AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी हो गई है. डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है. मुकाबले के चौथे दिन स्मिथ को अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की बाउंसर गेंद हेलमेट पर लगी थी. गेंद लगने के बाद स्मिथ ने बल्लेबाजी तो जारी रखी थी, लेकिन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे. लेकिन मैच के पांचवें और आखिरी दिन स्मिथ की मैदान पर वापसी हो गई है.  cricket.com.au के मुताबिक, स्मिथ 5वें दिन यानी मंगलवार (13 अक्टूबर) को मैदान पर वापस लौटेंगे. इस खबर के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर स्मिथ की तस्वीरें वायरल होने लगी कि वह मैदान पर आ चुके हैं. स्मिथ को फील्डिंग करते हुए देखा गया. दूसरे टेस्ट के लिहाज से स्मिथ की वापसी ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा बूस्ट होगा.  The latest on Steve Smith as Australia hunt six more wickets in Durban. Day five is underway: https://t.co/hFfuHGM0fg https://t.co/EJwVfDbW9D — cricket.com.au (@cricketcomau) October 13, 2026 Steve Smith is back on the field and that clears all doubts of him missing the second Test. Great news for Smudge and Australia. https://t.co/RorqEIH52n — Saksham Dhaka (@SakSpeaksHQ) October 13, 2026 Steve Smith is fit and has put all the doubts and rumors to rest : He is fit and on the field and fielding at slips Daniel Brettig as always posting false information with no credibility. https://t.co/G5IXPczxOf — Troll cricket unlimitedd (@TUnlimitedd) October 13, 2026 कन्कशन के चलते 24 घंटे रहे बाहर  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कनकशन और हेड ट्रॉमा पॉलिसी के तहत, कनकशन का पता चलने के बाद खिलाड़ी को कम से कम 24 घंटे के लिए बाहर रहना होगा और मेडिकल ऑफिसर से क्लीयरेंस मिलने तक वह क्रिकेट से जुड़ी गतिविधि में वापस नहीं आ सकते हैं. स्मिथ को पहले भी कनकशन और वर्टिगो के लक्षण रहे हैं. उन्हें 2019 में एशेज टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था, जब जोफ्रा आर्चर के बाउंसर की वजह से मार्नस लाबुशेन को उनकी जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया था.  डरबन में खामोश रहा स्मिथ का बल्ला  डरबन में अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में स्मिथ का बल्ला खामोश नजर आया. उन्होंने पहली पारी में 53 गेंदों का सहारा लेते हुए सिर्फ 25 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के निकले. दूसरी पारी में स्मिथ ने 41 गेंदों में सिर्फ 27 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह दूसरे टेस्ट में वापसी कर पाते हैं या नहीं. स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं.    यह भी पढ़ें: रियाद में मिसाइल हमला, रोका गया क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच

Oct 13, 2026 - 20:30
 0
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी हो गई है. डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है. मुकाबले के चौथे दिन स्मिथ को अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की बाउंसर गेंद हेलमेट पर लगी थी. गेंद लगने के बाद स्मिथ ने बल्लेबाजी तो जारी रखी थी, लेकिन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे. लेकिन मैच के पांचवें और आखिरी दिन स्मिथ की मैदान पर वापसी हो गई है. 

cricket.com.au के मुताबिक, स्मिथ 5वें दिन यानी मंगलवार (13 अक्टूबर) को मैदान पर वापस लौटेंगे. इस खबर के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर स्मिथ की तस्वीरें वायरल होने लगी कि वह मैदान पर आ चुके हैं. स्मिथ को फील्डिंग करते हुए देखा गया. दूसरे टेस्ट के लिहाज से स्मिथ की वापसी ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा बूस्ट होगा. 

कन्कशन के चलते 24 घंटे रहे बाहर 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कनकशन और हेड ट्रॉमा पॉलिसी के तहत, कनकशन का पता चलने के बाद खिलाड़ी को कम से कम 24 घंटे के लिए बाहर रहना होगा और मेडिकल ऑफिसर से क्लीयरेंस मिलने तक वह क्रिकेट से जुड़ी गतिविधि में वापस नहीं आ सकते हैं. स्मिथ को पहले भी कनकशन और वर्टिगो के लक्षण रहे हैं. उन्हें 2019 में एशेज टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था, जब जोफ्रा आर्चर के बाउंसर की वजह से मार्नस लाबुशेन को उनकी जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. 

डरबन में खामोश रहा स्मिथ का बल्ला 

डरबन में अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में स्मिथ का बल्ला खामोश नजर आया. उन्होंने पहली पारी में 53 गेंदों का सहारा लेते हुए सिर्फ 25 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के निकले. दूसरी पारी में स्मिथ ने 41 गेंदों में सिर्फ 27 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह दूसरे टेस्ट में वापसी कर पाते हैं या नहीं. स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. 

 

यह भी पढ़ें: रियाद में मिसाइल हमला, रोका गया क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow