Asia Cup Controversy: भारतीय खिलाड़ियों को कहा 'दहशतगर्द', मुस्कुराता रहा ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी, वीडियो वायरल
Asia Cup Controversy: एशिया कप 2025 को लेकर विवाद खत्म होने की बजाय अब और भड़क गया है. ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच चल रही तनातनी अब आपत्तिजनक बयानबाजी तक पहुंच चुकी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी एक बार फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. एशिया कप ट्रॉफी को लेकर जारी विवाद दरअसल, एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच के बाद विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने दुबई में आयोजित ट्रॉफी समारोह में भाग लेने से मना कर दिया था. वहीं, ACC प्रमुख मोहसिन नकवी ने साफ कह दिया कि वह ट्रॉफी तभी सौंपेंगे जब भारतीय टीम के सदस्य इसे खुद लेने आएंगे और वह भी दुबई में किसी आधिकारिक समारोह में. तभी से ट्रॉफी ACC के दफ्तर में पड़ी है और इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव है. “भारतीय टीम को बताया दहशतगर्द” अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहसिन नकवी के साथ खड़ा एक व्यक्ति भारत के खिलाफ घृणित टिप्पणी करता नजर आ रहा है. वीडियो में वह कहता है, “जब भारतीय टीम ट्रॉफी नही ले रही थी, हमारे चेयरमैन ने सब्र किया, लेकिन बाद में टीम को दहशतगर्दों की तरह हैंडल किया. नकवी जो पाकिस्तान के गृहमंत्री हैं, ट्रॉफी गाड़ी में रखकर ले आए. अब पूरा भारत ट्रॉफी के पीछे भाग रहा है.” चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में मोहसिन नकवी उस व्यक्ति की बातों पर मुस्कुराते हुए नजर आए और किसी तरह का विरोध नही किया. इस रवैये ने भारत में क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच गुस्सा और नाराजगी फैला दी है. BCCI और ICC की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर इस बयान के बाद अब BCCI से लेकर ICC तक की प्रतिक्रिया का इंतजार है. वहीं, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोहसिन नकवी की चुप्पी इस बात का संकेत है कि उन्होंने अशोभनीय भाषा को अप्रत्यक्ष समर्थन दिया है. View this post on Instagram A post shared by Hi Pakistan (@pakclarity) सूत्रों के मुताबिक, एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर अब अगले महीने होने वाली ICC बैठक में चर्चा हो सकती है. माना जा रहा है कि इस बैठक में BCCI अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा और PCB से औपचारिक माफी की मांग कर सकता है.
Asia Cup Controversy: एशिया कप 2025 को लेकर विवाद खत्म होने की बजाय अब और भड़क गया है. ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच चल रही तनातनी अब आपत्तिजनक बयानबाजी तक पहुंच चुकी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी एक बार फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है.
एशिया कप ट्रॉफी को लेकर जारी विवाद
दरअसल, एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच के बाद विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने दुबई में आयोजित ट्रॉफी समारोह में भाग लेने से मना कर दिया था. वहीं, ACC प्रमुख मोहसिन नकवी ने साफ कह दिया कि वह ट्रॉफी तभी सौंपेंगे जब भारतीय टीम के सदस्य इसे खुद लेने आएंगे और वह भी दुबई में किसी आधिकारिक समारोह में. तभी से ट्रॉफी ACC के दफ्तर में पड़ी है और इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव है.
“भारतीय टीम को बताया दहशतगर्द”
अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहसिन नकवी के साथ खड़ा एक व्यक्ति भारत के खिलाफ घृणित टिप्पणी करता नजर आ रहा है. वीडियो में वह कहता है, “जब भारतीय टीम ट्रॉफी नही ले रही थी, हमारे चेयरमैन ने सब्र किया, लेकिन बाद में टीम को दहशतगर्दों की तरह हैंडल किया. नकवी जो पाकिस्तान के गृहमंत्री हैं, ट्रॉफी गाड़ी में रखकर ले आए. अब पूरा भारत ट्रॉफी के पीछे भाग रहा है.”
चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में मोहसिन नकवी उस व्यक्ति की बातों पर मुस्कुराते हुए नजर आए और किसी तरह का विरोध नही किया. इस रवैये ने भारत में क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच गुस्सा और नाराजगी फैला दी है.
BCCI और ICC की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर
इस बयान के बाद अब BCCI से लेकर ICC तक की प्रतिक्रिया का इंतजार है. वहीं, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोहसिन नकवी की चुप्पी इस बात का संकेत है कि उन्होंने अशोभनीय भाषा को अप्रत्यक्ष समर्थन दिया है.
View this post on Instagram
सूत्रों के मुताबिक, एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर अब अगले महीने होने वाली ICC बैठक में चर्चा हो सकती है. माना जा रहा है कि इस बैठक में BCCI अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा और PCB से औपचारिक माफी की मांग कर सकता है.
What's Your Reaction?