Akshaya Tritiya 2026: मूलांक अनुसार करें खरीदारी, अक्षय तृतीया पर चार गुना बढ़ेगी धन-समृद्धि!

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल, रविवार को आज अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है. सुख, समृद्धि, वैभव और अक्षय पुण्यफल से जुड़ा यह पर्व हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और शुभ दिन माना जाता है. पंचांग (Panchang) के अनुसार अक्षय तृतीया ऐसा पावन दिन होता है, जब अबूझ मुहूर्त रहता है. यानी किसी भी काम को करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि पूरा दिन ही शुभ रहता है. हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं. खासकर इन अवसर पर सोने-चांदी या जमीन-प्रॉपर्टी की खरीदारी की जाती है. मान्यता है कि, अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तुओं में खूब समृद्धि होती है. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक और ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सभी लोग अपने बजट और जरूरत के अनुसार कुछ ना कुछ चीजों की खरीदारी जरूर करते हैं. मान्यता है कि, इन दिन आप जो वस्तु घर लेकर आते हैं, उसमें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद रहता है. लेकिन अगर आप अपने मूलांक के अनुसार खरीदारी करेंगे, तो इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस साल अक्षय तृतीया पर आप सोना-चांदी, रत्न, धातु या कोई भी वस्तु अपने मूलांक अनुसार खरीद सकते हैं. जानिए किस मूलांक वालों के लिए कौन सी वस्तु शुभ रहेगी. Akshaya Tritiya 2026: क्या अक्षय तृतीया पर डिजिटल गोल्ड खरीदने के लिए भी शुभ मुहूर्त देखना जरूरी, जानें कैसे जानें मेरा मूलांक क्या है (How to know my Mulank) अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्म तारीख से पता लगाया जाता है. उदाहरण के लिए, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 14 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1+4 = 5 होगा. इसी तरह 27 तारीख वालों का मूलांक 2+7 =9 होगा, 19 तारीख वालो का मूलांक 1+9=10 (1) होगा. मूलांक व्यक्ति के जीवन, ग्रह दशा और ऊर्जा को प्रभावित करता है. इसलिए अक्षय तृतीया पर मूलांक अनुसार खरीदारी करना अधिक फलदायी माना जाता है. मूलांक 1 (Birth Date- 1, 10, 19, 28) मूलांक 1 वाले अक्षय तृतीया पर सोना, तांबा या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं. खासकर लाल-पीले रंग की चीजें खरीदना लाभकारी रहेगा. मूलांक 2 (Birth Date-2, 11, 20, 29) मूलांक 2 वाले अक्षय तृतीया पर चांदी, मोती या सफेद रंग की चीजें खरीद सकते हैं. मूलांक 3 (Birth Date- 3, 12, 21, 30) अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालें अक्षय तृतीया पर धर्म से जुड़ी चीजें जैसे धार्मिक पुस्तक या सोना आदि जैसी चीजें खरीदें. मूलांक 4 (Birth Date- 4, 13, 22, 31) मूलांक 4 वालों वाले जमीन आदि में निवेश कर सकते है या वाहन आदि भी खरीद सकते हैं. मूलांक 5 (Birth Date- 5, 14, 23) अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है. इसलिए 5 मूलांक वालों के लिए अक्षय तृतीया पर पन्ना, लेखन सामग्री या फिर हरे रंग की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा. मूलांक 6 (Birth Date- 6, 15, 24) मूलांक 6 वालों वाले आज लग्जरी आइटम, कपड़े या सौंदर्य से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं. मूलांक 7 (Birth Date- 7, 16, 25) अक्षय तृतीया पर इस मूलांक के लोग रूद्राक्ष, पूजा सामग्री या धार्मिक चीजें खरीद सकते हैं. मूलांक 8 (Birth Date- 8, 17, 26) मूलांक 8 वाले अक्षय तृतीया के दिन जमीन या फिर निवेश से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करें. मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27) इस मूलांक वालों के लिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सबसे शुभ रहेगा. ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026 Wishes Sanskrit: अक्षय तृतीया पर सभी को भेजें लक्ष्मी कृपा का संदेश, संस्कृत में दें शुभकामनाएंDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive. com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Apr 20, 2026 - 03:30
 0
Akshaya Tritiya 2026: मूलांक अनुसार करें खरीदारी, अक्षय तृतीया पर चार गुना बढ़ेगी धन-समृद्धि!

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल, रविवार को आज अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है. सुख, समृद्धि, वैभव और अक्षय पुण्यफल से जुड़ा यह पर्व हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और शुभ दिन माना जाता है. पंचांग (Panchang) के अनुसार अक्षय तृतीया ऐसा पावन दिन होता है, जब अबूझ मुहूर्त रहता है. यानी किसी भी काम को करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि पूरा दिन ही शुभ रहता है.

हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं. खासकर इन अवसर पर सोने-चांदी या जमीन-प्रॉपर्टी की खरीदारी की जाती है. मान्यता है कि, अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तुओं में खूब समृद्धि होती है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक और ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सभी लोग अपने बजट और जरूरत के अनुसार कुछ ना कुछ चीजों की खरीदारी जरूर करते हैं. मान्यता है कि, इन दिन आप जो वस्तु घर लेकर आते हैं, उसमें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद रहता है. लेकिन अगर आप अपने मूलांक के अनुसार खरीदारी करेंगे, तो इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस साल अक्षय तृतीया पर आप सोना-चांदी, रत्न, धातु या कोई भी वस्तु अपने मूलांक अनुसार खरीद सकते हैं. जानिए किस मूलांक वालों के लिए कौन सी वस्तु शुभ रहेगी.

Akshaya Tritiya 2026: क्या अक्षय तृतीया पर डिजिटल गोल्ड खरीदने के लिए भी शुभ मुहूर्त देखना जरूरी, जानें

कैसे जानें मेरा मूलांक क्या है (How to know my Mulank)

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्म तारीख से पता लगाया जाता है. उदाहरण के लिए, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 14 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1+4 = 5 होगा. इसी तरह 27 तारीख वालों का मूलांक 2+7 =9 होगा, 19 तारीख वालो का मूलांक 1+9=10 (1) होगा. मूलांक व्यक्ति के जीवन, ग्रह दशा और ऊर्जा को प्रभावित करता है. इसलिए अक्षय तृतीया पर मूलांक अनुसार खरीदारी करना अधिक फलदायी माना जाता है.

मूलांक 1 (Birth Date- 1, 10, 19, 28)

मूलांक 1 वाले अक्षय तृतीया पर सोना, तांबा या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं. खासकर लाल-पीले रंग की चीजें खरीदना लाभकारी रहेगा.

मूलांक 2 (Birth Date-2, 11, 20, 29)

मूलांक 2 वाले अक्षय तृतीया पर चांदी, मोती या सफेद रंग की चीजें खरीद सकते हैं.

मूलांक 3 (Birth Date- 3, 12, 21, 30)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालें अक्षय तृतीया पर धर्म से जुड़ी चीजें जैसे धार्मिक पुस्तक या सोना आदि जैसी चीजें खरीदें.

मूलांक 4 (Birth Date- 4, 13, 22, 31)

मूलांक 4 वालों वाले जमीन आदि में निवेश कर सकते है या वाहन आदि भी खरीद सकते हैं.

मूलांक 5 (Birth Date- 5, 14, 23)

अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है. इसलिए 5 मूलांक वालों के लिए अक्षय तृतीया पर पन्ना, लेखन सामग्री या फिर हरे रंग की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा.

मूलांक 6 (Birth Date- 6, 15, 24)

मूलांक 6 वालों वाले आज लग्जरी आइटम, कपड़े या सौंदर्य से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं.

मूलांक 7 (Birth Date- 7, 16, 25)

अक्षय तृतीया पर इस मूलांक के लोग रूद्राक्ष, पूजा सामग्री या धार्मिक चीजें खरीद सकते हैं.

मूलांक 8 (Birth Date- 8, 17, 26)

मूलांक 8 वाले अक्षय तृतीया के दिन जमीन या फिर निवेश से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करें.

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)

इस मूलांक वालों के लिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सबसे शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026 Wishes Sanskrit: अक्षय तृतीया पर सभी को भेजें लक्ष्मी कृपा का संदेश, संस्कृत में दें शुभकामनाएं
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive. com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow