Asia Cup के फाइनल में भारत की हार के 4 बड़े कारण, समीर मिन्हास ने अकेले कर दिया तहस नहस

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हरा दिया है. यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है. दुबई में खेले गए इस मैच में पाक टीम ने पहले खेलते हुए 347 रन बनाए थे, इसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 156 रनों पर सिमट गई. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में भी भारतीय टीम फ्लॉप रही. यहां जानिए भारत किन तीन बड़े कारणों से फाइनल मैच हार गया. 1. समीर मिन्हास का तोड़ पहले नहीं निकाला फाइनल मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 113 गेंद में 172 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. मिन्हास पहले से बढ़िया फॉर्म में चल रहे थे, इसी टूर्नामेंट में 177 रनों की पारी खेल चुके थे. वो फाइनल मैच से पूर्व 4 पारियों में 299 रन बना चुके थे. भारतीय टीम मैनेजमेंट को पहले से मिन्हास के खिलाफ खास तैयारी करनी चाहिए थी, लेकिन उनके खिलाफ भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. 2. दबाव में भारतीय बल्लेबाजी ढह गई फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजी फ्लॉप रही, जिसके कारण पाकिस्तान टीम 347 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंच पाई. उसके बाद बल्लेबाजों को दमदार और सधे हुए अंदाज में बैटिंग करनी थी. मगर देखते ही देखते टीम इंडिया 49 के स्कोर पर पहुंचने तक 3 विकेट गंवा चुकी थी. वैभव सूर्यवंशी ने 26 और कप्तान आयुष म्हात्रे 2 रन बनाकर आउट हो गए. विहान मलहोता और अभिज्ञान कुंडू जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाज भी दबाव भरे मैच में अपना विकेट गंवा बैठे. 3. टॉस जीतकर बैटिंग करनी चाहिए थी अंडर-19 एशिया कप का इतिहास रहा है कि फाइनल में चेज करना कभी भी आसान नहीं रहा है. इससे पहले 11 बार अंडर-19 एशिया कप खेला गया, जिनमें सिर्फ 2 बार चेज करने वाली टीम विजयी रही थी. फाइनल में खराब चेजिंग रिकॉर्ड के बावजूद भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. फाइनल में चेज करने का अलग दबाव होता है, जिसके तले टीम इंडिया ढह गई. 4. पाकिस्तानी पेस अटैक भारी पड़ा भारतीय बल्लेबाजी पाकिस्तान के पेस अटैक के सामने फीकी पड़ती चली गई. भारतीय टीम मात्र 156 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और पाकिस्तान के लिए सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए. खासतौर पर अली रजा ने 6.2 ओवर गेंदबाजी करके चार विकेट चटका डाले. वहीं मोहम्मद सय्यम, अब्दुल सुभन और हुजैफा अहसान ने दो-दो विकेट चटकाए. ये सभी तेज गेंदबाज हैं. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बना नया चैंपियन, फाइनल में हारा भारत; वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे समेत सारे स्टार फ्लॉप

Dec 21, 2025 - 20:30
 0
Asia Cup के फाइनल में भारत की हार के 4 बड़े कारण, समीर मिन्हास ने अकेले कर दिया तहस नहस

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हरा दिया है. यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है. दुबई में खेले गए इस मैच में पाक टीम ने पहले खेलते हुए 347 रन बनाए थे, इसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 156 रनों पर सिमट गई. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में भी भारतीय टीम फ्लॉप रही. यहां जानिए भारत किन तीन बड़े कारणों से फाइनल मैच हार गया.

1. समीर मिन्हास का तोड़ पहले नहीं निकाला

फाइनल मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 113 गेंद में 172 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. मिन्हास पहले से बढ़िया फॉर्म में चल रहे थे, इसी टूर्नामेंट में 177 रनों की पारी खेल चुके थे. वो फाइनल मैच से पूर्व 4 पारियों में 299 रन बना चुके थे. भारतीय टीम मैनेजमेंट को पहले से मिन्हास के खिलाफ खास तैयारी करनी चाहिए थी, लेकिन उनके खिलाफ भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई.

2. दबाव में भारतीय बल्लेबाजी ढह गई

फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजी फ्लॉप रही, जिसके कारण पाकिस्तान टीम 347 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंच पाई. उसके बाद बल्लेबाजों को दमदार और सधे हुए अंदाज में बैटिंग करनी थी. मगर देखते ही देखते टीम इंडिया 49 के स्कोर पर पहुंचने तक 3 विकेट गंवा चुकी थी. वैभव सूर्यवंशी ने 26 और कप्तान आयुष म्हात्रे 2 रन बनाकर आउट हो गए. विहान मलहोता और अभिज्ञान कुंडू जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाज भी दबाव भरे मैच में अपना विकेट गंवा बैठे.

3. टॉस जीतकर बैटिंग करनी चाहिए थी

अंडर-19 एशिया कप का इतिहास रहा है कि फाइनल में चेज करना कभी भी आसान नहीं रहा है. इससे पहले 11 बार अंडर-19 एशिया कप खेला गया, जिनमें सिर्फ 2 बार चेज करने वाली टीम विजयी रही थी. फाइनल में खराब चेजिंग रिकॉर्ड के बावजूद भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. फाइनल में चेज करने का अलग दबाव होता है, जिसके तले टीम इंडिया ढह गई.

4. पाकिस्तानी पेस अटैक भारी पड़ा

भारतीय बल्लेबाजी पाकिस्तान के पेस अटैक के सामने फीकी पड़ती चली गई. भारतीय टीम मात्र 156 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और पाकिस्तान के लिए सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए. खासतौर पर अली रजा ने 6.2 ओवर गेंदबाजी करके चार विकेट चटका डाले. वहीं मोहम्मद सय्यम, अब्दुल सुभन और हुजैफा अहसान ने दो-दो विकेट चटकाए. ये सभी तेज गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान बना नया चैंपियन, फाइनल में हारा भारत; वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे समेत सारे स्टार फ्लॉप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow