Air Pollution Safety: दिल्ली के पॉल्यूशन के बीच घर से निकल रहे हैं, अपने पास जरूर रखें ये चीजें

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. सुबह और शाम के समय हवा में धुंध और धूल के बारीक कणों की वजह से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं नजर आती हैं. ऐसे में घर से बाहर निकलते समय थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है. अगर आपको भी प्रदूषण के बीच ऑफिस, कॉलेज या किसी दूसरे काम से बाहर जाना पड़ता है, तो अपने बैग में कुछ जरूरी चीजें जरूर रखें.   सबसे पहले बैग में रखें N95 मास्क प्रदूषण के समय सबसे जरूरी चीज अच्छी क्वालिटी का मास्क है. बाहर निकलते समय N95 या N99 मास्क पहनें. ये मास्क हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बारीक कणों को रोकने में मदद करते हैं. ध्यान रखें कि मास्क चेहरे पर अच्छी तरह फिट होना चाहिए, ताकि किनारों से गंदी हवा अंदर न जा सके. अपने बैग में एक एक्ट्रा मास्क भी रख रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे बदला जा सके. साधारण कपड़े का मास्क प्रदूषण के बारीक कणों से उतनी सुरक्षा नहीं देता. पानी की बोतल और आंखों की देखभाल का सामान रखें प्रदूषण के कारण कई लोगों को गले में खराश, सूखापन और खांसी की परेशानी होने लगती है. ऐसे में अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और गले का सूखापन कम करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, प्रदूषित हवा से आंखों में जलन, खुजली और लालिमा होती है. ऐसे में धूप का चश्मा साथ रखें. अगर आंखों में सूखापन रहता है, तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह से लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स भी रख सकते हैं. यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण का असर: मास्क की बिक्री 4 गुना, दवाओं की 2.5 गुना बढ़ी इन चीजों को रखना भी न भूलें अगर आपको अस्थमा या सांस से जुड़ी कोई परेशानी है, तो डॉक्टर का बताया इनहेलर और जरूरी दवाएं हमेशा अपने पास रखें. इसके अलावा, नाक में सूखापन या जलन होने पर सेलाइन नेजल स्प्रे काम आ सकता है. इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें. बैग में वेट वाइप्स और सैनिटाइजर भी रख रखें, ताकि बाहर रहने के दौरान हाथ और चेहरे को साफ कर सकें.  यह भी पढ़ें: Health Risks: जहरीली हवा शरीर के DNA को कैसे पहुंचाती है नुकसान?

Nov 14, 2026 - 22:30
 0
Air Pollution Safety: दिल्ली के पॉल्यूशन के बीच घर से निकल रहे हैं, अपने पास जरूर रखें ये चीजें

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. सुबह और शाम के समय हवा में धुंध और धूल के बारीक कणों की वजह से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं नजर आती हैं. ऐसे में घर से बाहर निकलते समय थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है. अगर आपको भी प्रदूषण के बीच ऑफिस, कॉलेज या किसी दूसरे काम से बाहर जाना पड़ता है, तो अपने बैग में कुछ जरूरी चीजें जरूर रखें. 

 सबसे पहले बैग में रखें N95 मास्क

प्रदूषण के समय सबसे जरूरी चीज अच्छी क्वालिटी का मास्क है. बाहर निकलते समय N95 या N99 मास्क पहनें. ये मास्क हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बारीक कणों को रोकने में मदद करते हैं. ध्यान रखें कि मास्क चेहरे पर अच्छी तरह फिट होना चाहिए, ताकि किनारों से गंदी हवा अंदर न जा सके. अपने बैग में एक एक्ट्रा मास्क भी रख रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे बदला जा सके. साधारण कपड़े का मास्क प्रदूषण के बारीक कणों से उतनी सुरक्षा नहीं देता.

पानी की बोतल और आंखों की देखभाल का सामान रखें

प्रदूषण के कारण कई लोगों को गले में खराश, सूखापन और खांसी की परेशानी होने लगती है. ऐसे में अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और गले का सूखापन कम करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, प्रदूषित हवा से आंखों में जलन, खुजली और लालिमा होती है. ऐसे में धूप का चश्मा साथ रखें. अगर आंखों में सूखापन रहता है, तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह से लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स भी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण का असर: मास्क की बिक्री 4 गुना, दवाओं की 2.5 गुना बढ़ी

इन चीजों को रखना भी न भूलें

अगर आपको अस्थमा या सांस से जुड़ी कोई परेशानी है, तो डॉक्टर का बताया इनहेलर और जरूरी दवाएं हमेशा अपने पास रखें. इसके अलावा, नाक में सूखापन या जलन होने पर सेलाइन नेजल स्प्रे काम आ सकता है. इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें. बैग में वेट वाइप्स और सैनिटाइजर भी रख रखें, ताकि बाहर रहने के दौरान हाथ और चेहरे को साफ कर सकें. 

यह भी पढ़ें: Health Risks: जहरीली हवा शरीर के DNA को कैसे पहुंचाती है नुकसान?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow