Asia Cup 2025: हाथ मिलाने से इंकार, फोटो शूट ड्रामा, स्लेजिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द...जानिए एशिया कप में भारत-पाक के बीच हुए 7 बड़े विवादों के बारे में

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में खेला जाना है, लेकिन मैदान पर गेंद और बल्ले से ज्यादा सुर्खियां अब तक विवादों ने बटोरी हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही माहौल गरमाया हुआ था. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई मासूमो की जान गई, जिसका बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया. टूर्नामेंट के शुरू होने के बाद कई ऐसे घटनाक्रम हो चुके हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट को यादगार के साथ-साथ विवादित भी बना दिया है. आइए डालते हैं नजर एशिया कप 2025 के उन 7 बड़े विवादों पर, जिनकी चर्चा हर जगह हो रही है. टूर्नामेंट शेड्यूल पर राजनीति पगलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी. भारत के हटने की खबरों ने आयोजन पर संकट खड़ा कर दिया. लंबे इंतजार के बाद शेड्यूल जारी हुआ और साफ कर दिया गया कि भारत पाकिस्तान से सिर्फ मल्टी नेशनल टूर्नामेंट्स में ही भिड़ेगा. हाथ मिलाने से इनकार लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, लेकिन असली सुर्खियां बनीं कप्तान सूर्यकुमार यादव का टॉस और मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार करना. मैच रेफरी को पहले से इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन इस कदम ने पाकिस्तान को नाराज कर दिया. यही नही जीत के बाद भारतीय कप्तान ने ये जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित कर दी थी, जिससे पाकिस्तान ने इसे राजनीतिक नजरिए से देखा. PCB की धमकी और रेफरी विवाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना के बाद ICC मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की थी. यहां तक कि धमकी दी गई कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पाकिस्तान आगे मैच नहीं खेलेगा. हालांकि ICC ने शिकायत खारिज कर दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार से नाराज पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी. PCB ने यह कदम मैच रेफरी को हटाने की मांग को लेकर विरोध के रूप में उठाया. वीडियो विवाद भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने अगले मैच से पहले मैच रेफरी से मुलाकात की और चुपके से उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो को इस तरह पेश किया गया जैसे रेफरी ने भारत के खिलाफ हैंडशेक घटना को लेकर माफी मांगी हो, लेकिन ICC ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया. स्लेजिंग और आपत्तिजनक इशारे सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी ने भारतीय बल्लेबाजों से तीखी नोकझोंक की और कुछ अपशब्द कहे. साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ किया, जबकि रऊफ ने भारतीय दर्शकों को ‘6-0’ का इशारा दिखाया, जो पाकिस्तान के पुराने प्रोपेगेंडा से जोड़ा गया. ICC ने रऊफ पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया. फाइनल से पहले फोटो शूट का ड्रामा फाइनल से पहले दोनों टीमों के कप्तानों का ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन परंपरा है, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा के साथ तस्वीर खिंचवाने से साफ इनकार कर दिया. यह फैसला भी राजनीतिक संदेश माना जा रहा है. फाइनल में भी नजरें विवाद पर अब जब रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खिताबी जंग शुरू होगी, फैंस की निगाहें सिर्फ मैदान की जंग पर नहीं बल्कि मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन और संभावित नए विवादों पर भी टिकी रहेंगी.

Sep 28, 2025 - 13:30
 0
Asia Cup 2025: हाथ मिलाने से इंकार, फोटो शूट ड्रामा, स्लेजिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द...जानिए एशिया कप में भारत-पाक के बीच हुए 7 बड़े विवादों के बारे में

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में खेला जाना है, लेकिन मैदान पर गेंद और बल्ले से ज्यादा सुर्खियां अब तक विवादों ने बटोरी हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही माहौल गरमाया हुआ था. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई मासूमो की जान गई, जिसका बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया. टूर्नामेंट के शुरू होने के बाद कई ऐसे घटनाक्रम हो चुके हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट को यादगार के साथ-साथ विवादित भी बना दिया है. आइए डालते हैं नजर एशिया कप 2025 के उन 7 बड़े विवादों पर, जिनकी चर्चा हर जगह हो रही है.

टूर्नामेंट शेड्यूल पर राजनीति

पगलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी. भारत के हटने की खबरों ने आयोजन पर संकट खड़ा कर दिया. लंबे इंतजार के बाद शेड्यूल जारी हुआ और साफ कर दिया गया कि भारत पाकिस्तान से सिर्फ मल्टी नेशनल टूर्नामेंट्स में ही भिड़ेगा.

हाथ मिलाने से इनकार

लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, लेकिन असली सुर्खियां बनीं कप्तान सूर्यकुमार यादव का टॉस और मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार करना. मैच रेफरी को पहले से इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन इस कदम ने पाकिस्तान को नाराज कर दिया. यही नही जीत के बाद भारतीय कप्तान ने ये जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित कर दी थी, जिससे पाकिस्तान ने इसे राजनीतिक नजरिए से देखा.

PCB की धमकी और रेफरी विवाद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना के बाद ICC मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की थी. यहां तक कि धमकी दी गई कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पाकिस्तान आगे मैच नहीं खेलेगा. हालांकि ICC ने शिकायत खारिज कर दी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार

भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार से नाराज पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी. PCB ने यह कदम मैच रेफरी को हटाने की मांग को लेकर विरोध के रूप में उठाया.

वीडियो विवाद

भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने अगले मैच से पहले मैच रेफरी से मुलाकात की और चुपके से उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो को इस तरह पेश किया गया जैसे रेफरी ने भारत के खिलाफ हैंडशेक घटना को लेकर माफी मांगी हो, लेकिन ICC ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया.

स्लेजिंग और आपत्तिजनक इशारे

सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी ने भारतीय बल्लेबाजों से तीखी नोकझोंक की और कुछ अपशब्द कहे. साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ किया, जबकि रऊफ ने भारतीय दर्शकों को ‘6-0’ का इशारा दिखाया, जो पाकिस्तान के पुराने प्रोपेगेंडा से जोड़ा गया. ICC ने रऊफ पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया.

फाइनल से पहले फोटो शूट का ड्रामा

फाइनल से पहले दोनों टीमों के कप्तानों का ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन परंपरा है, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा के साथ तस्वीर खिंचवाने से साफ इनकार कर दिया. यह फैसला भी राजनीतिक संदेश माना जा रहा है.

फाइनल में भी नजरें विवाद पर

अब जब रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खिताबी जंग शुरू होगी, फैंस की निगाहें सिर्फ मैदान की जंग पर नहीं बल्कि मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन और संभावित नए विवादों पर भी टिकी रहेंगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow