Asia Cup Super-4: एशिया कप के सुपर-4 में भारत का कब किसके साथ होगा मैच? जानें पूरा शेड्यूल
Asia Cup 2025 Super-4 Schedule: एशिया कप 2025 के सुपर-4 की चारों टीमों के नाम सामने आ गए हैं. भारत सुपर-4 में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम थी. इसके बाद पाकिस्तान ने क्वालीफाई किया. अफगानिस्तान और श्रीलंका के मैच के बाद ग्रुप बी की टीमों के नाम भी सामने आ गए, जिससे श्रीलंका और बांग्लादेश सुपर-4 में क्वालीफाई करने वाली टीम बन गईं. अब भारत का सुपर-4 में कब और किसके साथ मैच होगा, आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं. भारत का सुपर-4 का शेड्यूल एशिया कप में सुपर-4 के मैच शनिवार, 20 सितंबर से शुरू हो जाएंगे. वहीं भारत का सुपर-4 का पहला मैच रविवार, 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. इसके बाद बुधवार, 24 सितंबर को भारत की बांग्लादेश के साथ टक्कर होगी. भारत का सुपर-4 का आखिरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार, 26 सितंबर को खेला जाएगा. ये सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे. भारत बनाम पाकिस्तान- रविवार, 21 सितंबर, दुबई भारत बनाम बांग्लादेश- बुधवार, 24 सितंबर, दुबई भारत बनाम श्रीलंका- शुक्रवार, 26 सितंबर, दुबई कब होगा एशिया कप का फाइनल? भारत को एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए 3 में से कम से कम 2 मुकाबले जीतने जरूरी हैं. भारत का आज शुक्रवार, 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला है. भारत ने लीग स्टेज के पिछले दोनों मैच जीते हैं. भारत ने पहले मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से हराया था. वहीं पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. भारत एशिया कप 2025 की सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है. एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है और भारत आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में नंबर वन है. भारत टी20 में एशिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की नंबर वन टीम है. ऐसे में सबकुछ टीम इंडिया के पक्ष में रहा, तब भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा सकता है. यह भी पढ़ें अगर एशिया कप से बॉयकॉट कर देता पाकिस्तान, तब PCB को होता कितने करोड़ का नुकसान?
Asia Cup 2025 Super-4 Schedule: एशिया कप 2025 के सुपर-4 की चारों टीमों के नाम सामने आ गए हैं. भारत सुपर-4 में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम थी. इसके बाद पाकिस्तान ने क्वालीफाई किया. अफगानिस्तान और श्रीलंका के मैच के बाद ग्रुप बी की टीमों के नाम भी सामने आ गए, जिससे श्रीलंका और बांग्लादेश सुपर-4 में क्वालीफाई करने वाली टीम बन गईं. अब भारत का सुपर-4 में कब और किसके साथ मैच होगा, आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
भारत का सुपर-4 का शेड्यूल
एशिया कप में सुपर-4 के मैच शनिवार, 20 सितंबर से शुरू हो जाएंगे. वहीं भारत का सुपर-4 का पहला मैच रविवार, 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. इसके बाद बुधवार, 24 सितंबर को भारत की बांग्लादेश के साथ टक्कर होगी. भारत का सुपर-4 का आखिरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार, 26 सितंबर को खेला जाएगा. ये सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे.
- भारत बनाम पाकिस्तान- रविवार, 21 सितंबर, दुबई
- भारत बनाम बांग्लादेश- बुधवार, 24 सितंबर, दुबई
- भारत बनाम श्रीलंका- शुक्रवार, 26 सितंबर, दुबई
कब होगा एशिया कप का फाइनल?
भारत को एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए 3 में से कम से कम 2 मुकाबले जीतने जरूरी हैं. भारत का आज शुक्रवार, 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला है. भारत ने लीग स्टेज के पिछले दोनों मैच जीते हैं. भारत ने पहले मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से हराया था. वहीं पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. भारत एशिया कप 2025 की सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है.
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है और भारत आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में नंबर वन है. भारत टी20 में एशिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की नंबर वन टीम है. ऐसे में सबकुछ टीम इंडिया के पक्ष में रहा, तब भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा सकता है.
यह भी पढ़ें
अगर एशिया कप से बॉयकॉट कर देता पाकिस्तान, तब PCB को होता कितने करोड़ का नुकसान?
What's Your Reaction?