Abhishek Sharma फाइनल में खेलेंगे या नहीं? क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर ताजा अपडेट
Abhishek Sharma Playing 11 India: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, यह एक बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है. वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा की फॉर्म लगातार टीम इंडिया की चिंता बढ़ाने का काम कर रही है. विशेष रूप से अभिषेक की बात करें तो 7 पारियों में केवल 89 रन बना सके हैं. ऐसे में उन्हें फाइनल से बाहर किए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा है. यहां जान लीजिए अभिषेक शर्मा के प्लेइंग इलेवन में खेलने पर क्या है ताजा अपडेट. क्या खेलेंगे अभिषेक शर्मा? भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया था. उस मैच के बाद संजू सैमसन ने बयान देकर कहा था कि, "हम सभी खिलाड़ियों का ख्याल रख रहे हैं. गौतम गंभीर भाई और सूर्या को अभिषेक शर्मा पर बहुत भरोसा है." यह भरोसा संकेत है कि टीम मैनेजमेंट फाइनल में भी अभिषेक पर भरोसा दिखाएगा. आपको याद दिला दें कि अभिषेक शर्मा को टूर्नामेंट की शुरुआत में पेट में इंफेक्शन हो गया था. बताया जा रहा है कि इंफेक्शन के बाद अभिषेक का वजन गिरा है और कहीं ना कहीं इसी को उनके खराब प्रदर्शन की एक मुख्य वजह माना जा रहा है. क्यों आ रही अभिषेक को दिक्कतें? ऐसा लगता है जैसे विपक्षी टीमों ने भी अभिषेक का तोड़ निकाल लिया है. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ वो ऑफ-स्पिन के खिलाफ करीब एक ही तरह की गेंद पर आउट हुए थे. इसके अलावा शरीर पर आती गेंदों के खिलाफ अभिषेक को संघर्ष करते देखा गया है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वो स्लोवर गेंद पर चकमा खा गए थे. जब भी तेज गेंदबाज स्लोवर वेरिएशन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब भारत के सलामी बल्लेबाज को मुसीबत में देखा गया है. यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: क्या फाइनल हार जाएगी टीम इंडिया? 'अहमदाबाद' का नाम सुनते ही पुराने जख्म हो जाते हैं ताजा
Abhishek Sharma Playing 11 India: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, यह एक बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है. वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा की फॉर्म लगातार टीम इंडिया की चिंता बढ़ाने का काम कर रही है. विशेष रूप से अभिषेक की बात करें तो 7 पारियों में केवल 89 रन बना सके हैं. ऐसे में उन्हें फाइनल से बाहर किए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा है. यहां जान लीजिए अभिषेक शर्मा के प्लेइंग इलेवन में खेलने पर क्या है ताजा अपडेट.
क्या खेलेंगे अभिषेक शर्मा?
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया था. उस मैच के बाद संजू सैमसन ने बयान देकर कहा था कि, "हम सभी खिलाड़ियों का ख्याल रख रहे हैं. गौतम गंभीर भाई और सूर्या को अभिषेक शर्मा पर बहुत भरोसा है." यह भरोसा संकेत है कि टीम मैनेजमेंट फाइनल में भी अभिषेक पर भरोसा दिखाएगा.
आपको याद दिला दें कि अभिषेक शर्मा को टूर्नामेंट की शुरुआत में पेट में इंफेक्शन हो गया था. बताया जा रहा है कि इंफेक्शन के बाद अभिषेक का वजन गिरा है और कहीं ना कहीं इसी को उनके खराब प्रदर्शन की एक मुख्य वजह माना जा रहा है.
क्यों आ रही अभिषेक को दिक्कतें?
ऐसा लगता है जैसे विपक्षी टीमों ने भी अभिषेक का तोड़ निकाल लिया है. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ वो ऑफ-स्पिन के खिलाफ करीब एक ही तरह की गेंद पर आउट हुए थे. इसके अलावा शरीर पर आती गेंदों के खिलाफ अभिषेक को संघर्ष करते देखा गया है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वो स्लोवर गेंद पर चकमा खा गए थे. जब भी तेज गेंदबाज स्लोवर वेरिएशन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब भारत के सलामी बल्लेबाज को मुसीबत में देखा गया है.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?