Aaj ka Makar Rashifal 13 July 2026: व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव, परिवार में आएंगी शुभ खबरें

Aaj ka Makar Rashifal 13 July 2026: आज का राशिफल पढ़ने से पहले दिन का पंचांग जानना शुभ माना जाता है, क्योंकि तिथि, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति का दैनिक जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 6:50 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी. पूरे दिन आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा.  वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग और ध्रुव योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का लाभ मिल सकता है. आइए, पंचांग के प्रमुख समय और शुभ संकेतों के साथ जानते हैं. आज का शुभ समय शुभ चौघड़िया: सुबह 10:15 बजे से 11:15 बजे तकलाभ-अमृत चौघड़िया: दोपहर 4:00 बजे से 6:00 बजे तकराहुकाल: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तकशुभ दिशा: पूर्व दिशा हेल्थ राशिफल स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. दिन की शुरुआत ध्यान, प्राणायाम और अपने इष्टदेव के स्मरण से करें. पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेंगे. तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें. बिजनेस राशिफल व्यापारियों के लिए दिन बेहद लाभदायक रहेगा. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आपकी पब्लिक डीलिंग मजबूत होगी, जिससे नए और स्थायी ग्राहक जुड़ेंगे. व्यापार विस्तार के लिए सरकार की किसी विशेष योजना का लाभ मिलने की संभावना है. आपके कारोबार को कोई प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म मिल सकता है, जिससे बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. नई योजनाओं और सही रणनीति के कारण व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा. जॉब और करियर राशिफल नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. नकारात्मक और कामचोर लोगों से दूरी बनाकर आप अपने कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को कम प्रयास में भी बड़े क्लाइंट्स मिलने की संभावना है, जिससे मासिक लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे. आपकी कार्यशैली और प्रदर्शन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा, जिससे भविष्य में उन्नति के अवसर बनेंगे. लव और फैमिली राशिफल पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम या धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. जीवनसाथी के साथ भी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. फाइनेंस राशिफल आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी रहेगा. व्यापार में बिक्री बढ़ने से आय में वृद्धि होगी. सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. यदि भविष्य के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है. बचत पर भी ध्यान दें. शिक्षा और स्टूडेंट राशिफल विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा. हॉस्टल या विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों के वीज़ा और स्टडी लोन से जुड़े कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं. उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. नई स्किल सीखने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. भाग्यशाली अंक, रंग और उपाय भाग्यशाली अंक: 9.भाग्यशाली रंग: रेड.अशुभ अंक: 5. उपाय:सुबह अपने इष्टदेव का स्मरण करें, कपूर जलाकर आरती करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल फल या मसूर की दाल का दान करें. इससे मानसिक तनाव कम होगा, व्यापार में उन्नति मिलेगी, करियर में सफलता प्राप्त होगी और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Jul 13, 2026 - 05:30
 0
Aaj ka Makar Rashifal 13 July 2026: व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव, परिवार में आएंगी शुभ खबरें

Aaj ka Makar Rashifal 13 July 2026: आज का राशिफल पढ़ने से पहले दिन का पंचांग जानना शुभ माना जाता है, क्योंकि तिथि, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति का दैनिक जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 6:50 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी. पूरे दिन आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. 

वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग और ध्रुव योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का लाभ मिल सकता है. आइए, पंचांग के प्रमुख समय और शुभ संकेतों के साथ जानते हैं.

आज का शुभ समय

शुभ चौघड़िया: सुबह 10:15 बजे से 11:15 बजे तक
लाभ-अमृत चौघड़िया: दोपहर 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
राहुकाल: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
शुभ दिशा: पूर्व दिशा

हेल्थ राशिफल

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. दिन की शुरुआत ध्यान, प्राणायाम और अपने इष्टदेव के स्मरण से करें. पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेंगे. तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें.

बिजनेस राशिफल

व्यापारियों के लिए दिन बेहद लाभदायक रहेगा. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आपकी पब्लिक डीलिंग मजबूत होगी, जिससे नए और स्थायी ग्राहक जुड़ेंगे. व्यापार विस्तार के लिए सरकार की किसी विशेष योजना का लाभ मिलने की संभावना है. आपके कारोबार को कोई प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म मिल सकता है, जिससे बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. नई योजनाओं और सही रणनीति के कारण व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा.

जॉब और करियर राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. नकारात्मक और कामचोर लोगों से दूरी बनाकर आप अपने कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को कम प्रयास में भी बड़े क्लाइंट्स मिलने की संभावना है, जिससे मासिक लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे. आपकी कार्यशैली और प्रदर्शन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा, जिससे भविष्य में उन्नति के अवसर बनेंगे.

लव और फैमिली राशिफल

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम या धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. जीवनसाथी के साथ भी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

फाइनेंस राशिफल

आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी रहेगा. व्यापार में बिक्री बढ़ने से आय में वृद्धि होगी. सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. यदि भविष्य के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है. बचत पर भी ध्यान दें.

शिक्षा और स्टूडेंट राशिफल

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा. हॉस्टल या विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों के वीज़ा और स्टडी लोन से जुड़े कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं. उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. नई स्किल सीखने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा.

भाग्यशाली अंक, रंग और उपाय

भाग्यशाली अंक: 9.
भाग्यशाली रंग: रेड.
अशुभ अंक: 5.

उपाय:
सुबह अपने इष्टदेव का स्मरण करें, कपूर जलाकर आरती करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल फल या मसूर की दाल का दान करें. इससे मानसिक तनाव कम होगा, व्यापार में उन्नति मिलेगी, करियर में सफलता प्राप्त होगी और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow