AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के 19 साल पुराने जख्म पर छिड़का नमक, टी20 वर्ल्ड कप में फिर बजाई कंगारुओं की बैंड

AUS vs ZIM T20 World Cup 2007: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से करारी शिकस्त दी. यह न सिर्फ 2026 टी20 वर्ल्ड कप का, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास के बड़े उलटफेर में से एक है. लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि यह पहला मौका नहीं है कि जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में हराया. 19 साल पहले भी जिम्बाब्वे की टीम ऐसा कर चुकी है.  जिम्बाब्वे ने पहले यानी 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी. अब 19 साल के बाद जिम्बाब्वे ने दोबारा इतिहास दोहराया है. 2026 टी20 विश्व कप में भी लीग स्टेज के अंदर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पानी मंगवाया.  2007 में 5 विकेट से दर्ज की थी जीत  2007 के टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 138/9 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस दौरान जिम्बाब्वे की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी. टीम के लिए एल्टन चिगुम्बुरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे.  रन चेज में जिम्बाब्वे का कमाल  फिर रन चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे के लिए जीत इतनी आसान नहीं थी. टीम ने 19.5 ओवर खेलने के बाद जीत हासिल की थी, यानी जिम्बाब्वे को सिर्फ एक गेंद पहले जीत हासिल हुई थी. चेज में जिम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर ने नाबाद रहते हुए 60 रनों शानदार पारी खेली थी. टेलर की पारी ने टीम को जीत की दहलीज पार करवाई थी.  2026 टी20 वर्ल्ड कप में मैच का हाल  अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले की बात करें, यहां जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 169/2 रन बोर्ड पर लगाए. इसके बाद रन चेज के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. 

Feb 13, 2026 - 17:30
 0
AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के 19 साल पुराने जख्म पर छिड़का नमक, टी20 वर्ल्ड कप में फिर बजाई कंगारुओं की बैंड

AUS vs ZIM T20 World Cup 2007: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से करारी शिकस्त दी. यह न सिर्फ 2026 टी20 वर्ल्ड कप का, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास के बड़े उलटफेर में से एक है. लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि यह पहला मौका नहीं है कि जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में हराया. 19 साल पहले भी जिम्बाब्वे की टीम ऐसा कर चुकी है. 

जिम्बाब्वे ने पहले यानी 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी. अब 19 साल के बाद जिम्बाब्वे ने दोबारा इतिहास दोहराया है. 2026 टी20 विश्व कप में भी लीग स्टेज के अंदर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पानी मंगवाया. 

2007 में 5 विकेट से दर्ज की थी जीत 

2007 के टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 138/9 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस दौरान जिम्बाब्वे की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी. टीम के लिए एल्टन चिगुम्बुरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे. 

रन चेज में जिम्बाब्वे का कमाल 

फिर रन चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे के लिए जीत इतनी आसान नहीं थी. टीम ने 19.5 ओवर खेलने के बाद जीत हासिल की थी, यानी जिम्बाब्वे को सिर्फ एक गेंद पहले जीत हासिल हुई थी. चेज में जिम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर ने नाबाद रहते हुए 60 रनों शानदार पारी खेली थी. टेलर की पारी ने टीम को जीत की दहलीज पार करवाई थी. 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में मैच का हाल 

अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले की बात करें, यहां जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 169/2 रन बोर्ड पर लगाए. इसके बाद रन चेज के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow