अच्छी तरह हटा दें.

इसे भी पढ़ेंः Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू

रस्ट रिमूवर का इस्तेमाल

अगर रेलिंग पर जंग ज्यादा जम गई है और सामान्य सफाई से नहीं हट रही है तो बाजार में मिलने वाले रस्ट रिमूवर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे प्रोडक्ट जंग को ढीला करके उसे आसानी से हटाने में मदद करते हैं. इस्तेमाल करते समय हमेशा निर्माता द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और हाथों की सुरक्षा के लिए दस्ताने जरूर पहनें, क्योंकि इनमें मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

रस्ट कन्वर्टर का भी यूज

एक दूसरा विकल्प रस्ट कन्वर्टर का भी है, जिसमें टैनिक एसिड होता है. यह जंग के साथ प्रतिक्रिया करके उसे एक मजबूत सुरक्षात्मक परत में बदल देता है, जिससे आगे जंग फैलने की संभावना कम हो जाती है. यह तरीका उन रेलिंग के लिए उपयोगी माना जाता है, जहां जंग बार-बार बनने लगती है.

इस चीज का रखें ध्यान

जंग साफ करने के बाद रेलिंग के सभी स्क्रू, बोल्ट और जोड़ की जांच जरूर करें. अगर कोई हिस्सा ढीला हो गया है तो उसे स्क्रूड्राइवर या रिंच की मदद से कस दें. जिन बोल्ट या स्क्रू पर जंग लग चुकी हो, उन पर पहले थोड़ा लुब्रिकेंट ऑयल स्प्रे करें. कुछ मिनट बाद उन्हें खोलना या कसना आसान हो जाएगा. अगर कोई स्क्रू या फास्टनर पूरी तरह खराब हो चुका है तो उसे नए से बदल देना बेहतर रहेगा. अगर रेलिंग का निचला हिस्सा जंग की वजह से काफी खराब हो गया है, तो केवल सफाई करना काफी नहीं होगा. ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर नया हिस्सा लगवाना ज्यादा सुरक्षित विकल्प माना जाता है.

इसे भी पढ़ेंः Easy Garlic Peeling Trick : इस ट्रिक से 30 सेकेंड में छिल जाएगा पूरा लहसुन, नहीं पड़ेगी चाकू की जरूरत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow