82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला

Bihar Account Error News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पेंशन निकालने गए 82 साल के बुज़ुर्ग अपने बैंक अकाउंट में लगभग 759 करोड़ रुपये देख हैरान हो गए. यह अजीबोगरीब घटना सकरा प्रखंड के थतिया सिहो गांव के रहने वाले कामेश्वर मिश्रा के साथ हुई है. पेशे से कवि और सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम के लाभार्थी कामेश्वर रविवार को जब पेंशन निकालने एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में गए, तो उन्होंने देखा कि 759,69,51,951 रुपये - यानी लगभग 759 करोड़ रुपये है. मामला तब सामने आया, जब पेंशन की रकम निकालने के बाद उन्होंने बैलेंस चेक करने का सोचा. उस वक्त साथ में उनका दिव्यांग बेटा भी था. हैरानी तब और बढ़ गई, जब बेटे का अकाउंट चेक करने पर उसमें भी इतने ही बड़े अमाउंट का बैलेंस दिखा. दोनों अकाउंट में कुल मिलाकर 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम थी.  बुजुर्ग ने किया यह काम कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अकाउंट में अचानक से इतने पैसे कहां से आ गए. सूझबूझ से काम लेते हुए उन्होंने बैंक और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उनसे मामले की जांच करने का आग्रह किया ताकि अगर कोई गलती हुई हो, तो उसे तत्काल प्रभाव से ठीक कर सके. हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने इस पर स्पष्टीकरण नहीं दिया है. हालांकि, बताया जा रहा है बैंक सर्वर की तकनीकी गड़बड़ी या बैंकिंग सिस्टम की गलती इसकी वजह हो सकती है.  गया जिले में भी यही हुआ गया जिले के डेल्हा से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक ई-रिक्शा शिव कुमार पटेल के खाते में भी ठीक इसी तरह से 759 करोड़ रुपये आ गए थे. वैशाली और समस्तीपुर जिले में भी कुछ पेंशनर्स के अकाउंट में 740 करोड़ रुपये का बैलेंस शो हुआ था. ये भी पढ़ें: क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर 

Jul 13, 2026 - 17:30
 0
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला

Bihar Account Error News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पेंशन निकालने गए 82 साल के बुज़ुर्ग अपने बैंक अकाउंट में लगभग 759 करोड़ रुपये देख हैरान हो गए. यह अजीबोगरीब घटना सकरा प्रखंड के थतिया सिहो गांव के रहने वाले कामेश्वर मिश्रा के साथ हुई है.

पेशे से कवि और सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम के लाभार्थी कामेश्वर रविवार को जब पेंशन निकालने एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में गए, तो उन्होंने देखा कि 759,69,51,951 रुपये - यानी लगभग 759 करोड़ रुपये है. मामला तब सामने आया, जब पेंशन की रकम निकालने के बाद उन्होंने बैलेंस चेक करने का सोचा. उस वक्त साथ में उनका दिव्यांग बेटा भी था. हैरानी तब और बढ़ गई, जब बेटे का अकाउंट चेक करने पर उसमें भी इतने ही बड़े अमाउंट का बैलेंस दिखा. दोनों अकाउंट में कुल मिलाकर 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम थी. 

बुजुर्ग ने किया यह काम

कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अकाउंट में अचानक से इतने पैसे कहां से आ गए. सूझबूझ से काम लेते हुए उन्होंने बैंक और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उनसे मामले की जांच करने का आग्रह किया ताकि अगर कोई गलती हुई हो, तो उसे तत्काल प्रभाव से ठीक कर सके. हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने इस पर स्पष्टीकरण नहीं दिया है. हालांकि, बताया जा रहा है बैंक सर्वर की तकनीकी गड़बड़ी या बैंकिंग सिस्टम की गलती इसकी वजह हो सकती है. 

गया जिले में भी यही हुआ

गया जिले के डेल्हा से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक ई-रिक्शा शिव कुमार पटेल के खाते में भी ठीक इसी तरह से 759 करोड़ रुपये आ गए थे. वैशाली और समस्तीपुर जिले में भी कुछ पेंशनर्स के अकाउंट में 740 करोड़ रुपये का बैलेंस शो हुआ था.

ये भी पढ़ें:

क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow