ABP का 'इंडिया @2047 यूथ कॉन्क्लेव' 20 जनवरी को, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा

एबीपी नेटवर्क एक बार फिर देश की युवा शक्ति को दिशा देने और 'विकसित भारत' के संकल्प को मजबूत करने के लिए अपने खास कार्यक्रम 'India @2047: Youth Conclave' के साथ तैयार है. राजधानी दिल्ली में 20 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में राजनीति, खेल, सिनेमा और व्यापार जगत की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी. सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा मंथन  कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सुबह 10:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा, जिसके बाद एबीपी नेटवर्क के सीईओ सुमंत दत्ता स्वागत भाषण देंगे. सत्रों की शुरुआत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के संबोधन से होगी, जो 'युवा शक्ति: इग्नाइटिंग माइंड्स फॉर विकसित भारत' विषय पर अपने विचार साझा करेंगे. खेल और राजनीति का संगम  खेल जगत की बारीकियों को समझाने के लिए राजस्थान के खेल मंत्री और पूर्व ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौर मौजूद रहेंगे. वहीं, संसद के नए चेहरों और उनकी चुनौतियों पर चर्चा के लिए लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी 'न्यूबीज डे आउट: बेबी स्टेप्स इन पार्लियामेंट' सत्र में हिस्सा लेंगी. कार्यक्रम में बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज के भी शामिल होने की संभावना है. ग्लैमर और बिजनेस का तड़का  मनोरंजन और बिजनेस के बिना युवाओं की बात अधूरी है. इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत, अभिनेता शिव पंडित और अभय वर्मा अपनी यात्रा और 'एक्स फैक्टर' पर बात करेंगे. बिजनेस और सोशल इम्पैक्ट के सत्र में जयपुर वॉच कंपनी के संस्थापक गौरव मेहता, गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता और बंकर स्टोरीज के श्वेताभ रंजन 'प्रॉफिट एंड पर्पज' जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे. शिक्षा और भविष्य की संभावनाएं कार्यक्रम के समापन सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आमंत्रित किया गया है, जो '21वीं सदी के युवा: वादे और संभावनाएं' विषय पर अपनी बात रख सकते हैं. कहां और कैसे देखें?  एबीपी नेटवर्क के इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण एबीपी न्यूज (ABP News) चैनल पर किया जाएगा. इसके अलावा दर्शक इसे ABP Live के YouTube प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल पोर्टल्स पर भी लाइव देख और पढ़ सकते हैं.

Jan 15, 2026 - 15:30
 0
ABP का 'इंडिया @2047 यूथ कॉन्क्लेव' 20 जनवरी को, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा

एबीपी नेटवर्क एक बार फिर देश की युवा शक्ति को दिशा देने और 'विकसित भारत' के संकल्प को मजबूत करने के लिए अपने खास कार्यक्रम 'India @2047: Youth Conclave' के साथ तैयार है. राजधानी दिल्ली में 20 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में राजनीति, खेल, सिनेमा और व्यापार जगत की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी.

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा मंथन 

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सुबह 10:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा, जिसके बाद एबीपी नेटवर्क के सीईओ सुमंत दत्ता स्वागत भाषण देंगे. सत्रों की शुरुआत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के संबोधन से होगी, जो 'युवा शक्ति: इग्नाइटिंग माइंड्स फॉर विकसित भारत' विषय पर अपने विचार साझा करेंगे.

खेल और राजनीति का संगम 

खेल जगत की बारीकियों को समझाने के लिए राजस्थान के खेल मंत्री और पूर्व ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौर मौजूद रहेंगे. वहीं, संसद के नए चेहरों और उनकी चुनौतियों पर चर्चा के लिए लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी 'न्यूबीज डे आउट: बेबी स्टेप्स इन पार्लियामेंट' सत्र में हिस्सा लेंगी. कार्यक्रम में बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज के भी शामिल होने की संभावना है.

ग्लैमर और बिजनेस का तड़का 

मनोरंजन और बिजनेस के बिना युवाओं की बात अधूरी है. इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत, अभिनेता शिव पंडित और अभय वर्मा अपनी यात्रा और 'एक्स फैक्टर' पर बात करेंगे. बिजनेस और सोशल इम्पैक्ट के सत्र में जयपुर वॉच कंपनी के संस्थापक गौरव मेहता, गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता और बंकर स्टोरीज के श्वेताभ रंजन 'प्रॉफिट एंड पर्पज' जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे.

शिक्षा और भविष्य की संभावनाएं कार्यक्रम के समापन सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आमंत्रित किया गया है, जो '21वीं सदी के युवा: वादे और संभावनाएं' विषय पर अपनी बात रख सकते हैं.

कहां और कैसे देखें? 

एबीपी नेटवर्क के इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण एबीपी न्यूज (ABP News) चैनल पर किया जाएगा. इसके अलावा दर्शक इसे ABP Live के YouTube प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल पोर्टल्स पर भी लाइव देख और पढ़ सकते हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow