Air Cooler Humidity Tips: बदलते मौसम में आपका कूलर भी फेंकने लगा है चिपचिपी हवा, तुरंत अपनाएं ये ट्रिक्स
How to Stop Air Cooler from Making the Room Humid: मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन घरों में एक नई परेशानी शुरू हो जाती है. कई लोग शिकायत करते हैं कि जैसे ही कूलर चलाते हैं, कमरे में ठंडक की जगह चिपचिपाहट महसूस होने लगती है. हवा ठंडी कम और नमी से भरी ज्यादा लगती है. ऐसे में लोग या तो कूलर बंद कर देते हैं या फिर उसी चिपचिपे माहौल में बैठे रहते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और सस्ते घरेलू उपाय अपनाकर आप कमरे की नमी को काफी हद तक कम कर सकते हैं और कूलर की कूलिंग भी बेहतर बना सकते हैं. कूलर में हमेशा पानी भरना जरूरी नहीं ज्यादातर लोगों को लगता है कि कूलर बिना पानी के नहीं चल सकता. लेकिन बारिश के मौसम में हवा में पहले से ही काफी नमी होती है. ऐसे में कूलर में ज्यादा पानी भरने से कमरा और ज्यादा चिपचिपा महसूस हो सकता है. अगर मौसम बहुत ज्यादा उमस भरा है, तो एक बार बिना पानी के कूलर चलाकर भी देख सकते हैं. इससे हवा का सर्कुलेशन बना रहेगा और अतिरिक्त नमी नहीं बढ़ेगी. पंखे का भी लें सहारा बरसात के मौसम में सिर्फ कूलर चलाना हमेशा सही विकल्प नहीं होता. अगर कूलर के साथ सीलिंग फैन या पेडेस्टल फैन भी चला दिया जाए, तो कमरे में हवा तेजी से घूमती रहती है और नमी कम महसूस होती है. अगर घर में एग्जॉस्ट फैन है, तो उसे भी कुछ देर के लिए चालू कर दें. साथ ही खिड़की को थोड़ा खुला रखें, ताकि ताजी हवा आती रहे और कमरे में नमी जमा न हो. 5 रुपये वाली चीज करेगी कमाल अगर कमरे में जरूरत से ज्यादा नमी महसूस हो रही है, तो बेकिंग सोडा आपकी मदद कर सकता है. यह हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखने की क्षमता रखता है. इसके लिए थोड़ा-सा बेकिंग सोडा किसी कपड़े में बांधकर कमरे के एक कोने में टांग दें. इससे कमरे की चिपचिपाहट कम होने में मदद मिल सकती है. अच्छी बात यह है कि बेकिंग सोडा बाजार में बेहद कम कीमत पर आसानी से मिल जाता है. इसे भी पढ़ें- सुबह पहने और शाम तक आने लगती है मोजों से बदबू, ये ट्रिक आएगी आपके काम कूलर कहां रखा है, यह भी मायने रखता है अगर कूलर को सही जगह नहीं रखा गया है, तो उसकी कूलिंग भी प्रभावित हो सकती है. कोशिश करें कि कूलर को खिड़की या दरवाजे के पास रखें, ताकि वह बाहर की ताजी हवा खींच सके. इससे कमरे में हवा का प्रवाह बेहतर होगा और उमस भी कम महसूस होगी. इन छोटी बातों का भी रखें ध्यान कूलर चलाते समय उसकी फैन स्पीड तेज रखें, ताकि हवा पूरे कमरे में अच्छी तरह फैल सके. अगर आपके कूलर में खस की घास लगी है, तो उसे साफ रखें और उसमें फफूंदी न लगने दें. इसके अलावा कमरे में भारी कालीन या मोटे पर्दे हों, तो उन्हें कुछ समय के लिए हटा दें, क्योंकि ये नमी को रोककर रखते हैं और चिपचिपाहट बढ़ा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Tomato Storage Tips: बिना फ्रिज में कैसे रखें टमाटर को फ्रेश? जान लीजिए तरीका
How to Stop Air Cooler from Making the Room Humid: मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन घरों में एक नई परेशानी शुरू हो जाती है. कई लोग शिकायत करते हैं कि जैसे ही कूलर चलाते हैं, कमरे में ठंडक की जगह चिपचिपाहट महसूस होने लगती है. हवा ठंडी कम और नमी से भरी ज्यादा लगती है. ऐसे में लोग या तो कूलर बंद कर देते हैं या फिर उसी चिपचिपे माहौल में बैठे रहते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और सस्ते घरेलू उपाय अपनाकर आप कमरे की नमी को काफी हद तक कम कर सकते हैं और कूलर की कूलिंग भी बेहतर बना सकते हैं.
