8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
Ranji Trophy Semifinalists: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को 56 रनों से हराकर यह ऐतिहासिक कारनामा किया. तेज गेंदबाज आकिब नबी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करके मैच में कुल 12 विकेट लिए. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में जम्मू-कश्मीर की टीम का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है, वो लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी थी. आकिब नबी, मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत में जम्मू-कश्मीर टीम के हीरो रहे. उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 7 विकेट लिए और दूसरी पारी में भी 5 विकेट झटके. बताते चलें कि IPL 2026 की नीलामी में आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था. जम्मू-कश्मीर की यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उसने 2021-22 सीजन की चैंपियन टीम को हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. जम्मू-कश्मीर की टीम दोनों पारियों में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही थी. पहली पारी में शुभम खजूरिया के अर्धशतक और युद्धवीर सिंह के 41 रनों की बदौलत टीम 194 रन बनाने में कामयाब रही. आकिब नबी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए और मध्य प्रदेश की पहली पारी को 152 रनों पर समेटते हुए अपनी टीम को 42 रनों की महत्पूर्ण बढ़त दिलाई. दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की आधी टीम 73 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. मगर वंशराज शर्मा के नाबाद 54 रन और आबिद मुश्ताक के 41 रनों की बदौलत जम्मू-कश्मीर 248 के स्कोर तक पहुंची और मध्य प्रदेश के सामने चौथी पारी में 291 रनों का लक्ष्य रखा. चौथी पारी में मध्य प्रदेश के लिए सारांश जैन ने 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं हिमांशु मंत्री (31) और शुभम शर्मा (32) ने भी छोटी-छोटी पारियों का योगदान दिया, लेकिन आकिब नबी ने इस बार भी 5 बल्लेबाजों को आउट करके मध्य प्रदेश के बैटिंग लाइन-अप को तहस नहस कर दिया. यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप के टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं, अर्शदीप सिंह बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह
Ranji Trophy Semifinalists: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को 56 रनों से हराकर यह ऐतिहासिक कारनामा किया. तेज गेंदबाज आकिब नबी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करके मैच में कुल 12 विकेट लिए. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में जम्मू-कश्मीर की टीम का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है, वो लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी थी.
आकिब नबी, मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत में जम्मू-कश्मीर टीम के हीरो रहे. उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 7 विकेट लिए और दूसरी पारी में भी 5 विकेट झटके. बताते चलें कि IPL 2026 की नीलामी में आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था. जम्मू-कश्मीर की यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उसने 2021-22 सीजन की चैंपियन टीम को हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई है.
जम्मू-कश्मीर की टीम दोनों पारियों में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही थी. पहली पारी में शुभम खजूरिया के अर्धशतक और युद्धवीर सिंह के 41 रनों की बदौलत टीम 194 रन बनाने में कामयाब रही. आकिब नबी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए और मध्य प्रदेश की पहली पारी को 152 रनों पर समेटते हुए अपनी टीम को 42 रनों की महत्पूर्ण बढ़त दिलाई.
दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की आधी टीम 73 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. मगर वंशराज शर्मा के नाबाद 54 रन और आबिद मुश्ताक के 41 रनों की बदौलत जम्मू-कश्मीर 248 के स्कोर तक पहुंची और मध्य प्रदेश के सामने चौथी पारी में 291 रनों का लक्ष्य रखा.
चौथी पारी में मध्य प्रदेश के लिए सारांश जैन ने 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं हिमांशु मंत्री (31) और शुभम शर्मा (32) ने भी छोटी-छोटी पारियों का योगदान दिया, लेकिन आकिब नबी ने इस बार भी 5 बल्लेबाजों को आउट करके मध्य प्रदेश के बैटिंग लाइन-अप को तहस नहस कर दिया.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?