Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड में कवर नहीं होतीं ये बीमारियां, इलाज नहीं करते अस्पताल
देश में महंगे इलाज का खर्च उठाना आज भी बड़ी चुनौती है. खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी का पता चलना किसी बड़े संकट से कम नहीं होता. ऐसे में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) लाखों परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनी हुई है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि कई बार लोगों को लगता है कि आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद किसी भी बीमारी का इलाज सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त कराया जा सकता है. योजना में कुछ बीमारियों और मेडिकल प्रक्रियाओं को शामिल नहीं किया गया है. हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित इलाज के पैकेज की संख्या 23 से बढ़ाकर 112 करने की तैयारी कर रहा है. इसका मतलब है कि कुछ इलाज के लिए मरीजों के निजी अस्पतालों में जाने का विकल्प सीमित हो सकता है. हर बीमारी का इलाज नहीं होता मुफ्त आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को अस्पताल में भर्ती होने पर होने वाले बड़े मेडिकल खर्च से राहत देना है. इसके तहत सेकेंडरी और टर्शियरी हेल्थकेयर यानी गंभीर बीमारियों के इलाज और अस्पताल में भर्ती से जुड़ी सुविधाएं दी जाती हैं. इसके लिए सरकार ने अलग-अलग मेडिकल पैकेज निर्धारित किए हैं. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के हेल्थ बेनिफिट पैकेज के मुताबिक योजना में हजारों तरह की मेडिकल प्रक्रियाएं शामिल हैं. इनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी से जुड़ी समस्याएं और कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी शामिल है. हालांकि इलाज संबंधित निर्धारित पैकेज और नियमों के अनुसार ही उपलब्ध होता है. यह भी पढ़ें: बच्चों का बढ़ता मोटापा बन सकता है डायबिटीज की वजह, जानें बचाव के तरीके इन उपचारों का खर्च नहीं उठाती योजना अगर किसी व्यक्ति को बुखार, सर्दी, खांसी या किसी सामान्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना है और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है, तो सामान्य ओपीडी का खर्च योजना में शामिल नहीं होता. इसी तरह नियमित जांच और केवल परामर्श के लिए होने वाला खर्च भी आमतौर पर कवर नहीं किया जाता. सुंदरता बढ़ाने या चेहरे और शरीर की बनावट बदलने के लिए कराई जाने वाली कॉस्मेटिक सर्जरी का खर्च योजना के तहत नहीं मिलता. हालांकि किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण जरूरी रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के लिए अलग नियम होते हैं. संतान प्राप्ति में परेशानी होने पर कराए जाने वाले कई फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रक्रियाएं योजना के सामान्य कवरेज से बाहर हैं. नशे की लत छुड़ाने के लिए कराए जाने वाले ड्रग रिहैबिलिटेशन से जुड़े उपचार भी सामान्य PM-JAY कवरेज में शामिल नहीं हैं. निर्धारित मेडिकल पैकेज पर मिलता है आयुष्मान कार्ड का लाभ यह सवाल भी अक्सर सामने आता है कि कार्ड होने के बावजूद कुछ अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से इनकार क्यों कर देते हैं. इसकी एक वजह यह है कि आयुष्मान योजना का लाभ केवल सूचीबद्ध अस्पतालों में और निर्धारित मेडिकल पैकेज के तहत मिलता है. अगर अस्पताल योजना के पैनल में नहीं है या संबंधित इलाज का पैकेज उपलब्ध नहीं है, तो वहां कैशलेस सुविधा नहीं मिल सकती. हालांकि सूचीबद्ध अस्पताल पात्र लाभार्थी को योजना के तहत उपलब्ध इलाज देने से मना नहीं कर सकते. यह भी पढ़ें: MOGENRY Therapy: मोगेनरी थैरेपी कैसे करती है काम, भारतीयों को कितना मिलेगा फायदा?
देश में महंगे इलाज का खर्च उठाना आज भी बड़ी चुनौती है. खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी का पता चलना किसी बड़े संकट से कम नहीं होता. ऐसे में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) लाखों परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनी हुई है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है.
हालांकि कई बार लोगों को लगता है कि आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद किसी भी बीमारी का इलाज सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त कराया जा सकता है. योजना में कुछ बीमारियों और मेडिकल प्रक्रियाओं को शामिल नहीं किया गया है. हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित इलाज के पैकेज की संख्या 23 से बढ़ाकर 112 करने की तैयारी कर रहा है. इसका मतलब है कि कुछ इलाज के लिए मरीजों के निजी अस्पतालों में जाने का विकल्प सीमित हो सकता है.
हर बीमारी का इलाज नहीं होता मुफ्त
आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को अस्पताल में भर्ती होने पर होने वाले बड़े मेडिकल खर्च से राहत देना है. इसके तहत सेकेंडरी और टर्शियरी हेल्थकेयर यानी गंभीर बीमारियों के इलाज और अस्पताल में भर्ती से जुड़ी सुविधाएं दी जाती हैं. इसके लिए सरकार ने अलग-अलग मेडिकल पैकेज निर्धारित किए हैं. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के हेल्थ बेनिफिट पैकेज के मुताबिक योजना में हजारों तरह की मेडिकल प्रक्रियाएं शामिल हैं. इनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी से जुड़ी समस्याएं और कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी शामिल है. हालांकि इलाज संबंधित निर्धारित पैकेज और नियमों के अनुसार ही उपलब्ध होता है.
यह भी पढ़ें: बच्चों का बढ़ता मोटापा बन सकता है डायबिटीज की वजह, जानें बचाव के तरीके
इन उपचारों का खर्च नहीं उठाती योजना
अगर किसी व्यक्ति को बुखार, सर्दी, खांसी या किसी सामान्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना है और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है, तो सामान्य ओपीडी का खर्च योजना में शामिल नहीं होता. इसी तरह नियमित जांच और केवल परामर्श के लिए होने वाला खर्च भी आमतौर पर कवर नहीं किया जाता. सुंदरता बढ़ाने या चेहरे और शरीर की बनावट बदलने के लिए कराई जाने वाली कॉस्मेटिक सर्जरी का खर्च योजना के तहत नहीं मिलता. हालांकि किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण जरूरी रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के लिए अलग नियम होते हैं. संतान प्राप्ति में परेशानी होने पर कराए जाने वाले कई फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रक्रियाएं योजना के सामान्य कवरेज से बाहर हैं. नशे की लत छुड़ाने के लिए कराए जाने वाले ड्रग रिहैबिलिटेशन से जुड़े उपचार भी सामान्य PM-JAY कवरेज में शामिल नहीं हैं.
निर्धारित मेडिकल पैकेज पर मिलता है आयुष्मान कार्ड का लाभ
यह सवाल भी अक्सर सामने आता है कि कार्ड होने के बावजूद कुछ अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से इनकार क्यों कर देते हैं. इसकी एक वजह यह है कि आयुष्मान योजना का लाभ केवल सूचीबद्ध अस्पतालों में और निर्धारित मेडिकल पैकेज के तहत मिलता है. अगर अस्पताल योजना के पैनल में नहीं है या संबंधित इलाज का पैकेज उपलब्ध नहीं है, तो वहां कैशलेस सुविधा नहीं मिल सकती. हालांकि सूचीबद्ध अस्पताल पात्र लाभार्थी को योजना के तहत उपलब्ध इलाज देने से मना नहीं कर सकते.
यह भी पढ़ें: MOGENRY Therapy: मोगेनरी थैरेपी कैसे करती है काम, भारतीयों को कितना मिलेगा फायदा?
What's Your Reaction?