कूलर में हमेशा पानी भरना जरूरी नहीं
ज्यादातर लोगों को लगता है कि कूलर बिना पानी के नहीं चल सकता. लेकिन बारिश के मौसम में हवा में पहले से ही काफी नमी होती है. ऐसे में कूलर में ज्यादा पानी भरने से कमरा और ज्यादा चिपचिपा महसूस हो सकता है. अगर मौसम बहुत ज्यादा उमस भरा है, तो एक बार बिना पानी के कूलर चलाकर भी देख सकते हैं. इससे हवा का सर्कुलेशन बना रहेगा और अतिरिक्त नमी नहीं बढ़ेगी.
पंखे का भी लें सहारा
बरसात के मौसम में सिर्फ कूलर चलाना हमेशा सही विकल्प नहीं होता. अगर कूलर के साथ सीलिंग फैन या पेडेस्टल फैन भी चला दिया जाए, तो कमरे में हवा तेजी से घूमती रहती है और नमी कम महसूस होती है. अगर घर में एग्जॉस्ट फैन है, तो उसे भी कुछ देर के लिए चालू कर दें. साथ ही खिड़की को थोड़ा खुला रखें, ताकि ताजी हवा आती रहे और कमरे में नमी जमा न हो.
5 रुपये वाली चीज करेगी कमाल
अगर कमरे में जरूरत से ज्यादा नमी महसूस हो रही है, तो बेकिंग सोडा आपकी मदद कर सकता है. यह हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखने की क्षमता रखता है. इसके लिए थोड़ा-सा बेकिंग सोडा किसी कपड़े में बांधकर कमरे के एक कोने में टांग दें. इससे कमरे की चिपचिपाहट कम होने में मदद मिल सकती है. अच्छी बात यह है कि बेकिंग सोडा बाजार में बेहद कम कीमत पर आसानी से मिल जाता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह पहने और शाम तक आने लगती है मोजों से बदबू, ये ट्रिक आएगी आपके काम
कूलर कहां रखा है, यह भी मायने रखता है
अगर कूलर को सही जगह नहीं रखा गया है, तो उसकी कूलिंग भी प्रभावित हो सकती है. कोशिश करें कि कूलर को खिड़की या दरवाजे के पास रखें, ताकि वह बाहर की ताजी हवा खींच सके. इससे कमरे में हवा का प्रवाह बेहतर होगा और उमस भी कम महसूस होगी.
इन छोटी बातों का भी रखें ध्यान
कूलर चलाते समय उसकी फैन स्पीड तेज रखें, ताकि हवा पूरे कमरे में अच्छी तरह फैल सके. अगर आपके कूलर में खस की घास लगी है, तो उसे साफ रखें और उसमें फफूंदी न लगने दें. इसके अलावा कमरे में भारी कालीन या मोटे पर्दे हों, तो उन्हें कुछ समय के लिए हटा दें, क्योंकि ये नमी को रोककर रखते हैं और चिपचिपाहट बढ़ा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Tomato Storage Tips: बिना फ्रिज में कैसे रखें टमाटर को फ्रेश? जान लीजिए तरीका
What's Your Reaction?