Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी व्रत आज, कल इस समय में करें पारण, पूजा होगी सफल

Amalaki Ekadashi 2026 Vrat Paran: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन विशेषरूप से भगवान विष्णु, आवंला वृक्ष और शिव-पार्वती की पूजा की जाती है. आज 27 फरवरी 2026 को भक्तों ने आमलकी एकादशी का व्रत-पूजन किया है. आज 27 फरवरी को आमलकी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, सौभाग्य योग और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग भी बना है. यदि आपने भी आज आमलकी एकादशी का व्रत रखा है तो यह जान लीजिए कि, कल 28 फरवरी को कितने बजे और कैसे व्रत का पारण किया जाएगा. किसी भी व्रत का पूर्ण फल पाने के लिए सही समय और विधि से पारण (व्रत खोलना) करना अत्यंत आवश्यक होता है. आमलकी एकादशी व्रत पारण टाइम (Amalaki Ekadashi 2026 Paran Time) आमलकी एकादशी व्रत का पारण शनिवार, 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा. पारण के लिए सुबह 06 बजकर 47 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट तक का समय रहेगा. इस समय के भीतर पारण जरूर कर लें. इस बात का भी ध्यान रखें कि, एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना जरूरी होता है. साथ ही हरि वासर समाप्त होने के बाद सुबह एकादशी व्रत का पारण करना चाहिए. एकादशी व्रत पारण की विधि (Amalaki ekadashi Vrat Paran Vidhi) स्नान और ध्यान- 28 फरवरी को द्वादशी तिथि पर सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें. श्रीहरि की पूजा- स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और फिर भगवान विष्णु के समक्ष दीप जलाकर फल, फूल व तुलसी दल आदि अर्पित कर पूजा करें. दान- पारण से पहले ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा या सीधा (कच्चा अनाज) अवश्य दें. इसके बाद ही व्रत खोलना चाहिए. आंवले का सेवन- आमलकी एकादशी व्रत पारण में आंवले का फल ग्रहण करना या भगवान को अर्पित किया भोग खाना शुभ माना जाता है सात्विक भोजन- एकादशी व्रत खोलने के बाद भी इस दिन सात्विक और शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. ये भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर करें पीले चंदन, तुलसी और शंख का उपाय, चमकेगा भाग्यDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Feb 27, 2026 - 14:30
 0
Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी व्रत आज, कल इस समय में करें पारण, पूजा होगी सफल

Amalaki Ekadashi 2026 Vrat Paran: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन विशेषरूप से भगवान विष्णु, आवंला वृक्ष और शिव-पार्वती की पूजा की जाती है. आज 27 फरवरी 2026 को भक्तों ने आमलकी एकादशी का व्रत-पूजन किया है.

आज 27 फरवरी को आमलकी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, सौभाग्य योग और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग भी बना है. यदि आपने भी आज आमलकी एकादशी का व्रत रखा है तो यह जान लीजिए कि, कल 28 फरवरी को कितने बजे और कैसे व्रत का पारण किया जाएगा. किसी भी व्रत का पूर्ण फल पाने के लिए सही समय और विधि से पारण (व्रत खोलना) करना अत्यंत आवश्यक होता है.

आमलकी एकादशी व्रत पारण टाइम (Amalaki Ekadashi 2026 Paran Time)

आमलकी एकादशी व्रत का पारण शनिवार, 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा. पारण के लिए सुबह 06 बजकर 47 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट तक का समय रहेगा. इस समय के भीतर पारण जरूर कर लें. इस बात का भी ध्यान रखें कि, एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना जरूरी होता है. साथ ही हरि वासर समाप्त होने के बाद सुबह एकादशी व्रत का पारण करना चाहिए.

एकादशी व्रत पारण की विधि (Amalaki ekadashi Vrat Paran Vidhi)

स्नान और ध्यान- 28 फरवरी को द्वादशी तिथि पर सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें.

श्रीहरि की पूजा- स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और फिर भगवान विष्णु के समक्ष दीप जलाकर फल, फूल व तुलसी दल आदि अर्पित कर पूजा करें.

दान- पारण से पहले ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा या सीधा (कच्चा अनाज) अवश्य दें. इसके बाद ही व्रत खोलना चाहिए.

आंवले का सेवन- आमलकी एकादशी व्रत पारण में आंवले का फल ग्रहण करना या भगवान को अर्पित किया भोग खाना शुभ माना जाता है

सात्विक भोजन- एकादशी व्रत खोलने के बाद भी इस दिन सात्विक और शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर करें पीले चंदन, तुलसी और शंख का उपाय, चमकेगा भाग्य
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow