AUS vs SL: करो या मरो के मैच ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 181 का स्कोर, मार्श-हेड ने लगाई फिफ्टी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. वहीं श्रीलंका के लिए दुशान हेमन्था ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछला मुकाबला हारने के बाद यह ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मैच का है. यह ऑस्ट्रेलिया तीसरा मैच खेल रहा है. इससे पिछले 2 मैचों में कंगारू टीम ने एक में जीत हासिल की और एक में हार का सामना किया. अब सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में जीत दर्ज करना होगा. ऑस्ट्रेलिया की पारी  मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 104 (51 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 8.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 100 रनों का आंकड़ा छू लिया था.  इस स्कोर बाद लगने लगा कि कंगारू टीम आसानी से 200 रनों का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.  सिर्फ 77 रन पर गंवाए 9 विकेट  104 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम ने बाकी 9 विकेट सिर्फ 77 रन पर ही गंवा दिए. इस तरह टीम 181 रन पर ऑलआउट हो गई. मार्श और हेड के अलावा टीम का बाकी कोई बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका.  श्रीलंका की गेंदबाजी  श्रीलंका के लिए दुशान हेमन्था ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्चे. इसके अलावा दुश्मंथा चमीरा ने 2 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी महीश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लालागे और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Feb 17, 2026 - 01:30
 0
AUS vs SL: करो या मरो के मैच ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 181 का स्कोर, मार्श-हेड ने लगाई फिफ्टी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. वहीं श्रीलंका के लिए दुशान हेमन्था ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछला मुकाबला हारने के बाद यह ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मैच का है. यह ऑस्ट्रेलिया तीसरा मैच खेल रहा है. इससे पिछले 2 मैचों में कंगारू टीम ने एक में जीत हासिल की और एक में हार का सामना किया. अब सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में जीत दर्ज करना होगा.

ऑस्ट्रेलिया की पारी 

मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 104 (51 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 8.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 100 रनों का आंकड़ा छू लिया था. 

इस स्कोर बाद लगने लगा कि कंगारू टीम आसानी से 200 रनों का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. 

सिर्फ 77 रन पर गंवाए 9 विकेट 

104 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम ने बाकी 9 विकेट सिर्फ 77 रन पर ही गंवा दिए. इस तरह टीम 181 रन पर ऑलआउट हो गई. मार्श और हेड के अलावा टीम का बाकी कोई बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. 

श्रीलंका की गेंदबाजी 

श्रीलंका के लिए दुशान हेमन्था ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्चे. इसके अलावा दुश्मंथा चमीरा ने 2 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी महीश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लालागे और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow