70 लाख किसानों के खातों में गए 9 हजार करोड़... इस राज्य के CM ने 9 दिनों में ही कर दिया बड़ा काम

Rythu Bharosa Scheme: तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने किसानों के लिए चलाई जा रही रायतु भरोसा स्‍कीम के तहत और 70 लाख किसानों के खातों में 9 दिनों में करीब 9 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू किया गया किसान भरोसा निधि वितरण कार्यक्रम बुधवार (25 जून, 2025) को पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने किसानों का आभार जताया. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने किसानों को धन्यवाद देते हुऐ कहा कि किसानों के आशीर्वाद से ही वह कम उम्र में मुख्यमंत्री बने. उन्होंने याद दिलाया कि कृषि को किसानों के लिए मुश्किल स्तर से आसान बनाने के लिए ही वाईएसआर ने उस समय मुफ्त बिजली प्रदान की थी, जिसको सरकार ने बंद कर दिया था. ऐसे में अब हमारी कांग्रेस सरकार दोबारा किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है.  रेवंत रेड्डी का बीआरएस पर निशाना तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने वादा किया कि किसानों के विकास के लिए हमारी सरकार पूरी ताकत से प्रयास करेगी. रेवंत रेड्डी ने कहा कि 9 दिनों में 9 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में जमा करना कांग्रेस पार्टी का किसानों के प्रति चिंता को दर्शाता है.  इस अवसर पर सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद चुनाव में किसानों से किए गए वादे को पूरा करते हुए पहले वर्ष में ही 25,35,964 किसानों पर बीआरएस सरकार द्वारा लादे गए बोझ को कम करने के लिए 20,615 करोड़ रुपए की कर्ज माफी की. वहीं तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के इस दावे पर करीमनगर के जगतयाल जिले के किसानों का कहना है कि सरकार की तरफ से की गई कर्जमाफी का लाभ उन्हें नहीं मिला. उन्होंने कहा कि वो सरकार से अपील करते हैं कि सरकार उनकी कर्ज माफी के लिए अधिकारियों को आदेश जारी करे. (इनपुट- शेख मोहसिन) ये भी पढ़ें: 'हमारे लिए देश पहले और कुछ लोगों के लिए मोदी...,' शशि थरूर पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज

Jun 26, 2025 - 00:30
 0
70 लाख किसानों के खातों में गए 9 हजार करोड़... इस राज्य के CM ने 9 दिनों में ही कर दिया बड़ा काम

Rythu Bharosa Scheme: तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने किसानों के लिए चलाई जा रही रायतु भरोसा स्‍कीम के तहत और 70 लाख किसानों के खातों में 9 दिनों में करीब 9 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू किया गया किसान भरोसा निधि वितरण कार्यक्रम बुधवार (25 जून, 2025) को पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने किसानों का आभार जताया.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने किसानों को धन्यवाद देते हुऐ कहा कि किसानों के आशीर्वाद से ही वह कम उम्र में मुख्यमंत्री बने. उन्होंने याद दिलाया कि कृषि को किसानों के लिए मुश्किल स्तर से आसान बनाने के लिए ही वाईएसआर ने उस समय मुफ्त बिजली प्रदान की थी, जिसको सरकार ने बंद कर दिया था. ऐसे में अब हमारी कांग्रेस सरकार दोबारा किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है. 

रेवंत रेड्डी का बीआरएस पर निशाना 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने वादा किया कि किसानों के विकास के लिए हमारी सरकार पूरी ताकत से प्रयास करेगी. रेवंत रेड्डी ने कहा कि 9 दिनों में 9 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में जमा करना कांग्रेस पार्टी का किसानों के प्रति चिंता को दर्शाता है. 

इस अवसर पर सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद चुनाव में किसानों से किए गए वादे को पूरा करते हुए पहले वर्ष में ही 25,35,964 किसानों पर बीआरएस सरकार द्वारा लादे गए बोझ को कम करने के लिए 20,615 करोड़ रुपए की कर्ज माफी की.

वहीं तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के इस दावे पर करीमनगर के जगतयाल जिले के किसानों का कहना है कि सरकार की तरफ से की गई कर्जमाफी का लाभ उन्हें नहीं मिला. उन्होंने कहा कि वो सरकार से अपील करते हैं कि सरकार उनकी कर्ज माफी के लिए अधिकारियों को आदेश जारी करे.

(इनपुट- शेख मोहसिन)

ये भी पढ़ें:

'हमारे लिए देश पहले और कुछ लोगों के लिए मोदी...,' शशि थरूर पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow