Aries November Horoscope 2025: मेष राशि करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और रिश्तों में सुधार के संकेत
Mesh Masik Rashifal November 2025: नवंबर का महीना मेष राशि के लिए नई संभावनाओं से भरा रहेगा. इस समय ग्रहों की स्थिति आपकी योजनाओं को मजबूत करने में मदद करेगी. शुक्र के मालव्य योग से व्यापार में उन्नति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सूर्य और मंगल का योग आपको पराक्रम देगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे. हेल्थ और ट्रैवल:स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना सामान्य रहेगा. हालांकि 15 नवंबर तक खेलकूद या यात्रा के दौरान चोट लगने की संभावना है, इसलिए सावधानी रखें. 16 नवंबर के बाद सेहत में सुधार होगा. शनि की दृष्टि छोटी मोटी परेशानियाँ दे सकती है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. ट्रैवल के दौरान खानपान पर ध्यान दें. बिजनेस और वेल्थ:व्यवसायिक दृष्टि से यह समय लाभदायक रहेगा. 2 से 26 नवंबर तक शुक्र स्वगृही होकर व्यापार में स्थिरता और लाभ दिलाएगा. रियल एस्टेट, फूड, और टेक स्टार्टअप्स से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. 23 नवंबर के बाद भाग्य में उन्नति के संकेत हैं. बाजार की परिस्थितियों को समझकर निवेश करना फायदेमंद रहेगा. जॉब और प्रोफेशन:नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे. 16 नवंबर से सूर्य-मंगल का पराक्रम योग प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है. आईटी और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रारंभ में कठिनाइयाँ रहेंगी, पर अंततः सफलता मिलेगी. फैमिली और रिलेशनशिप:रिश्तों में धैर्य और संवाद बनाए रखें. गुरु-राहु संबंध प्रेम जीवन में गलतफहमियाँ बढ़ा सकता है. 15 नवंबर तक वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव हैं, लेकिन शुक्र का शुभ प्रभाव रिश्तों में मधुरता लौटाएगा. विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा. स्टूडेंट्स और लर्नर्स:शिक्षा के क्षेत्र में यह महीना फलदायी रहेगा. गुरु का हंस योग उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत दे रहा है. घर से दूर पढ़ाई करने वाले छात्रों को विशेष लाभ होगा. उपाय:01 नवंबर (देवप्रबोधिनी एकादशी): भगवान विष्णु को लाल फूल, तुलसी दल और गुड़ चढ़ाएं. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को गुड़ और गेहूं दान करें.12 नवंबर (श्री कालभैरव अष्टमी): भगवान भैरव को सरसों के तेल का दीपक और नारियल अर्पित करें. “ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का जाप करें. कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Mesh Masik Rashifal November 2025: नवंबर का महीना मेष राशि के लिए नई संभावनाओं से भरा रहेगा. इस समय ग्रहों की स्थिति आपकी योजनाओं को मजबूत करने में मदद करेगी. शुक्र के मालव्य योग से व्यापार में उन्नति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सूर्य और मंगल का योग आपको पराक्रम देगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे.
हेल्थ और ट्रैवल:
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना सामान्य रहेगा. हालांकि 15 नवंबर तक खेलकूद या यात्रा के दौरान चोट लगने की संभावना है, इसलिए सावधानी रखें. 16 नवंबर के बाद सेहत में सुधार होगा. शनि की दृष्टि छोटी मोटी परेशानियाँ दे सकती है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. ट्रैवल के दौरान खानपान पर ध्यान दें.
बिजनेस और वेल्थ:
व्यवसायिक दृष्टि से यह समय लाभदायक रहेगा. 2 से 26 नवंबर तक शुक्र स्वगृही होकर व्यापार में स्थिरता और लाभ दिलाएगा. रियल एस्टेट, फूड, और टेक स्टार्टअप्स से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. 23 नवंबर के बाद भाग्य में उन्नति के संकेत हैं. बाजार की परिस्थितियों को समझकर निवेश करना फायदेमंद रहेगा.
जॉब और प्रोफेशन:
नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे. 16 नवंबर से सूर्य-मंगल का पराक्रम योग प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है. आईटी और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रारंभ में कठिनाइयाँ रहेंगी, पर अंततः सफलता मिलेगी.
फैमिली और रिलेशनशिप:
रिश्तों में धैर्य और संवाद बनाए रखें. गुरु-राहु संबंध प्रेम जीवन में गलतफहमियाँ बढ़ा सकता है. 15 नवंबर तक वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव हैं, लेकिन शुक्र का शुभ प्रभाव रिश्तों में मधुरता लौटाएगा. विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा.
स्टूडेंट्स और लर्नर्स:
शिक्षा के क्षेत्र में यह महीना फलदायी रहेगा. गुरु का हंस योग उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत दे रहा है. घर से दूर पढ़ाई करने वाले छात्रों को विशेष लाभ होगा.
उपाय:
01 नवंबर (देवप्रबोधिनी एकादशी): भगवान विष्णु को लाल फूल, तुलसी दल और गुड़ चढ़ाएं. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को गुड़ और गेहूं दान करें.
12 नवंबर (श्री कालभैरव अष्टमी): भगवान भैरव को सरसों के तेल का दीपक और नारियल अर्पित करें. “ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का जाप करें. कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?